अपने रेल सफर की कहानी लिखें और इनाम पाएं

रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025

भोपाल
भारतीय रेल आपके सफर की अनकही कहानियों को मंच देने जा रही है! यदि आपके पास रेल यात्रा का कोई यादगार अनुभव है, जिसे शब्दों में पिरोकर दुनिया के साथ साझा करना चाहते हैं, तो रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है। इस प्रतियोगिता में भाग लें और आकर्षक नकद पुरस्कार जीतें!  

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदी में मौलिक और रोचक यात्रा वृत्तांत लिखने वाले प्रतिभागियों को ₹10,000 (प्रथम पुरस्कार), ₹8,000 (द्वितीय पुरस्कार), ₹6,000 (तृतीय पुरस्कार) और पांच प्रेरणा पुरस्कार (प्रत्येक ₹4,000) दिए जाएंगे।  

ये भी पढ़ें :  मोहन सरकार लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी जैसी कई फ्लैगशिप योजनाओं का सोशल ऑडिट कराने की तैयारी में

आपकी कहानी 3000 से 3500 शब्दों के बीच होनी चाहिए, जिसे डबल स्पेस में टाइप किया गया हो और प्रत्येक पृष्ठ पर क्रम संख्या अंकित हो। कुल शब्दों की संख्या भी स्पष्ट रूप से लिखी जानी चाहिए। साथ ही, अपने वृत्तांत के साथ एक अलग पृष्ठ पर अपना नाम, पदनाम, आयु, पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर और ई-मेल जरूर भेजें।  

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव खालवा में करेंगे जनजातीय विद्यार्थियों को सम्मानित

यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो आपको प्रमाणित करना होगा कि आपके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है। अन्य प्रतिभागियों को यह पुष्टि करनी होगी कि उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला विचाराधीन नहीं है। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को यह घोषणा करनी होगी कि उनकी रचना मौलिक है और इसे पहले किसी अन्य प्रतियोगिता में पुरस्कृत नहीं किया गया है।  

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद स्व.सुखदेव की जयंती पर किया नमन

अपने शब्दों से अपनी रेल यात्रा के जादू को जीवंत करें और अपने लेखन के से दें उसे नया आकार! अपनी प्रविष्टि दो प्रतियों में 31 जुलाई, 2025 तक दिए  गए पते पर भेजें:  
सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नंबर-316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली – 110002

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment