बंगाल में गरजे योगी: TMC के गुंडे 4 मई के बाद पंक्चर जोड़ते दिखेंगे

कलकत्ता

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। सोमवार को उन्होने धनखाली विधानसभा में चुनाव सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर ममता बनर्जी की टीएमसी रही। योगी ने कहा कि कोलकाता के बड़े बाजार में गया था। मैंने देखा कि टीएमसी के गुंडों ने गुरूदेव रविंद्र नाथ की विरासत की हवेली पर कब्जा करके वहां टीएमसी के झंडे लगा दिए। न्यायालय के आदेश पर झंडे हटाए गए। तृणमूल के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। लेकिन 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रूझान के बाद अब उनमें भय पैदा हुआ है। अब वो अपना ठिकाना ढूंढ रहे हैं। 4 मई को जब परिणाम आएगा तो टीएमसी के गुंडे आपकी सड़कों पर पंक्चर बनाते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश के विकास व सुधार के लिए पं. गोविंद बल्लभ पंत ने अनेक कदम उठाए: मुख्यमंत्री योगी

टीएमसी के गुंडे सब लूट लेते हैं- योगी
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विकास और गरीब कल्याण के लिए जो पैसा भेजते हैं, वह पैसा टीएमसी के गुंडे खा जाते हैं। टीएमसी के गुंडों से हिसाब-किताब बराबर करने के लिए बंगाल में डबल इंजन सरकार आवश्यक है। योगी ने मतदाताओं से कहा कि भाजपा सरकार लाइए, क्योंकि भाजपा का मतलब सुरक्षा-सुशासन की गारंटी, दलित, वंचित, गरीब, महिलाओं को अधिकार, सम्मान व स्वावलंबन है।

ये भी पढ़ें :  राज्य सरकार एआई को नागरिक केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में कर रही है स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TMC का मतलब टेरर, माफियाराज और करप्शन- योगी
उन्होने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर टीएमसी के होंठ सिल जाते हैं। हिंदुओं के पक्ष में सहानुभूति का एक शब्द नहीं निकलता है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान कर नौजवानों, माताओं ने साबित किया है कि बंगाल के अंधकार को समाप्त करना है और टीएमसी मुक्त बंगाल का निर्माण करना है। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि कल्चरल व नॉलेज कैपिटल के रूप में विख्यात बंगाल को त्याग व बलिदान, साहस व स्वाभिमान, अध्यात्म व देशभक्ति, कला व साहित्य की धरा के रूप में स्मरण किया जाता है, लेकिन भारत का ग्रोथ इंजन रहा बंगाल अब पहचान के लिए मोहताज है। यहां नौजवान के लिए रोजगार नहीं है, किसान बदहाल और उद्योग धंधे बंद हैं। यहां टीएमसी का टेरर, माफियाराज व करप्शन है।

ये भी पढ़ें :  रायबरेली से दौड़ेगी 16 कोच की वंदे भारत, होली के बाद आरेडिका से शुरू होगा सफर

जनता भाजपा को आशीर्वाद देने वाली है- योगी
योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में व्यापारियों के उत्पीड़न, उद्योगों को नुकसान पहुंचाने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ जनता का आक्रोश अब निर्णायक मोड़ ले चुका है।धनखाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों का ज़बरदस्त समर्थन—जनता और आम जनता—स्पष्ट संकेत है कि वे दो इंजन वाली भाजपा सरकार को अपना आशीर्वाद देने वाले हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment