MP से मुंबई तक चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, कोहरे के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी

भोपाल 

कोहरे का असर आम जनजीवन के अलावा रेल यातायात पर नजर आ रहा है। दिल्ली, नागपुर, जबलपुर और मुंबई की तरफ से आने वाली ट्रेनें अपने समय से लेट चल रही है। सोमवार को 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (Chhattisgarh Express) अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा 22533 यशवंतपुर सुपर फास्ट (Yesvantpur Superfast) 2 घंटे लेट चली। 12715 सचखंड एक्सप्रेस (Sachkhand Express) अपने तय समय से तीन घंटे की देरी से इटारसी स्टेशन पर पहुंची।

ये भी पढ़ें :  Trains Cancelled: रायपुर-कोरबा समेत कई मेमू ट्रेनें 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रहेंगी कैंसिल

कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनें लेट

इधर, ठंड बढ़ने के साथ ही शहर में सुबह सूर्यउदय के समय घना कोहरा छाया रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। नगरपालिका ने शहर के जयस्तंभचौक, रेलवे स्टेशन के सामने रेन बसेरा के पास सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए हैं। जिससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  MP सरकार ने खाली कराए 11 गांव, इन गांवों की भूमि राष्ट्रीय उद्यान में शामिल की गई, अब चीतों को घूमने के लिए मिलेगा बड़ा जंगल

रीवा-मुंबई के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए रीवा और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें (Rewa-CSMT Special Trains) चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें इटारसी होकर गुजरेंगी, जिससे नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  अब ट्रेन के प्रस्थान समय से आठ घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट जारी किया जाएगा, नई व्यवस्था 16 जुलाई से लागू होगी

पीआरओ रेलवे ने बताया कि रीवा से सीएसएमटी के लिए स्पेशल ट्रेन गुरुवार 1 जनवरी और 8 जनवरी को रवाना होगी। वापसी में सीएसएमटी से रीवा के लिए यह ट्रेन शुक्रवार 2 जनवरी और 9 जनवरी को चलाई जाएगी। 02187 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन रीवा से दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान करेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment