Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 23 फरवरी को लेंगे शपथ

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023   रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। 23 फरवरी को यह समारोह आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य…

Read More

कल रायपुर पहुंचेंगे प्रदेश के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फरवरी, 2023 छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय…

Read More

शादी के बाद रिसेप्शन में ही भिड़ गए दूल्हा दुल्हन… एकदूसरे को मारा चाकू, दोनों की दर्दनाक मौत

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर एकदूसरे को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों का आज रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।   जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों…

Read More

मुख्यमंत्री की मंशानुसार आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण के कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करें : डॉ. टेकाम

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फरवरी, 2023 आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज मंत्रालय में विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलों के सहायक आयुक्त को मुख्यमंत्री जन घोषणा के तहत आदिवासियों के देव स्थल में देवगुड़ी निर्माण का कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय जो भवनविहीन है और वे अस्थायी भवन में संचालित हो रहे है, वहां आगामी शिक्षा सत्र से पूर्व कम से कम 60 बच्चों…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही करें : मुख्य सचिव

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फरवरी, 2023 मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात, जिलों के दौरे और वीडियो कॉन्फ्रेंस सहित अन्य कार्यक्रम के मौके पर की गई घोषणाओं पर त्वरित क्रियान्वयन हो यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए…

Read More

CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर सेक्टर-30 में नवनिर्मित ट्रांजिट हॉस्टल का किया लोकार्पण

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फरवरी, 2023   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर के सेक्टर-30 अधिकारियों के निवास के लिए बने ट्रांजिट हास्टल का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण किया गया है। इस भवन में G+3 तल में कुल 54 यूनिट 1 बीएचके फ्लैट हैं। प्रत्येक यूनिट में एक ड्राईंग रूम, बेडरूम, किचन, बालकनी एवं रेस्ट रूम निर्मित है। लगभग 87 हजार वर्ग फीट में अधिकारियों के आवास की सुविधा के साथ ही ट्रांजिट हास्टल…

Read More

कांग्रेस पार्टी ED और सीबीआई से डरने वाली नहीं- केसी वेणुगोपाल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023   AICC के प्रभारी औऱ महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुँच चुके हैं। रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वेणुगोपाल ने छतीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है, कांग्रेस पार्टी ED और सीबीआई से डरने वाली नहीं है। ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीति विवाद का नतीजा हैं, सीबीआई और ईडी के नाम पर भाजपा…

Read More

NIA : सात राज्यों के 70 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, गैंगस्टर-क्राइम सिंडिकेट केस से जुड़ी है जांच

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 21 फ़रवरी, 2023 राष्ट्रीय जांच जल (NIA) ने मंगलवार सुबह सात राज्यों की 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। बताया गया है कि यह छापे गैंगस्टर और क्राइम सिंडिकेट से जुड़े एक मामले में डाले गए हैं। जिन राज्यों में एनआईए ने छापेमारी की है, उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और और चंडीगढ़ में भी एजेंसी ने जांच बिठाई है। सुबह 5 बजे से जारी है छापेमारी एनआईए की छापेमारी सुबह 5 बजे…

Read More

छत्तीसगढ़ : ईडी की छापेमारी के विरोध में ईडी कार्यालय का कांग्रेस करेगी घेराव

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में घेराव करेगी। बीते दिनों कांग्रेस नेताओं के घर हुई कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के महाअधिवेशन में बाधा डालने का काम ईडी के तरफ से किया जा रहा है। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित है।  

Read More

किसानों के लिए खुशखुबरी : सरकार की इस योजना से मिलेंगे प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रुपए तक, करना होगा ये काम….

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़वा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना लागू किये जाने की घोषणा उपरान्त छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की क्रियान्वयन की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। वन विभाग द्वारा अब तक 19 हजार से अधिक हितग्राहियों के लगभग 30 हजार एकड़ निजी भूमि में वृक्षारोपण हेतु पंजीयन किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में वृक्षों के व्यवसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभानाओं को देखते हुए यह…

Read More

मुख्यमंत्री बघेल ने ई-लाईब्रेरी का किया उद्घाटन, 33 ज़िलों के 27 हजार विद्यार्थियों को ऑनलाईन उपलब्ध होंगी किताबें

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। ई-लाईब्रेरी के माध्यम से सरगुजा से बस्तर तक 33 ज़िलों के फ़ार्मेसी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट संस्थानों में अध्ययनरत 27,000 छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाईन किताबों कि सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की पूरी टीम को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए की गई इस अभिनव पहल के लिए…

Read More