Dantewada Crime : लव ट्राएंगल में गई एक की जान, चाकूबाजी में एक युवक की मौत

  नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, दंतेवाड़ा, 07 अप्रैल, 2023 दंतेवाड़ा। जिले के कतियाररास साप्ताहिक बाजार स्थल पर बुधवार को हुई चाकूबाजी के पूरे मामले का खुलासा हो गया है। ये पूरी वारदात ट्राएंगल लव की वजह से हुई है। वहीं पुलिस ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 5 अप्रैल बुधवार को साप्ताहिक बाजार में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं चाकू मारने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने 24 घंटे…

Read More

जनता के बीच जाएंगे भाजपा के सभी मोर्चा- नितिन नबीन

  रावण भी अपनी जनता के लिए कुछ काम करता था, भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोई काम नहीं किया मोदी सरकार सबके लिए समान रूप से करती है काम- नितिन नबीन उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अप्रैल, 2023 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने सभी मोर्चों के प्रभारियों, अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सभी मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर विभिन्न वर्गों के बीच जाएंगे। किसान मोर्चा किसानों को बतायेगा कि भाजपा…

Read More

Kanker News : शौच के लिए गए मजदूर पर भालू ने किया हमला, शरीर पर कई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में इलाज जारी….

  सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, कांकेर, 07 अप्रैल, 2023 कांकेर। कांकेर में भालू का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन भालू गांवों में तो कहीं घरों में दिखाई दे रहे है। कई लोगों को अपना शिकार भी बना रहे हैं। बीती रात शौच के लिए गए एक व्यक्ति को भालू ने अपना शिकार बनाया है। भालू के हमले से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर पश्चिम बंगाल निवासी आसाधु खान जो…

Read More

Bilaspur News : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का तीन दिनों तक शहर को मिलेगा दर्शन लाभ

  12 अप्रैल को सीएमडी कालेज मैदान में होगी धर्म सभा ,10,000 से अधिक लोग जुटेगे झूलेलाल मंगल भवन में 2 दिनों तक दीक्षा दर्शन एवं संगोष्ठी होगी 11 अप्रैल को शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन में होगा आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी। नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 07 अप्रैल, 2023 बिलासपुर। जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज की धर्म सभा 12 अप्रैल को शाम 5:00 बजे से सीएमडी कॉलेज मैदान में होगी। वे 11 अप्रैल को यहां पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन तथा झूलेलाल मंगलम नया बस स्टैंड में उनका…

Read More

नुक्कड़ सभा के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की नाकामियां गिनाएंगे- पीसीसी चीफ मरकाम

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अप्रैल, 2023 पीसीसी चीफ मोहन मरकाम अपने दिल्ली दौरे से वापिस लौट आए हैं। मरकाम ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और वर्तमान घटनाक्रम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं, एक दिन उनके पीछे काफिले होते हैं,राहुल गांधी एक बहाना है, भाजपा का काम अडानी को बचाना है। सोशल मीडिया में देशभर में कैंपेन किया गया। आज देश का हर नागरिक राहुल गांधी के साथ है,हम लड़ेंगे। मोहन मरकाम…

Read More

CG Breaking : सीएम बघेल ने नेता प्रतिपक्ष को लिखा पत्र, बोले- पीएम मोदी से छत्‍तीसगढ़ के इन 11 मुद्दों पर करें चर्चा

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अप्रैल, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पत्र लिखा है। यह पत्र प्रधानमंत्री से भाजपा विधायकों की मुलाकात को लेकर है। इसमें उन्होंने 11 बिंदु लिखकर कहा है कि, इन 11 मांगों की पूर्ति के लिए आप लोग प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध करेंगे। भूपेश ने कहा, राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से निरन्तर अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों से गुहार लगाई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव को देखकर आप लोगों को अब राज्य के नागरिकों…

Read More

छालीवुड के लिए बुरी ख़बर…नहीं रहे जसबीर कोमल…जसबीर के निधन ने छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 7 अप्रेल 2023   अनेक छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने निर्देशन को लेकर लोहा मनवा चुके जसबीर कोमल अब हमारे बीच नहीं रहे।छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बड़ी क्षति है। जानकारी के मुताबिक जसबीर कोमल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में दुखद खबर के बाद शोक की लहर है।   उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे तेलीबांधा श्मशान घाट के लिए रवाना होगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे, उन्हें किडनी से…

Read More

Exclusive ब्रेकिंग : RERA का अध्यक्ष कौन होगा? इसका निर्णय करने सोमवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक…अध्यक्ष बनने अधिकारियों ने दिखाई जमकर दिलचस्पी

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 7 अप्रेल 2023     छत्तीसगढ़ में रेरा के अध्यक्ष पद को लेकर सेवानिवृत्त आईएएस, आईएफएस समेत अनेक अधिकारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में आए हुए आवेदनों को लेकर सोमवार को मंत्रालय में बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा।   इस बैठक में परफॉर्मेंस के आधार पर रेरा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस नाम पर सहमति बन सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि अध्यक्ष पद को लेकर 13 अधिकारियों ने आवेदन किए हैं, जिनका CR लगातार जांच किया जा रहा है।…

Read More

Big Breaking : दिल्ली में सिंहदेव और सोनिया गांधी की मुलाकात…मिनटों तक इन बातों पर हुई चर्चा…10 जनपथ स्थित आवास में हुई मीटिंग

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली, न्यूज राइटर, 7 अप्रेल 2023   छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की आज कांग्रेस सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है। यह मुलाकात नई दिल्ली के 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर हुई।     सूत्रों के मुताबिक इस दौरान टीएस सिंहदेव की और सोनिया गांधी की तकरीबन 10 से 15 मिनट तक चर्चा हुई।     गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में 2018 में जिस तरह से कांग्रेस को लेकर माहौल बना था, उस…

Read More

PM आवास योजना मामले पर पूर्व मंत्री मूणत का ट्वीट…राज्य सरकार पर मूणत का हमला…’अफ़सोस…सिर्फ राहुल गांधी की फिक्र है!’

सतीश शर्मा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 7 अप्रैल, 2023   छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना मामले को लेकर बीते दिनों भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन किया था।     भाजपा इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर लगातार निशाना साधती रही है। इस बीच भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे और भाजपा के कद्दावर नेता राजेश मूणत ने सिलसिलेवार तरीके से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री मूणत ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘कांग्रेसियों में अगर ऐसी ही होड़ @RahulGandhi के स्थान पर छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के आवास…

Read More

Big Breaking : Corona पर एक्शन मोड में केंद्र सरकार…आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

न्यूज़ राइटर नेशनल डेस्क, 7 अप्रेल 2023   देश में गुरुवार को 195 दिनों के बाद कोरोना के 5,335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल 23 सितंबर को 5,383 मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना मामलों की इसी बढ़ती रफ्तार को देखते हुए अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दोपहर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।   स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीन पवार ने बताया कि…

Read More

रायपुर में ‘हिंदू राष्ट्र’ को शंकराचार्य की न!…बोले-‘बिना प्रारुप कुछ भी कहना सम्भव नहीं..’ साई बाबा मामले को लेकर दिया बड़ा बयान

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, 7 अप्रेल, 2023     पूरे देश में हिंदू राष्ट्र को लेकर छिड़ी बहस के बीच रायपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘हमारी मांग हिंदू राष्ट्र की मांग नहीं है, बिना प्रारूप के उसपर कुछ कहना संभव नहीं है, हम रामराज्य की मांग करते हैं।’     साथ ही उन्होंने साईं बाबा को लेकर दिए गए पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के बयान का समर्थन किया और कहा कि ‘साई बाबा को लेकर दिए गए…

Read More

बड़ी ख़बर : हाईकोर्ट ने कहा-“केवल इसलिए बलात्कार का आरोप नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि दो वयस्क लोगों के बीच संबंध शादी तक नहीं पहुंचे”…पढ़िए कोर्ट ने किस मामले में ये कहा?

लीगल डेस्क, न्यूज़ राइटर, 7 अप्रेल, 2023   बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि जब दो परिपक्व व्यक्तियों के संबंध होते हैं, तो उनमें से एक बाद में बलात्कार का आरोप नहीं लगा सकता है, जब संबंध खराब हो जाते हैं या शादी में परिणत नहीं होते हैं। न्यायमूर्ति भारती डांगरे ने 2016 में उपनगरीय वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के एक मामले से एक व्यक्ति को बरी करते हुए 29 मार्च को फैसला सुनाया। फैसला इस सप्ताह उपलब्ध हो गया। “दो परिपक्व व्यक्ति एक…

Read More

Breaking : BJP मुख्यालय में आज बड़ी बैठक, मिशन 2023 को लेकर बनेगी रणनीति, इन मुद्दों पर होगा पार्टी का फोकस

सतीश शर्मा, 7 अप्रेल 2023, न्यूज़ राइटर, रायपुर।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व सह प्रभारी नितिन नवीन आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ गए हैं।   आज सह प्रभारी नितिन नबीन भाजपा के सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक लेंगे, जिसमें सभी मोर्चा के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे।       आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मोर्चा प्रमुखों को सह प्रभारी नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा व आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।     वहीं प्रदेश प्रभारी…

Read More

CG Breaking : सीएम भूपेश बघेल का आज दुर्ग जिले में भेट मुलाकात कार्यक्रम, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का लेंगे फीडबैक….

  न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 07 अप्रैल, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (शहर) में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान गंजमंडी दुर्ग में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई पहुंचेंगे और वहां से दीपक नगर जाएंगे। मुख्यमंत्री दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण एवं गंज पारा में सत्ती…

Read More