प्रदेश में अब सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा, दो महीने तक की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी

भोपाल मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इसकी रिकॉर्डिंग दो माह तक सुरक्षित रखनी होगी और जब भी पुलिस को जांच के लिए इसकी आवश्यकता होगी तो उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए लोक सुरक्षा कानून का प्रारूप तैयार किया गया है। इसे विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समयावधि से पहले ही सत्र समाप्त होने के कारण प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। अब गृह विभाग ने अध्यादेश के माध्यम से इसे लागू करने की तैयारी की है और प्रारूप को परिमार्जन के…

Read More

स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने हम संकल्पित हैं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुपोषण रथ किया रवाना

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार के अवसर पर महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना  किया। यह सुपोषण रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर  लोगों को पोषण का संदेश देगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, श्री किरण देव , विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब,…

Read More

बाइक पर आए अपहरणकर्ताओं ने दिनदहाड़े 6 महीने के मासूम का किया अपहरण

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक 6 महीने के मासूम का अपहरण कर लिया गया। यह घटना पोंदुम गांव में घटी, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, यह घटना पोंदुम गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर एक 6 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण किया गया। अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो…

Read More

मंदसौर कलेक्ट्रेट से 17 एसी, 70 पंखे, प्रिंटर और टेबल-कुर्सियां जब्त की गई

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्ट्रेट में अब अफसरों को बगैर एसी और बगैर पंखे के ही रहना होगा. दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद मंदसौर कलेक्टर कार्यालय के 17 एसी, 70 पखें, प्रिंटर और टेबल कुर्सी जब्त कर लिए गए हैं. यह कार्रवाई अफसरों की मौजूदगी में की गई. कुर्क की गई सामग्री कोर्ट में पेश की जानी है. दरअसल, एसी-पंखे आदि जब्त करने का ये एक्शन क्लेम राशि न चुकाने पाने के चलते लिया गया है. इस मामले में की गई कार्रवाई अभिभाषक पंकज कुमार वैद्य के अनुसार,…

Read More

महिला की बिगड़ी तबीयत तो ग्रामीणों ने खाट में लादकर कराया नाला पार

 बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के लोग आज भी  बुनियादी सुविधाओं के पूरा होने की राह देख रहे हैं। बारिश के मौसम में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के अंदरूनी गांव मारुड़बाका में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां मारुड़बाका गांव में एक 37 साल की महिला जोगी पोडियामी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसे उल्टी, दस्त होने लगी। महिला की हालत इतनी गंभीर हो…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और अनादिकल्पेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत…

Read More

सपा नेता नवाब सिंह का पीड़िता के साथ DNA सैंपल हुआ मैच, बलात्कार की पुष्टि

कन्नौज कन्नौज में सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ डीएनए सैंपल मैच हुआ है. इसके साथ ही पीड़िता के साथ बलात्कार की पुष्टि हो गई है. फोरेंसिक टेस्ट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. डीएनए सैंपल मैच होने के बाद अब नवाब सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अब नाबालिग से रेप के साथ-साथ पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करेगी.   बीते 11 अगस्त की रात को कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने नाबालिग लड़की…

Read More

महाराष्ट्र में VIP नंबर खरीदना हुआ मंहगा, 001 नंबर चाहिए तो देने होंगे 6 लाख

मुंबई  महाराष्ट्र में वीआईपी नंबरों के शौकीन लोगों को महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने वाहनों के लिए 'वीआईपी' नंबरों की फीस बढ़ा दी है। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में सबसे ज्यादा डिमांड वाला नंबर '0001' अब 6 लाख रुपये में मिलेगा। नई फीस के मुताबिक, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में 'आउट-ऑफ-सीरीज' वीआईपी नंबर की कीमत 18 लाख रुपये तक होगी, जो कई मिड-सेगमेंट कारों की कीमत के बराबर है। 30 अगस्त को जारी परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, चार पहिया वाहनों के…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के सन्त समाज ने स्वागत कर अभिनन्दन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महाकालेश्वर मन्दिर में पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन के पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े के सन्त समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव का स्वागत कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री को महानिर्वाणी अखाड़े के महन्त विनीत गिरि तथा सन्त समाज ने महाकाल भगवान की रजत जड़ित प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।  

Read More

समाज की एकता और अखंडता के लिए खतरा है जातिगत जनगणना: RSS

नईदिल्ली आरएसएस ने जातीय जनगणना और महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान दिया है. संगठन ने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जातीय जनगणना को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं, जबकि महिला सुरक्षा के लिए नए कदम उठाने की बात कही है. इन विषयों पर आरएसएस की हालिया बैठक में गहन चर्चा की गई, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और भविष्य के लिए कई अहम निर्णय लिए गए. RSS ने क्या कहा? राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने जातीय जनगणना को…

Read More

वैष्णो देवी के मार्ग पर लैंडस्लाइड, 3 श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

जम्मू  जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। यहां श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंछी हेलीपैड के पास आज भूस्खलन हो गया। इस हादसे में तीनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इस हादसे के तुरंत बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। अभी भी कई तीर्थयात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बता दें कि पिछले दो दिन वैष्णो देवी में भारी बारिश हुई थी, जिसे…

Read More

रूट ने तोड़ा सचिन सहित 6 दिग्गजों का रिकॉर्ड, अब सिर्फ ये खिलाड़ी है उनसे आगे

लंदन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अब जब-जब मैदान पर उतर रहे हैं तो टेस्ट क्रिकेट का कोई न कोई रिकॉर्ड धराशायी करते चले जा रहे हैं। जो रूट के निशाने पर वैसे तो सबसे बड़ा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का है, जो सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, लेकिन जो रूट ने इस बीच एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जो रूट ने सचिन तेंदुलकर समेत दुनिया के 6 दिग्गज क्रिकेटरों को पीछे छोड़ दिया है और वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे…

Read More

शिवपुरी में दो भाइयों की हत्या, वजह मांस की दुकान; कसाई सहित 16 आरोपी फरार

शिवपुरी शिवपुरी जिले में मांस की दुकान चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। काफी लंबे समय से दोनो तरफ से दुकान चलाने को लेकर गर्मागर्मी बनी हुई थी। फिर बीती रात इस विवाद ने खूनी रंग धारण कर लिया। इसमें दो लोगों की जान चली गई। आरोपी ने भीड़ जुटाकर हमला बोला और दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की घरपकड़ जारी है। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी की…

Read More

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल की उपस्थिति में सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में अपर मुख्य सचिव श्री के सी गुप्ता, प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।                                   

Read More

भारत को मिला 8वां मेडल, योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर

पेरिस  पेरिस पैरालंपिक में भारत को 8वां मेडल मिल गया है. योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. योगेश कथुनिया का पहला थ्रो 42.22 मीटर का फेंका. इसके बाद दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां क्रमश 41.50 मीटर, 41.55 मीटर, 40.33 मीटर और 40.89 मीटर का रहा. बहरहाल, इस तरह भारत को 8वां मेडल मिला. वहीं, इस वक्त भारत मेडल टेली में 30वें नंबर पर काबिज है. अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड मेडल के अलावा…

Read More