मुंबई छोटे पर्दे के मशहूर शो के बारे में जिक्र किया जाए तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) का नाम उसमें जरूर शामिल होगा। शो के कई किरदार आज भी फैंस के जहन में मौजूद हैं, जिनमें चाइल्ड आर्टिस्ट सोनू यानी झील मेहता (Jheel Mehta) को भला कौन भूल सकता है। तारक के मेहता की टप्पू सेना का अहम हिस्सा रहने वालीं झील अब जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। झील मेहता अपने मंगेतर आदित्य संग जल्द ही शादी (Jheel Mehta…
Read MoreDay: September 4, 2024
बोपन्ना और सुत्जियादी की मिश्रित युगल जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
न्यूयॉर्क भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी यहां मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड की अमेरिकी जोड़ी से 3-6, 4-6 से हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत और इंडोनेशिया की जोड़ी ने इससे पहले एक घंटे 30 मिनट से अधिक समय तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में मैथ्यू एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा को हराया था। 44 वर्षीय बोपन्ना पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो गए थे। उनकी और एबडेन की जोड़ी तीसरे दौर…
Read Moreहरियाणा में सफाईकर्मी के लिए निकली भर्ती, 46 हजार पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट ने किया अप्लाई
रोहतक हरियाणा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां अपनी पढ़ाई-लिखाई में कई साल और लाखों रुपये खर्च करने वाले उम्मीदवारों ने सफाईकर्मी के पदों के लिए अप्लाई किया है. सफाईकर्मी पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये का वेतन मिलेगा. ये भर्ती हरियाणा सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट आधारित भर्ती प्रणाली के आधार पर निकाली थी. राज्य में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई है. ये निगम सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती करता है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम अपनी…
Read Moreभोपाल संग्रहालय में दर्शक बनकर घुसा था… दीवार फांदने में चोर हो गया घायल
भोपाल 115 वर्ष पुराने राज्य संग्रहालय में हजारों वर्ष पुराने बेशकीमती गहने-सिक्के-बर्तन आदि को चुराने के लिए शातिर बदमाश द्वारा जो तरीका अपनाया गया, वह भी नया नहीं बल्कि करीब इतना ही पुराना है। आज से 113 वर्ष पूर्व फ्रांस के ल्यूब म्यूजियम में चोर दर्शकों के साथ अंदर जाकर रात भर वहीं छुपा रहा था और बाद में मोनालिसा की पेंटिंग को लेकर निकला, जिसने इस तस्वीर को दुनिया भर में बेहद मशहूर कर दिया। राज्य संग्रहालय में चोरी के लिए भी बिहार के अपराधी विनोद ने रात में…
Read Moreमध्यप्रदेश में जून 2023 में बर्खास्त की गईं 6 महिला न्यायाधीशों में से 4 को कोर्ट बहाल किया
जबलपुर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि चार महिला सिविल न्यायाधीशों को बहाल कर दिया गया है, जिन्हें कथित असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। मामले की सुनवाई जस्टिस बीवी नागरत्ना और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने की। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय रजिस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि पूर्ण न्यायालय की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि छह में से चार महिला न्यायिक अधिकारियों की बर्खास्तगी रद्द कर…
Read Moreडॉक्टर के पास चेकअप को गए लड़के को आया हार्ट अटैक, CCTV में मौत का वीडियो कैद
अशोकनगर मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है। दरअसल, 24 साल का एक लड़का सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। वह डॉक्टर के घर के सामने बेंच पर बैठ कर इंतजार कर रहा था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। वह बेंच से नीचे गिर गया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। लड़के की पहचान शाहरुख मिर्जा के रूप में हुई है। CCTV में कैद हुआ मौत का वीडियो सामने आए 18 सेकंड के वीडियो…
Read MoreCM साय का भाजपा कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य जोड़ने का आह्वान
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान संगठन और देश को मजबूत करने का एक अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में 50 लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। भाजपा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नयी दिल्ली में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक कार्यक्रम में हुई, जिसमें मुख्यमंत्री साय…
Read Moreबीजापुर में पुलिस 13 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सल अभियान पर निकले जवानों ने 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 06 माओवादियों की तर्रेम और 07 माओवादियों की गंगालूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुयी है। ये सभी नक्सली शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) लगाने, विस्फोटक करने, नक्सल संगठना का प्रचार-प्रसार करने की घटना में शामिल थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गंगालूर के जंगल में तलाश अभियान के लिए गए थी। इस दौरान पुलिस को देख कर कुछ लोग भागने लगे। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर 07…
Read Moreप्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से सम्हर बैगा को मिला सपनों का घर
खुशियों की दास्ताँ प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना से सम्हर बैगा को मिला सपनों का घर अनूपपुर जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका अपना पक्का घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी रहे। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है। अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत बैहार के हितग्राही सम्हर बैगा पिता संतू बैगा भी उन लाखों, करोड़ो हितग्राहियों में शामिल हैं,…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका से आमंत्रण
रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को 10 से 22 सितंबर तक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ईपीपीआई कॉन 2024 कांफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। आईआईएम रायपुर के तत्वाधान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल आउटरीच के डायरेक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री को इस कांफ्रेंस में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस कांफ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करने के साथ ही राज्य की प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (आशा कार्यकर्ता एवं मितानिन) को मजबूत करने की योजना पर कार्य होगा। कांफ्रेंस के मुख्य उद्देश्य…
Read Moreघुवारा पुलिस ने अवैध धारदार हथियार,उपद्रव मचाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
घुवारा पुलिस ने अवैध धारदार हथियार,उपद्रव मचाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पिछले वर्ष थाना शाहगढ़ जिला सागर में छेड़छाड़ एवं अपहरण का अपराध पूर्व से दर्ज छतरपुर विगत दिवस शासकीय उच्च विद्यालय ग्राम सिमरिया थाना क्षेत्र भगवा में अवैध धारदार हथियार ले जाकर शासकीय पाठशाला में उपद्रव मचाने संबंधी रिपोर्ट पर आरोपी अंकी मिश्रा के विरुद्ध थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, एवं मारपीट संबंधी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया…
Read Moreकलेक्टर हर्ष सिंह ने की जनसुनवाई में प्राप्त 42 आवेदनों पत्रों की सुनवाई
डिंडौरी कलेक्टर हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को सुना और आवेदन पत्रानुसार उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। जनसुनवाई में प्राप्त 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्यवाही की गई है। इस दौरान अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। जनसुनवाई में आज रेशमा पनरिया ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनकी माता विमला पनरिया की 10 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गई थी। जिसके लिए उन्होंने अनुग्रह सहायता…
Read Moreकैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं: सोनम कपूर
नई दिल्ली बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर अगले साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी। सोनम ने पुष्टि की, “मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिर से कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे एक्टर होना पसंद है और अपने प्रोफेशन के जरिए इतने दिलचस्प किरदारों को जीना पसंद है। इंसान मुझे हमेशा से आकर्षित करते…
Read Moreसविता भाभी फेम अभिनेत्री रोज़लिन खान बनीं बिजनेस वुमन
नई दिल्ली अभिनेत्री-पेटा मॉडल और कैंसर सर्वाइवर रोज़लिन खान ने बिजनेस वुमन बनकर अपने जीवन में नया चेप्टर जोड़ा है। हाल ही में, उन्होंने मुंबई में अपने सैलून और कॉस्मेटोलॉजी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया, जिसमें उनके मनोरंजन उद्योग के मित्र और परिवार के सदस्य शामिल हुए। सैलून और कॉस्मेटोलॉजी क्लिनिक खोलने के पीछे के विचारों के बारे में बताते हुए, रोज़लिन खान ने कहा, "मैं जीवन में अलग-अलग चीज़ें आज़माती रही हूँ, एक समय पर जिमनास्टिक आज़माया है, अब मैं व्यवसाय में जाना चाहती हूँ, इसलिए मैंने ब्यूटी बिज़नेस…
Read Moreपिता के संस्कार सदैव करेंगे मार्गदर्शन: यादव
उज्जैन अपने पिता पूनमचंद यादव के निधन पर उन्हें नमन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पिता के दिए गए संस्कार सदैव उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।पिताजी के श्रीचरणों…
Read More
