विधायक के वायदे के मुताबिक शिक्षक दिवस पर मिलेगी टॉपर छात्राओं को स्कूटी

रायपुर शिक्षक दिवस पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर ब्लाक के नगर पंचायत जनकपुर में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह के साथ ही बोर्ड परीक्षा 12 वीं व 10 वीं में भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अव्वल आने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस्माइल खान ने बताया कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन जनकपुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय प्रांगण में गुरुवार को दोपहर…

Read More

भव्यता के साथ हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभांरभ

भव्यता के साथ हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभांरभ भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने किया जिले के सभी वरिष्ठों का शाॅल श्रीफल से सम्मान डिण्डौरी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में भाजपा की सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जिसका लाइव प्रसारण जिला कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना। इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी में सभी वरिष्ठों को भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, सुरेश जैन कृष्णलाल हस्तपुरिया,…

Read More

स्टेनलेस स्टील होती तो नहीं टूटता शिवाजी का स्टैच्यू… नितिन गडकरी बोले, उन्हें भी एक व्यक्ति ने झांसे में ले लिया था

मुंबई महाराष्ट्र में जहां एक ओर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्टैच्यू गिरने पर राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर फेल्योर को रोकने के लिए स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल करने पर जोर दिया है। नई दिल्ली में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढहने का जिक्र करते हुए उन्होंने मुंबई के फ्लाईओवर के साथ अपने अनुभव को साझा किया। जहां पाउडर-कोटिंग के बावजूद लोहे की छड़ें जंग खा गईं। नितिन गडकरी ने कहा कि तटीय क्षेत्रों…

Read More

चंगेज खान चौक पर पुतिन का भव्य स्वागत, यूक्रेन ने कहा था- अरेस्ट करो…

उलानबटार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय मंगोलिया के दौरे पर हैं. पुतिन का दो दिनों का यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है, जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने मंगोलिया की सरकार को उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया. लेकिन गिरफ्तारी के आदेश को दरकिनार कर मंगोलिया सरकार ने पुतिन के स्वागत में लाल कार्पेट बिछा दिया. मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन का ग्रैंड वेलकम किया गया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां तक कि चंगेज खान के स्मारक को मंगोलिया और रूस के झंडे…

Read More

राज्य में बहुत जल्द शुरू होगा लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ बहुत जल्द स्वास्थ्य के मामलों में वैश्विक सुविधाएं देने वाला राज्य बनने वाला है। इनमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुसार  राज्यभर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीकेएस में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए…

Read More

अखिलेश के गोरखपुर वाले तंज पर CM योगी का पलटवार, कहा -‘बुलडोजर पर सबका हाथ सेट नहीं होता…

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले तंज पर पलटवार किया है. सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति का हाथ सेट नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि दंगाइयों के आगे नतमस्तक होने वाले लोग ये नहीं कर सकते हैं, वो ये जानते हैं.   अखिलेश यादव ने  कहा था कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. सपा चीफ का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की…

Read More

घटना में शामिल सभी आरोपियों को मिलेगी कडी सजा -डीआईजी रीवा

सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र  के गन्नई गांव में विगत दिवस इन्द्रपाल अगरिया पिता रामलाल अगरिया की  मृत्यु हो गई थी रीवा संभाग के डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया डीआईजी ने मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में  जानकारी दी । डीआईजी ने कहा की घटना में जो भी व्यक्ति शामिल हैं उन्हें पुलिस शीघ्र गिरफतार कर पुलिस जेल भेजेगी सभी आरोपियों को सजा दी जायेगी । कथित आरोपियों को बंदी बनाने एवं बंदी बनबाने में सूचना या सहयोग करेगा उसे…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 9 महीने में बदले गए 578 ट्रांसफार्मर

जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा बना कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्यवन किया जा रहा है। आम लोगों के जीवन से जुड़ी सुविधाएं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री के गृह निवास बगिया में मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। जहां लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाता है। जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र हैं। जिले के दूरस्थ अंचलों में भी बिजली की संचालन निर्बाध रूप से हो इसके लिए विद्युत विभाग…

Read More

साढ़े 8 लाख परिवारों को मिलेगा पक्का आशियाना

रायपुर छत्तीसगढ़ के लगभग  साढ़े  आठ  लाख  परिवारों  को  जल्द पक्का  आशियाना  मिलेगा।  छत्तीसगढ़ को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  के प्रति  भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। …

Read More

आरटीओ चेक्पोइंट के नाम पर हो रही हैं अवैध वसूली

आरटीओ चेकप्वाइंट पांडूतला पर लगने पर ग्राम वासियों ने किया विरोध ट्रैफिक जाम और आए दिन एक्सीडेंट होने की समस्या को लेकर जताया विरोध ग्राम वासियों ने चेक पॉइंट का किया घेराव चेकप्वाइंट मोतीनाला में लगाने के थे प्रशासन के आदेश मंडला अपनी गतिविधियों के लिए बार-बार खबरों में आता आरटीओ का पांडूतला चेक पॉइंट एक बार फिर सुर्खियों में आया है। दरअसल मामला कुछ इस प्रकार है कि वर्तमान मोहन यादव सरकार ने विगत दिवस सारे आरटीओ पोस्ट को बंद करने के आदेश दिए थे और उनकी जगह आरटीओ…

Read More

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में छात्र से दुष्कर्म आरोपी मौलवी

गाजियाबाद  गाजियाबाद के लोनी में शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 वर्षीय बच्चे के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. आरोप है कि मौलवी काफी समय से मासूम का यौन शोषण कर रहा था. फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौलवी मासूम बच्चे को डरा धमकाकर और फेल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ घिनौना काम कर चुका था. अब घटना…

Read More

भैरमगढ़ नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना के लिए 20.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

रायपुर अवर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बीजापुर, विकासखंड भैरमगढ़ के भैरमगढ़ नगर की आवर्धन जलप्रदाय योजना की पुनरीक्षित लागत 20 करोड़ 85 लाख 47 हजार रूपए की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति प्रशासकीय स्वीकृति में आकस्मिक शुल्क 1 प्रतिशत की पूर्व  स्वीकृति 15.78 लाख रूपए तक सीमित करने की शर्त पर प्रदान की गई है। इस योजना का वित्तीय ढांचा 70 प्रतिशत अनुदान एवं 30 प्रतिशत ऋण पर आधारित होगा। इस योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना आवश्यक…

Read More

भारत ने किया डबल पोडियम फिनिश… 20 मेडल्स, हाई जंप-जेवलिन में पैरालंपिक में रचा इतिहास

पेरिस भारत के पैरा एथलीट्स ने पेरिस पैरालंप‍िक में इत‍िहास रच दिया है. अब तक किसी भी पैरालंप‍िक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भारत पेरिस पैरालंप‍िक में अब तक  3 गोल्ड, 7 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 20 मेडल जीता चुका है. खास बात यह है कि इस बार ज‍िन ख‍िलाड़‍ियों ने इस बार मेडल जीते हैं उनमें 9 तो टोक्यो पैरालंप‍िक के पदकवीर भी रह चुके हैं.  टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे.…

Read More

लोधेश्वरधाम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 24 नवम्बर को

रायपुर लोधेश्वरधाम में लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह, युवक युवती परिचय सम्मेलन, वार्षिक सम्मेलन एवं स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन 24 नवंबर को अखिल भारतीय लोधी-लोधा-लोध राष्ट्रीय महासभा नई दिल्ली भारत के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारीगण शामिल होंगे। इस अवसर पर अंचल के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, विदर्भ, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, तेलगांना, गोवा एवं हरियाणा आदि राज्यों से पदाधिकारी छत्तीसगढ़ आएंगे। विगत 24 वर्षो से नियमित प्रकाशित होने वाले स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा जिसमें अमर शहीद…

Read More

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 700 अंक लुढ़क कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

मुंबई ग्लोबल मार्केट का मूड खराब नजर आ रहा है. अमेरिकी बाजारों (US Market) में कल हाहाकार नजर आया, जिससे एक बार फिर से मंदी (Recession) का आहट का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है. DOW JONES से लेकर NASDAQ तक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और इसका असर गिफ्ट निफ्टी पर भी दिखा है, जो 200 अंक तक फिसल गया है. बात अगर भारतीय बाजारों की करें, तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को Sensex-Nifty भी दबाव में दिखे और कारोबार शुरू होते ही स्टॉक मार्केट क्रैश…

Read More