भोपाल बिजली चोरी के प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा में दिये। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों की वसूली तत्परता से करें। साथ ही उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित करें। समय पर मेंटनेन्स हो। तोमर ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं का ई-केवायसी करवायें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने पावर प्लांटों की समीक्षा करते हुए कहा कि हायडल पॉवर प्रोजेक्ट से उत्पादित बिजली का अधिकतम उपयोग किया जाये। उन्होंने म.प्र. ट्रांसको, जनरेशन कंपनी एवं…
Read MoreDay: September 4, 2024
सरोगसी के लिये आवश्यक इंश्योरेंस की न्यूनतम सीमा अब 10 लाख रूपये
सरोगसी के लिये आवश्यक इंश्योरेंस की न्यूनतम सीमा अब 10 लाख रूपये उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में मंत्रालय में राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। राज्य एसिस्टेडेड रिप्रोडक्टिव टैक्नोलॉजी एवं सरोगसी बोर्ड ने राज्य स्तर पर आवेदित सरोगसी प्रकरणों पर समुचित विचार कर यथोचित निर्णय लिया गया। बोर्ड ने सरोगसी के लिये आवश्यक इंश्योरेंस की सीमा…
Read Moreप्रदेश के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
प्रदेश के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भोपाल प्रदेश के 3 शिक्षकों को वर्ष 2024 का राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिला है। चयनित शिक्षकों को 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत माधव प्रसाद पटेल और डॉ. सुनीता गोधा को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा डिण्डोरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय धामनगांव की शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता को भी सम्मानित किया जायेगा। डॉ. सुनीता गोधा उच्च माध्यमिक शिक्षक…
Read Moreकृषकों की आय बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति गठित
भोपाल राज्य शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देकर कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति का गठन किया है। यह समिति आईएफसी (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन) द्वारा संचालित एग्टेक बैक्ड कंसोर्टियम के सहयोग से कार्य करेगी। इस पहल से राज्य में एग्टेक इनोवेशन को प्रोत्साहन मिलेगा और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का समावेश सुनिश्चित होगा। इस स्टीयरिंग कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। समिति में अपर मुख्य सचिव सह कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के अध्यक्ष, प्रमुख…
Read Moreसंस्कृति, पर्यटन मंत्री लोधी से मिले अभिनेता अमित सयाल
संस्कृति, पर्यटन मंत्री लोधी से मिले अभिनेता अमित सयाल बोले फ़िल्म पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश उपयुक्त स्थान भोपाल संस्कृति, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी से अभिनेता अमित सयाल ने उनके निवास पर भेंट की। उन्होंने मंत्री लोधी से मध्यप्रदेश में फ़िल्म शूटिंग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता अद्भुत है और यहाँ फिल्मों के लिए बहुत ही उपयुक्त स्थान है। यहां की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता और अनुकूल वातावरण फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता है। स्याल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार…
Read More447 गाँव के 65 हजार लोगों के घर में पहुँच रहा है नल से जल
447 गाँव के 65 हजार लोगों के घर में पहुँच रहा है नल से जल समूह नल जल योजना ने ग्रामीणों को दिया नया जीवन भोपाल दमोह जिले के पटेरा विकासखण्ड के सैंकड़ों गाँव के लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान थे। उन्हें अपने घर से दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ता था, जिससे गाँव के लोगों को समय लगता था। इस कारण ग्रामीणजनों को अपने दूसरे रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कत आती थी और उन्हें पीने के लिये शुद्ध जल भी नहीं मिल पाता था।…
Read Moreपी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन करें- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन करें- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य सुपरवाईजरी बोर्ड की बैठक हुई भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के सुचारू प्रदाय में असुविधा नहीं होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल की मंत्रालय में आयोजित पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम की राज्य सुपरवाईजरी बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में…
Read More4 हजार करोड़ रूपये से अधिक राशि की दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति
4 हजार करोड़ रूपये से अधिक राशि की दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति 4 हजार 197 करोड़ 58 लाख रूपये की सिंचाई परियोजना, सैंच्य क्षेत्र 1 लाख 8 हजार 600 हेक्टेयर की स्वीकृति प्रदान औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई जिला नर्मदापुरम में विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपकरणों के विनिर्माण क्षेत्र की स्थापना की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नीमच जिले की जावद-नीमच दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना लागत राशि…
Read Moreवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प पर्यावरण-संरक्षण के लिये शपथ ली भोपाल 3 सितम्बर को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये आयोजित एक दिवसीय पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कस्तूरबा टी.टी. नगर भोपाल की 49 छात्राओं एवं 3 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। उक्त पक्षी अवलोकन एव नेचर…
Read Moreचोट के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर हुए सूर्यकुमार
नई दिल्ली सूर्यकुमार यादव को 2024-25 दलीप ट्रॉफी के शुरुआती दौर से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि पिछले हफ़्ते कोयंबटूर में बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई के लिए प्री-सीज़न मैच के दौरान उन्हें हाथ में चोट लग गई थी। सूर्यकुमार को आराम करने की सलाह दी गई है और वह नियमित जांच के लिए फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, सूर्यकुमार ने पिछले हफ़्ते टीएनसीए इलेवन के खिलाफ़ मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी नहीं की थी, क्योंकि तीसरे दिन फ़ील्डिंग करते समय…
Read Moreखाद्य मंत्री बघेल आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे
रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल कल 04 सितंबर को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री बघेल बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रायपुर स्थित निवास से गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 2 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री बघेल कार्यक्रम के बाद रायपुर लौट आएंगे।
Read Moreबॉर्डर-गावस्कर सीरीज भारतीय टीम जीतेगी : गावस्कर
मेलबर्न भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बोर्डर के नाम से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2025 को लेकर कई दिग्गजों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। अब इसी को लेकर गावस्कर ने कहा है कि ये सीरीज रोमांचक रहेगी पर भारतीय टीम इसे 3-1 से जीतेगी। गावस्कर ने कहा कि, ये निश्चित रूप से एक रोमांचक सीरीज होगी, क्योंकि दोनों टीमों के पास बेहतरीन प्रतिभाएं है और ये भी दिखाएगा कि टेस्ट मैच क्रिकेट किस कारण से सर्वश्रेष्ठ प्रारूप है। मेरी भविष्यवाणी है कि…
Read Moreभारत भाग्य विधाता में काम करेंगी कंगना रनौत
मुंबई बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री कंगना रनौत फ़िल्म भारत भाग्य विधाता में काम करती नज़र आयेंगी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दो क्रिएटिव माइंडस, बबीता आशिवाल और आदि शर्मा, टॉप लेवल का क्वालिटी कंटेंट देने के लिए एक साथ आए हैं, जो दिलों को छूने का वादा करता है। उनके नये वेंचर, जिसका टाइटल "भारत भाग्य विधाता" है, उनके संबंधित प्रोडक्शन हाउस, यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के पहले सहयोग के तहत एक प्रमुख प्रयास है। बबीता और आदि का पूरा विश्वास है कि "क्वॉलिटी…
Read Moreओलंपिक कांस्य अब बीती बात, एसीटी खिताब पर हैं नजरें : हरमनप्रीत
ओलंपिक कांस्य अब बीती बात, एसीटी खिताब पर हैं नजरें : हरमनप्रीत पेरिस ओलंपिक के बाद ब्रेक खत्म करके टीम एशियाई टीमों का सामना करने के लिये तैयार है : हरमनप्रीत भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चीन रवाना बेंगलुरू भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि लगातार दूसरी बार ओलंपिक कांस्य पदक जीतने का जश्न खत्म करके अब चीन में इस महीने होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताब बरकरार रखने पर फोकस करना होगा। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने…
Read Moreभाजपा सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेकर जुटें कार्यकर्ता : आदित्यनाथ
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को ‘राम काज’ की तरह लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मुहिम सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का एक सुअवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान—2024 की शुरुआत के लिए यहां आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष…
Read More
