रायपुर खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ में अब बस्तर ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया, प्रदेश में बस्तर ओलंपिक कराया जाएगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री आएंगे. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी मेडल लाए, इस स्तर पर तैयारी की जाएगी. मंत्री टंकराम ने कहा, बस्तर गया था तो वहां के खिलाड़ियों में गजब ऊर्जा है. बस्तर ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलों को भी प्राथमिकता दी जाएगी. खिलाड़ियों की डाइट की राशि बढ़ाई जाएगी. खिलाड़ी अच्छे से खाएंगे डाइट लेंगे…
Read MoreDay: September 6, 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान बोले -‘आर्मी कमांडर से कह दिया है कि युद्ध के लिए तैयार रहें’
नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत हमेशा से शांति का पुजारी रहा है और रहेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक हालातों को देखते हुए मैंने सेना कमांडरों को कहा कि हम लोगों को सदैव युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसने 'वसुधैव कुटुम्बकम' का संदेश दिया है. भारत ने हमेशा शांति की वकालत की है…भारत सदैव से शांति का पुजारी है, था और रहेगा. लेकिन आज जैसी…
Read More‘आर्टिकल 370 को कभी नहीं आने देंगे’, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र किया जारी
श्रीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र का भी जिक्र किया. NC के आर्टिकल 370 को लेकर एजेंडे को कांग्रेस का मौन समर्थन है. लेकिन धारा 370 अब इतिहास बन चुकी है, वह कभी लौट कर नहीं आ सकती और हम नहीं आने देंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर का भूभाग महत्वपूर्ण रहा है. हमने इसे जोड़े रखने के लिए अनेक प्रयास किए हैं.…
Read Moreअखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा की राष्ट्रीय ईकाई घोषित
भोपाल कलचुरी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गत दिवस गठन कर दिया गया। कार्यकारिणी के राष्ट्रीय संरक्षक मण्डल में श्रीपाद यसो नायक गोवा केन्द्रीय राज्यमंत्री, संजय जायसवाल सांसद बिहार, मनीष जायसवाल सांसद झारखण्ड, रविन्द्र जायसवाल मंत्री उ.प्र. शासन, दिलीप जायसवाल मंत्री बिहार शासन, श्याम बिहारी जायसवाल छ.ग. शासन, दिलीप जायसवाल मंत्री म.प्र. शासन, विजय गौड हैदराबाद, शिवचरण हांडा जयपुर शामिल हैं। राष्ट्रीय सलाहकार एड. शंकरलाल राय भोपाल को बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे भोपाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनुपम चौकसे भोपाल, राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय एडवोकेट एमएल राय भोपाल,…
Read Moreराज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्व. पिताको श्रद्धांजलि देने पहुंचे
राज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्व. पिताको श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल ने स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पितृ शोक पर संवेदना प्रकट करने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। राज्यपाल पटेल ने स्व. पूनमचंद यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Read Moreनीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
नई दिल्ली भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने प्रतिष्ठित डायमंड लीग की 14 सीरीज के बाद समग्र तालिका में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। डायमंड लीग का फाइनल 13 और 14 सितंबर को ब्रुसेल्स में होगा। इस प्रतियोगिता के साथ ही एथलेटिक्स में इस सत्र का समापन भी होगा। चोपड़ा डायमंड लीग के दोहा और लुसाने चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कुल 14 अंक अर्जित किए। उन्होंने गुरुवार को ज्यूरिख में आखिरी सीरीज में भाग…
Read Moreएग्जिट पोल की जांच कराने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एग्जिट पोल की जांच करवाने की मांग वाली याचिका को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दी। याचिका में कहा गया था कि मीडिया हाउस और उनसे जुड़ी कंपनियां मतदान के बाद एग्जिट पोल दिखाकर निवेशकों को प्रभावित करती हैं। ऐसे में लोकसभा के फाइनल चरण के बाद दिखाए गए एग्जिट पोल की जांच करवानी चाहिए। सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि यह याचिका राजनीति से प्रेरित है। बेंच ने कहा, सरकार बन चुकी है। अब…
Read Moreयूपी के अयोध्या में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
अयोध्या अयोध्या में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की एक और घटना सामने आई है. इस मामले में भी लड़की अनुसूचित जाति की है, वहीं आरोपी दूसरे समुदाय का है. हालांकि, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद आरोपी शाहबान को गिरफ्तार कर लिया है. शहबान के पैर में गोली लगी है. घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, 20 दिन पहले खंडासा थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक शहबान ने दुराचार किया…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माँ शारदा देवी के दर्शन किए
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर के अल्प प्रवास के दौरान माँ शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला मैहर माई शारदा देवी के धाम पहुंचे और मां शारदा देवी के मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना की. प्रदेश एवं विंध्य क्षेत्र की जनता के सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया, और उपमुख्यमंत्री मैहर से सतना के लिए रवाना हुए. मैहर से लेकर सतना तक उपमुख्यमंत्री का जगह-जगह पर BJP कार्यकर्ताओं व्यापारियों एवं…
Read Moreसर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली घरेलू सर्राफा बाजार में आज पूरी तरह से सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना और चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआहै। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में कल यानी गुरुवार के भाव पर ही कारोबार हो रहा है। सोने के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण आज भी 24 कैरेट सोना 72,900 रुपये से लेकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,830 रुपये से लेकर 66,6800 रुपये प्रति 10…
Read Moreपुलिस जवान ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठाया और किया दुष्कर्म
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक लॉ स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी एक पुलिस जवान है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान चंद्रमणि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें शामिल आरोपी पुलिस अकादमी में तैनात है। दरअसल, यह घटना रायपुर के माना थाना क्षेत्र की है। इसी इलाके की रहने वाली एक लॉ स्टूडेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस जवान चंद्रमणि…
Read Moreछत्तीसगढ़-दुर्ग में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत और दूसरा घायल, नारियल खरीदने भेजने पर हेडमास्टर सस्पेंड
दुर्ग. दुर्ग जिले के ग्राम कौही में गुरुवार को शासकीय स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया। दोनों छात्र स्कूल टाइम में हेडमास्टर के कहने पर नारियल खरीदने बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। कौही…
Read Moreराजस्थान-अलवर के भिवाड़ी में लूट और हत्या का आरोपी पकड़ा, दिल्ली से लाने के प्रयास कर रही पुलिस
अलवर. भिवाड़ी के बहुचर्चित कमलेश ज्वेलर्स में हुई हत्या और डकैती के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जी जान से जुटी हुई है। इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। इसका नाम अजय उर्फ गोलू बताया जा रहा है। इस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है, जिसे कल वहां न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भी भेज दिया लेकिन भिवाड़ी पुलिस को जैसे ही पता चला तो उसने दिल्ली…
Read Moreछत्तीसगढ़-बालोद में टीचर्स डे के दिन हेडमास्टर ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट
बालोद. डोंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव में प्राथमिक शाला के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर (57) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस वक्त की है, जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। देवेंद्र ठाकुर की पत्नी भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और घटना के समय वो भी स्कूल में थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया किया है। हेडमास्टर ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार चार लोगों को ठहराया है और नौकरी के नाम पर लाखों…
Read Moreछात्रावास में मारपीट के मामले में निलंबित टीआई ने डीएसपी को दी जान से मारने की धमकी
रायपुर राजधानी में नशे में धुत निलंबित टीआई राकेश चौबे के गाली-गलौच करते हुए डीएसपी निलेश द्विवेदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में शिकायत के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें कि 24 मार्च 2023 में देवेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स हॉस्टल में तत्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश चौबे ने हॉस्टल के अंदर घुसकर संचालिका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी. शिकायत में बताया गया कि इंस्पेक्टर…
Read More
