‘कोस्टल रोड’ से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ आज 13 सितंबर से खुले

मुंबई  मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन आज शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली 'सी लिंक' में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। 'कोस्टल रोड' की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली 'सी लिंक' के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार 'कोस्टल रोड' और 'सी लिंक' को…

Read More

केन्द्रीय मंत्री खट्टर नगर पालिका झाबुआ के सफाई मित्रों से करेंगे संवाद

भोपाल देश में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत 13 सितंबर को शाम 4:30 बजे केन्द्र सरकार द्वारा इस आयोजन के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की जायेगी। केन्‍द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खटटर, केन्‍द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ देश के राज्यों के मंत्रीगण शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री देश में स्वच्छता के क्षेत्र में प्रमुख कार्य करने वाले नगरीय निकायों के सफाई मित्रों, संगठनों और संस्थाओं से चर्चा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री इस मौके पर प्रदेश…

Read More

गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह-130 छात्रों ने ली चरक शपथ

भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 130 छात्रों को मेडिकल डिग्रियाँ प्रदान की गईं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.डी.पी.लोकेवानी, पूर्व कुलपति, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (MPMSU), और विशिष्ट अतिथि ध्रुव शुक्ल, भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कथा पुरस्कार विजेता, उपस्थित थे। दोनों ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय की डीन, डॉ.कविता एन.सिंह के प्रेरणादायक शब्दों से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा,…

Read More

वंदे भारत ट्रेन में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

नई दिल्ली  स्वदेशी भारतीय ट्रेन वंदे भारत में शुरुआत से लेकर 20 अगस्त तक करीब 3.17 करोड़ लोग यात्रा कर चुके हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में 54 वंदे भारत ट्रेन देश में चल रही हैं और 20 अगस्त तक 35,428 फेरों में 3.17 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुकी हैं। वंदे भारत ट्रेन फरवरी, 2019 को शुरू की गई। वंदे भारत ट्रेन का नेटवर्क देश के 280 जिलों और 24 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर को निलंबित करने के आदेश दिए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत रिश्वत लेने के मामले में मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में लोकायुक्त द्वारा कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिक हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को ऐसे कृत्य के लिए क्षमा नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर, त्वरित…

Read More

अब से हर दो साल में खेला जाएगा अंडर-19 महिला टी20 एशिया कप : जय शाह

कुआलालंपुर  एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा है कि अब से हर दो साल में महिला अंडर-19 टी20 एशिया कप खेला जाएगा। जय शाह के अनुसार इस नये टूर्नामेंट की शुरुआत से युवाओं को टी20 विश्वकप की तैयारी का भी अवसर मिलेगा। शाह की अध्यक्षता में एसीसी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में इस टूर्नामेंट के आयोजन का फैसला हुआ। इस टूर्नामेंट को इसलिए शुरु किया जा रहा है जिससे कि एशिया की उभरती महिला क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिल सके। इससे…

Read More

ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोहन बोपन्ना टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 6 में डेब्यू करेंगे

मुंबई टेनिस प्रीमियर लीग का बहुप्रतीक्षित छठा संस्करण आने वाला है, और पूर्व विश्व नंबर 1 रोहन बोपन्ना दिसंबर में मुंबई में होने वाले टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। वर्तमान में, बोपन्ना पुरुष युगल में विश्व नंबर 6 पर हैं। भारत के सबसे मशहूर और लोकप्रिय टेनिस खिलाड़ियों में से एक, बोपन्ना टेनिस प्रीमियर लीग में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जिसका उद्देश्य खेल के खेलने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। टीपीएल ने 5 बेहद सफल सीजन पूरे किए हैं, और सीजन 6 के लिए तैयार हो…

Read More

भारतीय बाजार में बैन के बावजूद चीन के खतरनाक लहसुन की एंट्री

नई दिल्ली  चीन का लहसुन जो 2014 से ही भारत में प्रतिबंधित है, अब तस्करी के जरिए मार्केट में आ चुका है। उस पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया कि वह सेहत के लिए खतरनाक है। वजह ये कि उसमें कीटनाशकों का उच्च स्तर होता है। उसके फंगसयुक्त होने का भी डर था, इसलिए बैन लगा। लेकिन देसी लहसुन से काफी सस्ता होने की वजह से अवैध तरीके बाजार में उतारा जा रहा है। कहीं आप भी तो अनजाने में चीनी लहसुन तो नहीं खरीद रहे? आखिर कैसे पहचानें कि आप…

Read More

फिर गौ ‘मां’ से क्रूरता…अब फिर इस क्षेत्र में मृत अवस्था में मिले गौवंश, घटना के बाद फैली सनसनी

प्रमोद मिश्रा, बलौदाबाजार   छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर गौ वंशों को मृत अवस्था में सड़क में फेंका गया है । इस बार कसडोल थाना अंतर्गत आने वाले गोरधा-मोहतरा मार्ग पर मृत गौ वंशों को फेंका गया है । जानकारी के मुताबिक मृत गौ वंशों की संख्या 5 है।   घटनास्थल पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बताया कि मृत गायों को संख्या 5 है और प्रथम दृष्टया दम घुटने से मौत हुआ है, ऐसा लग रहा है। पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम हो रहा है और…

Read More

दिल्ली, उत्तराखंड, उप्र के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग

नई दिल्ली  मध्य भारत में उत्पन्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले दो दिन उत्तराखंड, दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह 8:50 बजे जारी आईएमडी की नवीनतम जानकारी के अनुसार, यह दबाव क्षेत्र ग्वालियर के पास शहर से लगभग 50 किलोमीटर उत्तर में और आगरा से 60 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। अगले 24 घंटे में इसके उत्तर- उत्तर पूर्वी दिशा की ओर…

Read More

गणपति मूर्ति विसर्जन: एनजीटी के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत न्यायालय

नई दिल्ली  उच्चतम न्यायालय ने भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन में शामिल होने वाले 'ढोल-ताशा' समूहों में लोगों की संख्या 30 तक सीमित करने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एक वकील की दलीलों पर गौर किया जिन्होंने पूछा था कि लोगों की संख्या कैसे सीमित की जा सकती है। वकील ने अदालत से कहा, ‘उन्होंने कहा है कि ‘ढोल-ताशा’ समूह में केवल…

Read More

NESTS से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालन के लिये 100 करोड़ रूपये मिले

भोपाल जनजातीय कार्य विभाग के अधीन मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड एकेडमिक सोसायटी (एमपीसरस) द्वारा प्रदेश में 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) संचालित किये जा रहे हैं। इन विद्यालयों में भारत सरकार की राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) नई दिल्ली द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार विद्यार्थी एवं संस्थाओं को यहां दी जा रही सुविधाओं वे सेवाओं की आपूर्ति बरकरार रखने के लिये धनराशि आवंटित की जाती है। एमपीसरस द्वारा संचालित इन 63 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये NESTS नई दिल्ली से एक लाख 9 हजार रूपये…

Read More

मध्यप्रदेश आयुष विभाग में भर्ती के लिये काउंसलिंग आरंभ

भोपाल मध्यप्रदेश आयुष विभाग बीएएमएस, बीएचएमएस एवं बीयुएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये अंडर ग्रेजुएट की दो चरणों में काउंसलिंग कर रहा है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग/ राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग से प्रवेश अनुमति प्राप्त निजी आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी महाविद्यालयों की 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर एमपी ऑनलाइन से प्रवेश की कार्यवाही प्रारंभ हो गयी है। काउंसलिंग का प्रथम चरण 12 सितम्बर से ऑनलाइन पंजीयन के साथ प्रारंभ हो गया है। यह 25 सितम्बर तक चलेगा।…

Read More

खेल विभाग भी स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में करेंगा सहभागिता

खेल विभाग भी स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में करेंगा सहभागिता मंत्री सारंग ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान को और अधिक गति देने इस वर्ष 'स्वच्छता ही सेवा 2024' पखवाड़ा मनाया जाएगा  मंत्री सारंग ने कहा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहभागिता के माध्यम से तीन कार्यक्रम में 'स्वच्छता ही सेवा 2024' शामिल किए जाएं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने की विभागीय समीक्षा भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निर्देश दिए हैं कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित 'स्वच्छता…

Read More

पूरे देश में अपनी छाप छोड़ता जा रहा इंदौर एयरपोर्ट, 8 महीनों में 25 लाख 19 हजार 217 यात्रियों ने यहाँ से की यात्रा

 इंदौर इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indore Airport) के लिए यह वर्ष यानी 2024 का यह साल बेहद ही खास साबित हो रहा है।दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले 8 महीनों (जनवरी से अगस्त) में 25 लाख 19 हजार 217 यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा की है, जो 2023 के इसी समय के मुकाबले 2 लाख 19 हजार यात्रियों की बढ़ोतरी को दर्शा रहा है। दरअसल 2023 में इस अवधि के दौरान 22 लाख 99 हजार 494 यात्री दर्ज किए गए…

Read More