भोपाल एम्स भोपाल के में दंत चिकित्सा विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ अंशुल राय द्वारा विकसित 'सेजाइटल स्प्लिट आस्टियोटॉमी' तकनीक के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्द्धन विभाग द्वारा कॉपीराइट दिया है। 'सेजाइटल स्प्लिट आस्टियोटॉमी' एक प्रकार की जबड़े की सर्जरी है, जिसमें निचले जबड़े को ऊपरी जबड़े से अलग किया जाता है। फिर उसे आगे या पीछे ले जाकर फिर से जोड़ा जाता है। यह सर्जरी दांतों और जबड़े का आकार ठीक करने में सहायक होती है। डॉ. राय ने बताया कि विकृत चेहरे…
Read MoreDay: September 15, 2024
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का आज 15 सितंबर को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा
भोपाल भारतीय महिला कांग्रेस का आज रविवार 15 सितंबर 2024 को 40 वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। यह स्थापना दिवस मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस हर्ष और उल्लास के साथ मनाएगी। साथ ही इस दिन महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट लॉच की जाएगी और महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी। यह जानकारी पीसीसी भोपाल में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की समन्वयक मप्र प्रभारी सुनीता गावंडे और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता दी। नारी न्याय और महिला सशक्तिकरण का लेंगे संकल्प विभा…
Read Moreहाईकोर्ट का बड़ा आदेश विभागीय पदोन्नति के लिए संबंधित विभाग का अनुभव आवश्यक
जबलपुर हाईकोर्ट ने अपने अहम आदेश में कहा है कि विभागीय पदोन्नति के लिए संबंधित विभाग का अनुभव आवश्यक है। सीधी भर्ती में अन्य संस्थान का अनुभव मान्य होता है। हाईकोर्ट जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने उक्त आदेश के साथ याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता सुशीला दद्हरे की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में नर्सिंग अधिकारी के रूप में पदस्थ है। विभाग के द्वारा फरवरी 2022 में सीनियर नर्सिंग अधिकारी के लिए विभागीय पदोन्नति के लिए आवेदन आमंत्रित…
Read Moreभारतीय गेंदबाजों के पेशेवर रवैये से वाकई हैरान हूं : मोर्ने मोर्कल
नई दिल्ली भारत के नए गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यभार संभालने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल उत्साहित हैं। वे भारत के अनुभवी और युवा तेज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ और सटीक गेंदबाजी से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं।बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज उनका टीम इंडिया के साथ पहला असाइनमेंट होगा। वो प्रैक्टिस सेशन के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी हैरान हैं। चेन्नई में पहला टेस्ट 23 सितंबर और दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश…
Read Moreविराट की कप्तानी से ही आया था भारतीय टीम में बदलाव : पोंटिंग
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। पोंटिंग ने कहा है कि विराट की आक्रामक कप्तानी में ही भारतीय टीम में बदलाव आया था। उनके दौर में खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे भारतीय टीम को विदेशी धरती पर भी खासी सफलता मिली है क्योंकि अब भारतीय खिलाड़ी बड़े मंच पर नहीं डरते हैं और निर्भीक होकर खेलते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट…
Read Moreराष्ट्रीय हिंदी दिवस: एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराने का मुख्यमंत्री साय ने ऐलान किया
रायपुर राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की पढ़ाई हिंदी में कराने पर जल्द विचार करने की बात कही। सीएम साय ने यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “आज हमारी सरकार एक बड़ा फैसला ले रही है। हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता तभी होगी जब हम शिक्षा के हर स्तर पर हिंदी को लागू करेंगे, हिंदी में कामकाज करेंगे। हमारी सरकार ने एमबीबीएस की पढ़ाई की…
Read Moreशाहजहां ने सफेद संगमरमर से बनवाया था दिल्ली का लालकिला, अंग्रेजों ने कर दिया लाल, ये रहस्य नहीं जानते होंगे आप!
नई दिल्ली पुरानी दिल्ली में स्थित लालकिला सदियों से राजधानी दिल्ली की शान बना हुआ है। ये वही लाल रंग की खूबसूरत इमारत है, जो आजादी का प्रतीक मानी जाती है। हर साल 15 अगस्त के मौके पर लालकिला पर ही प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा फहराते हैं। हर दिन लालकिला में लाखों की तादाद में लोग घूमने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का लालकिला कभी सफेद रंग का होता था। जब शाहजहां ने 17वीं सदी में इसका निर्माण कराया था, उस समय यह किला सफेद रंग का…
Read Moreजिनपिंग देश में बुजुर्गों से काम कराएंगे, 1950 के बाद पहली बार बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, इस कारण मजबूर हुआ ड्रैगन
बीजिंग चीन ने नौकरियों में बड़ा बदलाव किया है। चीन 1950 के दशक के बाद पहली बार रिटायरमेंट की आयु धीरे-धीरे बढ़ाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण बूढ़ी होती आबादी और घटता पेंशन बजट है। चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने शुक्रवार को ब्लू-कॉलर नौकरियों (शारीरिक श्रम) में महिलाओं की रिटायरमेंट आयु 50 से बढ़ाकर 55 कर दी है। वहीं व्हाइट कॉलर नौकरियों (प्रोफेशनल काम) में महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र 55 से 58 करने के प्रस्तावों की मंजूरी दी। पुरुषों के रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़कर 63 हो जाएगी। चीन…
Read Moreरेलवे का कामकाज तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए वित्त मंत्रालय ने नए पद सृजित करने की अनुमति मांगी …..
नई दिल्ली नरेंद्र मोदी सरकार आने से पहले मतलब कि साल 2013-14 में रेलवे का बजट महज 28,174 करोड़ रुपये का हुआ करता था। इस साल यानी वर्ष 2024-25 का रेल बजट (Rail Budget) 2.62 लाख करोड़ रुपये का हो गया है। मतलब कि रेलवे का बजट लगातार बढ़ रहा है। साथ ही बढ़ रेलवे की परिसंपत्ति (Assets)। इसकी सुरक्षा और रख-रखाव के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। यह कहना है रेलवे बोर्ड (Railway Board) के नए अध्यक्ष सतीश कुमार का। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को एक…
Read More‘पति से बिना सलाह के गर्भपात कराना क्रूरता’ MP हाईकोर्ट की टिप्पणी, पीड़ित ने कहा- वो बार-बार मना करती है
इंदौर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक जोड़े के विवाह को भंग करने के पारिवारिक न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा। कोर्ट ने निर्णय में कहा कि "मामले के तथ्यों" के आधार पर, अगर कोई पत्नी अपने पति की सहमति के बिना गर्भावस्था को समाप्त करने का विकल्प चुनती है, तो उसे "क्रूरता" कहा जा सकता है। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने कहा, "निचली अदालत ने यह निष्कर्ष दर्ज किया है कि पति की सहमति के बिना…
Read More
