ग्वालियर ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच होने जा रहा है। इसके लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। टिकटों की बिक्री 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। टिकट बिक्री के पहले दो दिन दिव्यांगों और छात्रों के लिए आरक्षित किए गए हैं। पहले दिन यानी 17 सितंबर को भारत-बांग्लादेश के लिए 800 छात्रों ने अपनी टिकटें कन्फर्म करवाई हैं। जबकि 100 दिव्यांगों ने भी टिकट बुक कराए हैं। बता दें कि दिव्यांगों के लिए सिर्फ 100…
Read MoreDay: September 18, 2024
प्रदेश में स्कूली छात्रों में अनुशासन के लिये एनसीसी का होगा विस्तार
भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि एनसीसी (नेशनल केडिटस् कोर) से विद्यार्थियों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है। इसके लिये प्रदेश में एनसीसी गतिविधियों का विस्तार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एनसीसी संगठन को प्रशासनिक और वित्तीय रूप से हरसंभव मदद दी जायेगी। मंत्री सिंह आज भोपाल में मंत्रालय में हुई एनसीसी राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, मेजर जनरल अजय महाजन, अपर महानिदेशक एनसीसी…
Read Moreदीपक कुशवाहा के द्वारा गणपति प्रतिमा का किया विसर्जन
अमरपाटन गणेश उत्सव को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर इस वर्ष भी मैहर कटिया मोहल्ला मे दीपक कुशवाहा ने गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना कर बड़े हर्ष उल्लास के साथ पूजा अर्चना कर प्रभु को मना कर, गणेश चतुर्दशी को बड़े हर्ष उल्लास तथा नाचते हुए ढोल नगाड़ा के साथ टमस नदी में नियमानुसार गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया। आयोजन दीपक कुशवाहा एवं उनके सभी सहयोगी भक्तजन दीपक कुशवाहा, अनामिका, आकांक्षा, शिवानी, केशकली, आदित्य, राजेश कुशवाहा आदि समस्त परिवार सहित गणेश विसर्जन में शामिल…
Read Moreभारत में अमीरों की तादाद और कमाई दोनों तेजी बढ़ रही, 5 सालों में 10 करोड़ से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में 63 फीसदी का इजाफा
नई दिल्ली भारत में अमीरों (Rich Indian's) की तादाद और कमाई दोनों तेजी बढ़ रही हैं. इसका अंदाजा एक रिपोर्ट में जारी किए गए आंकड़ों को देख आसानी से लगाया जा सकता है. जी हां, सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की नई रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि देश में 31,000 से ज्यादा लोग हर साल 10 करोड़ रुपये (Crorepati) की कमाई कर रहे हैं, जबकि 5 करोड़ रुपये सालाना कमाने वालों की तादाद 58,000 के पार निकल गई है. ये आंकड़े हाई नेटवर्थ वाले लोगों की…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन को भी मंजूरी दी
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन को भी मंजूरी दी गई है। इस मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की योजना है। चंद्रयान-4 अभियान के तहत चंद्रमा की चट्टानों और मिट्टी को भी पृथ्वी पर लाया जाएगा, ताकि उसका अध्ययन किया जा सके। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री…
Read Moreएनडीआरएफ की टीम द्वारा विद्यालय की छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
मनेद्रगढ/एमसीबी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ शिक्षा विभाग में एनडीआरएफ की टीम द्वारा विद्यालय की छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गयाटीम के प्रमुख रजत मंडल द्वारा बताया गया कि भूकंप आने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि सुरक्षित तरीके से उसका सामना करना चाहिए गतिविधि के माध्यम से बहुत ही अच्छे ढंग से बताया गया टीम के अन्य सदस्यों ने बाढ़ आपदा सर्प दंश के समय क्या करना चाहिए छात्राओं को बताया गया यदि किसी को सांप काट ले तो किस प्रकार पट्टी बांधी जाए वैज्ञानिक तरीके से…
Read Moreग्राम पंचायत पीपरबहरा में मनरेगा से हुआ शिक्षा में सुधार
‘‘सफलता की कहानी‘‘ मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) ने क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इस योजना का उद्देश्य न केवल गरीब ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करना है, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है। ऐसी ही एक कहानी है छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पीपरबहरा की जहाँ मनरेगा के माध्यम से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य किया गया और इसका सीधा लाभ विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को मिला। मनरेगा से शिक्षा…
Read Moreछत्तीसगढ़-बालोद के खरखरा जलाशय में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त-जांच में जुटी पुलिस
बालोद. लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखरा जलाशय में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलाशय से होने वाले ओवरफ्लो के कुछ दूरी पर व्यक्ति की लाश मिली है। थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टिया सेफ्टी वॉल से गिरने से मौत का अंदाजा लगा रहे हैं। अज्ञात शव मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी जा रही है। घटना कब की है यह…
Read Moreसंत हिरदाराम नगर के बोरवन पार्क में सियारों का झुंड नजर आने के बाद पिछले पांच दिन से ताला लटका
भोपाल संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के शुरुआती छोर पर बड़ी झील किनारे स्थित बोरवन पार्क में एक हफ्ता पहले सियारों का झुंड नजर आने के बाद इसमें सैर करने वालों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। बड़ी झील के किनारे स्थित इस पार्क में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग सैर करने पहुंचते थे। अब वे परेशान हो रहे हैं। कुछ लोगों ने गुलाब उद्यान का रुख किया है। सुनसान नजर आने वाले गुलाब उद्यान में अब रौनक नजर आने लगी है। गौरतलब है कि…
Read Moreआईसीसी ने टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की, लियाम लिविंगस्टोन बने दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर
मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को टी20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई और नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त तीन मैच की टी20 सीरीज में लियाम ने बैट और गेंद से कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। लिविंगस्टोन ने दो मैच में 124 रन बनाए और पांच विकेट हासिल किए। लियाम लिविंगस्टोन ने 47 गेंद में 87 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने…
Read Moreअनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रा ने चुकाया कर्ज, रिलायंस पावर का शेयर अपर सर्किट में
मुंबई दिवालिया हो चुके कारोबारी अनिल अंबानी के लिए बड़े दिनों बाद गुड न्यूज आई है। उनकी कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अपना अधिकांश कर्ज चुका दिया है जबकि रिलायंस पावर का शेयर एक बार फिर अपर सर्किट में चला गया। रिलायंस इन्फ्रा ने बुधवार को बताया कि उसने अपने स्टैंडअलोन एक्सटनल डेट में 806% की उल्लेखनीय कमी की है। यह राशि 3,831 करोड़ रुपये से घटकर 475 करोड़ रुपये रह गई है। इससे कंपनी के शेयरों में सात फीसदी से अधिक तेजी आई। बीएसई पर यह कारोबार के दौरान 254.40…
Read Moreअकादमी बनाकर मलखंब और जिम्नास्टिक को किया जाएगा प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मलखंब और जिम्नास्टिक को प्रोत्साहित करने के लिए उज्जैन में पृथक-पृथक अकादमी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों को पर्यटन एवं वन के साथ जोड़कर स्पोर्ट्स एडवेंचर के रूप में मुख्य खेलों में शामिल करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न जिलों से युवाओं का चयन कर साहसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएं। उन्होंने कहा कि महिला, किसान, युवा, गरीब को ध्यान में रखकर रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम संचालित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
Read Moreपीएम जनमन से बैगा परिवारों की बदल रही तस्वीर और तकदीर
रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के अति पिछड़े जनजातीय समुदाय तकदीर और इनकी बसाहटों की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के रहवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होने लगा है। बरसों-बरस से आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन जनजातीय समूहों को अब मिशन मोड में यह बुनियादी सुविधाएं…
Read Moreमध्य प्रदेश में इस साल बारिश और बिजली गिरने से 640 मौतें हुई
भोपाल मध्य प्रदेश में इस बार मानसून ने कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण अब तक 640 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का है, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। राज्य में मानसून के दौरान 15% ज्यादा बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 12 सितंबर को ही 14 शव बरामद पिछले हफ़्ते 12 सितंबर को ही राज्य भर में बचाव अभियान के दौरान 14 शव बरामद हुए थे। लगातार…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार देगी मजदूरों के बच्चों को फ्री में शिक्षा, सभी जिले में खुलेंगे अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में श्रमिकों के लिए अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्र खोले जाएंगे। इसके साथ ही पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों को श्रेष्ठ आवासीय विद्यालय में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा सहायता योजना' शुरू की जाएगी। यह सभी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में की है। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।…
Read More
