माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया

नई दिल्ली अगर आप भी अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे तो  IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको माता वैष्णो देवी के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने का भी अवसर मिलेगा। पैकेज की मुख्य जानकारी IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम "MATA VAISHNO DEVI WITH HARIDWAR RISHIKESH YATRA" है। यह यात्रा 17 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगी और इसमें आपको कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा का मौका मिलेगा। यात्रा की अवधि…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील के खिलाफ न्यायाधीश की कथित विवादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अदालत की कार्यवाही के दौरान एक महिला वकील के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश की कथित विवादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया। न्यायिक कार्यवाही के दौरान हाईकोर्ट के जस्टिस वेदव्यासाचार्य श्रीशानंद की टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ एवं वरिष्ठ न्यायाधीशों की पांच सदस्यीय पीठ सुबह बैठी। पीठ ने न्यायाधीश की टिप्पणी पर हाईकोर्ट से एक रिपोर्ट मांगी। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘अदालती कार्यवाही के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस की टिप्पणी को लेकर मीडिया में…

Read More

प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू बनाने में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किए जाने का मामला अब सुप्रीमकोर्ट पहुंचा

नई दिल्ली प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू बनाने में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किए जाने का मामला अब सुप्रीमकोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता के वकील ने आरोप लगाया कि यह मामला मौलिक हिंदू धार्मिक रीति रिवाजों का उल्लंघन करता है और ऐसे करोड़ों भक्तों की आस्था को चोट पहुंचाता है जो प्रसाद को प्रसाद की तरफ पवित्र मानते हैं। याचिकाकर्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रसाद के लड्डूओं में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था, इससे साफ है कि मंदिर प्रशासन का इसमें…

Read More

घुर नक्सल प्रभावित ग्राम दुलरे एवं मुर्कराजकोन्डा में बिजली के बाद मोबाईल नेटवर्क भी हुआ उपलब्ध

सुकमा चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंर्तगत घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलरे एवं मुर्कराजकोन्डा में जियो का मोबाईल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध करवाया गया। यह इलाका पिछले 40 सालों से नक्सलियों के आतंक से प्रभावित होने के कारण मोबाईल नेटवर्क व बिजली जैसे मूलभूत सुविधा से वंचित था।  वर्षों के इंतजार के बाद सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना इलाके में स्थित दुलेर गांव एवं मुर्कराजाकोन्डा व दुलेर सीआरपीएफ कैम्प में मोबाईल नेटवर्क व बिजली पहुचने से स्थानिय ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जग गई है। कमाण्डेन्ट द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ रति कान्त बेहेरा…

Read More

भारतीय सेना भी हाइब्रिड वारफेयर को लेकर हुई ऐक्टिव

नई दिल्ली दुनिया के बड़े-बड़े संघर्ष जंग के मैदान में ही हुए हैं, लेकिन अब इनके लिए किसी मैदान-ए-जंग की जरूरत नहीं रह गई है। इसकी वजह यह है कि युद्ध की प्रकृति ही बदल गई है। इसी सप्ताह हमने देखा है कि कैसे इजरायल ने दुश्मन हिजबुल्लाह के पेजर और वॉकी-टॉकी में ही विस्फोट करा दिए। इससे करीब 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3000 लोग जख्मी हुए हैं। इसे भविष्य के युद्धों का एक उदाहरण माना जा रहा है। इसके अलावा ड्रोन वारफेयर, साइबर वारफेयर आदि भी…

Read More

तिरुपति : प्रसादम लड्डू में फिश ऑयल और चर्बी वाला विवाद क्या है, जाने जांच रिपोर्ट में क्या-क्या है?

नईदिल्ली आंध्र प्रदेश में तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद को लेकर सियासत गरमा गई है. प्रसाद में उपयोग होने वाले घी की जांच रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें मछली के तेल और जानवरों की चर्बी मिलाने के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है. इस पूरे घटनाक्रम से पूरे देश के संतों में नाराजगी देखने को मिल रही है. संत कह रहे हैं कि तत्काल प्रभाव से मंदिर का ट्रस्ट बोर्ड भंग किया जाना चाहिए. चूंकि, ये मामला सीधे तौर पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है. ऐसे में सवाल है…

Read More

तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने से भड़के अयोध्या के संत, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

लखनऊ आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद अयोध्या के संतों में भयानक गुस्सा है। राम मंदिर में 22 जनवरी को जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी तब तिरुपति से आए प्रसादम एक लाख लड्डू अतिथियों के बीच बांटे गए थे। तिरुपति बालाजी से राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर खास तौर पर बनाए गए तीन टन लड्डू आए थे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक…

Read More

पश्चिम बंगाल ममता सरकार में मंत्री के बिगड़े बोल, कोलकाता के प्रदर्शन में महिलाओं ने पी थी शराब

कोलकाता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता स्वप्न देबनाथ ने यह कहकर नया विवाद छेड़ दिया कि परिजनों को देखना चाहिए कि ‘रिक्लेम द नाइट’ आंदोलन के दौरान उनकी बेटियां क्या कर रही हैं। देबनाथ ने आंदोलन के दौरान एक प्रदर्शनकारी के पुरुषों के साथ शराब पीने की कथित घटना का हवाला देते हुए यह बयान दिया। पशु संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी…

Read More

भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर कैंसिल की जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस सहित सहित 20 ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी

भोपाल पिछले कुछ दिनों से भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का एलान किया है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई है। सितंबर में महीने में यात्रियों को पता चला कि कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और कई रूट बदले गए हैं। ऐसे में आपको यात्रा पर जाने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देख लेनी चाहिए, जिससे परेशानी से बच सकें। भारत में लाखों लोग रोजाना ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करना दूसरे संसाधनों से काफी सहूलियत भरा होता है। भारतीय रेलवे…

Read More

केजरीवाल के लिए AAP ने मांगा सरकारी घर, पार्टी केंद्र सरकार के सामने लिखित में भी इसकी मांग करेगी

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम आवास छोड़ने जा रहे अरविंद केजरीवाल के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने नए सरकारी घर की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि राष्ट्रीय दल के मुखिया होने के नाते उनका यह हक है और यह कोई सुविधा नहीं बल्कि साधन है। पार्टी केंद्र सरकार के सामने लिखित में भी इसकी मांग करेगी। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी…

Read More

गुरु खुशवंत अनुसूचित जाति और गोमती साय सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए गए

रायपुर राज्य शासन ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रीमती गोमती साय, विधायक-विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुरु खुशवंत साहेब, विधायक, विधानसभा क्षेत्र आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री लता उसेण्डी विधायक -विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक- विधानसभा क्षेत्र मरवाही को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। श्री…

Read More

टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

चेन्नई टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भारत की ओर से ऐसा करने वाले महज 10वें गेंदबाज हैं, जबकि पेसर्स की अगर बात करें तो बुमराह ऐसे महज छठे भारतीय पेसर हैं। भारत बनाम बांग्लादेश दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक से पहले तक बांग्लादेश ने 112 रनों तक आठ विकेट गंवा दिया था। टी ब्रेक से ठीक पहले…

Read More

धान की फसल में तना छेदक, बंकी और झुलसा जैसे बीमारियों से बचाव के लिए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ सीजन में अब तक 48.16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी हैं। जबकि राज्य सरकार द्वारा इस सीजन में 48.63 लाख बोनी का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रमुख रूप से धान की फसल की बोनी जाती है। इस साल अच्छी बारिश हुई हैं। लेकिन अच्छी बारिश होने के बावजूद, हाल के दिनों में तेज धूप और बदलते मौसम के कारण कुछ जिलों में धान की फसल में तना छेदक, बंकी और झुलसा जैसी बीमारियों के लक्षण सामने आ रहे हैं।…

Read More

पुलिस की गिरफ्तारी से बचने की कीमत एक अपराधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, 10 मामले थे दर्ज

नई दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी से बचने की कीमत एक अपराधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दिल्ली के यमुना पार इलाके में खुद को पुलिस की गिरफ्त में आता देख एक अपराधी ने फ्लाईओवर से छलांग दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने गुरुवार दोपहर को यमुना पार इलाके में शाहदरा फ्लाईओवर से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस जेल में बंद एक गैंगस्टर के साथ संबंध के संदेह में उसे गिरफ्तार…

Read More

विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने कड़ी मेहनत करें : राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर विश्वविद्यालय को गौरव दिलाने के लिए  उत्साह के साथ और कड़ी मेहनत करें ताकि यह देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में शामिल हो सके। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस समारोह में उक्त बातें कहीं। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में श्री डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक अदभुत और सुंदर राज्य है। यहां की 70 प्रतिशत आबादी शिक्षित है साथ ही 44 प्रतिशत भूमि वनाच्छादित है, यहां की…

Read More