ट्रेन पलटाने की एक और साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखा मिला

कानपुर ट्रेन पलटाने की एक और साजिश नाकाम हो गई है। इस बार कानपुर के महाराजपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखा मिला है। लोको पायलट ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए सिलेंडर से टकराने से पहले ही ट्रेन रोक दी और हादसा होने से बचा लिया। जिस जगह ट्रैक पर सिलेंडर रखा था वह लूप लाइन है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कानपुर में सवा महीने भीतर यह तीसरी बार रेल पलटाने की साजिश हुई है। ट्रैक पर सिलेंडर रखने की कानपुर में…

Read More

चार दिवसीय 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुलिस ग्राउंड में उद्घाटन

बिलासपुर चार दिवसीय 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को पुलिस ग्राउंड में भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान उपस्थित रहे। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय बेसबाल खिलाड़ी हर्षिता महोबिया ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के पहले दिन बेसबाल मैच और…

Read More

जन्मजात दुश्मनी भूलकर बांग्लादेश अब पाकिस्तान से हथियारों की करी डील

नई दिल्ली जन्मजात दुश्मनी भूलकर बांग्लादेश अब पाकिस्तान से हथियारों की डील कर रहा है. बांग्लादेश वो दिन भूल गया जब इसी पाकिस्तान ने उसपर अत्याचार किए थे. लाखों बांग्लादेशियों को मारा था. लेकिन अब बांग्लादेश की सेना पाकिस्तान से बक्तार शिकन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने की तैयारी में है. बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से आर्टिलरी एम्यूनिशन और एटीजीएम ऑर्डर किया है. आइए जानते हैं कि इस मिसाइल सिस्टम से बांग्लादेश की सेना को क्या फायदा होगा? वो इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और किस तरह…

Read More

मां बम्लेश्वरी मंदिर में 150 किलो चांदी से बनेगा दरवाजा, नासिक से बुलाए गए कारीगर

राजनांदगांव डोंगरगढ़ में पहाड़ी पर विराजित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी (बमलई) मंदिर में डेढ़ क्विंटल वजनी चांदी का दरवाजा लगेगा। नवरात्र पर्व के पहले पुराने को निकालकर नया दरवाजा लगा दिया जाएगा। इसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये होगी। दरवाजे पर लगाए जाने वाली चांदी की चादर की मोटाई 22 गेज की होगी, जिसे रायपुर में तैयार कराया गया है। इसे लकड़ी के ऊपर नई डिजाइन के साथ चढ़ाया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र के नासिक से छह कारीगरों की टीम डोंगरगढ़ पहुंच गई है। एक-दो दिन में काम शुरू करा…

Read More

सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने का दर्ज हुआ केस

अयोध्या अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. अजीत प्रसाद पर गाड़ी से अपहरण कर मारपीट करने और धमकाने का आरोप है. अवधेश प्रसाद के बेटे अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी कर रहे हैं.   अजीत प्रसाद के खिलाफ अयोध्या की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है. रवि कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है. उन पर अपहरण कर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भावपूर्ण थी, दोनो नेताओं में हुई भावुक बातचीत

वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विलमिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भावपूर्ण थी। आधिकारिक क्षमता में बाइडेन की मोदी के साथ यह अंतिम बैठक थी क्योंकि बाइडेन फिर से राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने निजी आवास पर मोदी की मेजबानी की और दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों के विभिन्न प्रमुख पहलुओं पर व्यापक बातचीत की। पिछले चार वर्षों में मोदी और बाइडेन के बीच घनिष्ठ मित्रता विकसित हुई है और उन्होंने कई वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों…

Read More

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बोरवेल का गंदा पानी पीने से बच्चों समेत 8 बीमार

रायपुर राजधानी के लाभांडी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बोरवेल का गंदा पानी पीने से एक बार फिर से पीलिया और टायफाइड का प्रकोप फैल गया है। इस बीमारी की चपेट में करीब 8 लोग आ चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। एक 14 वर्षीय बच्ची का इलाज शहर के प्रमुख निजी अस्पताल रामकृष्ण में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति का मुख्य स्रोत बोरवेल का पानी है, क्योंकि लाभांडी और फुंडहर की पानी टंकियां अभी तक अधूरी हैं। बोरवेल से…

Read More

राजस्थान-कोटा में राव सूरजमल हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी तोड़ी, बवाल के बाद तीन अधिकारी निलंबित

कोटा. कोटा में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए विकास प्राधिकरण ने बूंदी के पूर्व शाही राव सूरजमल हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी को गिरा दिया। इस घटना के बाद विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मामले की जांच की मांग की है। इतना ही नहीं कोटा के पूर्व महाराव इज्यराज सिंह सहित कई लोगों के विरोध जताने के बाद केडीए और जिला प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। मामले को लेकर कोटा जिला कलेक्टर ने डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने जांच कमेटी…

Read More

NBT उत्सव से हिना खान का नया वीडियो

मुंबई में बीती रात 74वां NBT उत्सव मनाया गया। इसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। इस मौके पर हिना खान भी पहुंची। जिन्हें देख फैंस खुश हो गए। मगर उनको हिदायत बरतने की नसीहत दी। एक्ट्रेस तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। मगर वह इवेंट्स का हिस्सा बनने से पीछे नहीं हटती हैं। इंटरनेट पर उनके तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक में तो वह करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा से गले मिलते हुए भी नजर आ रही हैं। हिना खान ने…

Read More

रायपुर में DRM ऑफिस के पास नगर निगम की गाड़ी में लगी आग

रायपुर रायपुर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में रविवार को आग लग गई। घटना डीआरएम कार्यालय के ठीक सामने पुल के पास हुई। वाहन से आग की लपटें निकलती देखी गईं, लेकिन आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन जोन क्रमांक 1 का था। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है।

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर के डीजल टैंक से टकराया ट्रैक्टर, एक जिन्दा जला और धमाके के साथ वाहनों में लगी आग

चित्तौड़गढ़. जिले में निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ग्राम मढ्ढा गांव से आगे एस्सार पंप के पास शनिवार रात ट्रेलर और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरे को लोगों ने बचा लिया गया। घायलों को निंबाहेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी में सामने आया कि मढ्ढा गांव के पास दोनों वाहनों…

Read More

खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी का आतंक, 8 से अधिक लोगों को किया घायल

लोरमी मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने बीती रात 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है. हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खुड़िया और लोरमी वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में इन दिनों जंगली जानवरों का उत्पात का मामला लगातार सामने आ रहा है. खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव में लोमड़ी ने ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है. घटना की पुष्टि खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने…

Read More

राजस्थानी पोशाक में सजी यूरोपियन दुल्हन, दौसा की धोली ने ऐसा सजाया कि फोटो लेने मची होड़

दौसा. विदेश में राजस्थानी संस्कृति को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली दौसा जिले के निमाली गांव की बहू धोली मीणा ने एक बार फिर यूरोप में राजस्थानी पहनावे का झंडा बुलंद किया। धोली ने यूरोप में की शादी में दुल्हन का राजस्थानी लिबास में ऐसा शृंगार किया कि देखने वालों में फोटो खींचने की होड़ मच गई। यूरोपियन दुल्हन राजस्थानी संस्कृति की दीवानी हो गई। दरअसल धोली यूरोप के माल्टा में एक शादी समारोह में शामिल हुईं थीं। यहां उनके लोकप्रिय राजस्थानी पहनावे को देखकर दुल्हन डोरियन कैटेनिया मोहित…

Read More

राजस्थानी-झुंझुनू की मोहना सिंह ने 8 साल बाद रचा नया कीर्तिमान, देश की पहली ‘तेजस’ महिला फाइटर पायलट बनीं

झुंझुनू. झुंझुनू की बेटी मोहना सिंह ने आठ साल बाद एक बार फिर पूरे देश का नाम रोशन कर दिया। 2016 में देश की पहली महिला फाइटर पायलट के रूप में नाम रोशन करने वाली मोहना सिंह ने अपनी सफलता की कहानी को बरकरार रखते हुए स्क्वाड्रन लीडर बनने के साथ-साथ LCA तेजस उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनने की उपलब्धि हासिल की है। इस जिम्मेदारी के साथ मोहना सिंह ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। अब वे देश की पहली महिला फाइटर पायलट…

Read More

टीम इंडिया ने को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में बंपर फायदा, बांग्लादेश को लगा 440 वोल्ट का झटका

नई दिल्ली टीम इंडिया ने 2024 के अपने होम सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया। भारत ने 280 रनों से बांग्लादेश को चेन्नई टेस्ट मैच में मात दी। ये रनों के हिसाब से बांग्लादेश पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इस जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी की प्वॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है, जबकि बांग्लादेश को नुकसान…

Read More