बलिया में शराब माफियाओं ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, जज की फर्जी साइन से करा ली जमानत

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शराब माफियाओं ने एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया है, जिसमें जज के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर न केवल अपनी जमानत हासिल की, बल्कि सैकड़ों पेटी शराब को भी रिलीज करा लिया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सहतवार पुलिस के पास कोर्ट से जारी रिलीज ऑर्डर आया, जिसके बारे में अधिकारियों ने संदेह जताया. पुलिस ने जब इसकी गहन जांच की तो पाया कि कोर्ट से जारी किए गए रिलीज ऑर्डर पर जज के हस्ताक्षर फर्जी थे. इसके साथ ही कुछ लोगों…

Read More

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा- ‘अजित पवार की NCP को भी मिलना चाहिए अलग चुनावी सिंबल’

मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि एनसीपी के दोनों गुटों के साथ समान व्यवहार किया जाए. उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी पार्टी को नया चुनाव चिन्ह दिया गया है, उसी तरह अजित पवार के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुट के लिए भी ऐसा ही किया जाना चाहिए. लोकसभा सांसद सुले ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनसीपी (SP) ने सुप्रीम कोर्ट से "प्राकृतिक न्याय" की मांग की है. NCP (SP)…

Read More

बेंगलुरु में एक 29 वर्षीय महिला की मौत मामला, मिले शरीर के 32 टुकड़े, 10 दिनों तक फ्रिज में सड़ती रही महिला की लाश

बेंगलुरु बेंगलुरु में एक 29 वर्षीय महिला, महालक्ष्मी दास, की हत्या के मामले में शॉकिंग रेवेलशन सामने आया है। महिला के शव के 32 टुकड़े फ्रीज में पाए गए, जो बुरी तरह सड़ चुके थे। यह घटना तब सामने आई जब शनिवार को उसके घर के मालिक ने इलाके में उठ रही दुर्गंध के कारण महिला की मां और बड़ी बहन को बुलाया। हत्याकांड का समय और पहचान पुलिस के अनुसार, महालक्ष्मी एक मॉल में काम करती थी और व्यालिकावल में एक बेडरूम वाले फ्लैट में अकेली रह रही थी।…

Read More

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी, चिट्ठी में त्वरित कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) पर लगाए गए निराधार आरोपों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है. वाईएस जगन रेड्डी ने मुख्यमंत्री नायडू द्वारा तिरुमला लड्डू के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले घी की शुद्धता पर उठाए गए सवालों की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के ये गैर-जिम्मेदाराना और राजनीतिक रूप…

Read More

क्वॉड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हॉट माइक पर चीन के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जो चर्चा में आ गया

वॉशिंगटन क्वॉड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हॉट माइक पर चीन के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया, जो चर्चा में आ गया। जो बाइडेन ने कहा कि चीन हमारी परीक्षा ले रहा है। बाइडेन ने यह बात बात उस वक्त कही जब रिपोर्टर्स सम्मेलन स्थल से निकलकर बाहर जा रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने यह बात बेहद धीमे से कही थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसे सुन लिया। बाद में व्हाइट हाउस ने इसका बचाव भी किया। बाइडेन को यह कहते हुए सुना गया…

Read More

इस वर्ष 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेंगी नि:शुल्क साइकिल, छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएँ भी होंगी लाभान्वित

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग इस वर्ष 2024-25 में नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना में 4 लाख 50 हजार शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान करेगा। इस संबंध में विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं। योजना में कक्षा-6 एवं 9 में प्रथम प्रवेश पर पात्र विद्यार्थियों को अध्ययन सुविधा के लिये नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। योजना में पिछले वर्ष 4 लाख 7 हजार विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई थीं। योजना में उन छात्राओं को भी लाभ दिया जायेगा, जिनके छात्रावास और शासकीय…

Read More

मवेशियों की समस्या से भड़के किसानो ने सड़क पर दिया धरना

जशपुरनगर निराश्रित मवेशियों से परेशान किसान रविवार की सुबह से सड़क में उतर आए। मवेशियों की समस्या को नियंत्रित ना कर पाने से भड़के किसानो ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने में बैठ गए है। किसानो के इस आंदोलन से जशपुर सन्ना बगीचा सड़क पूरी तरह से जाम हो गया है। धरने में बैठे हुए किसान,सड़को में भटक रहे मवेशियों से खेतो में खडे फ़सल को हो रहे नुकसान से नाराज है। किसानो का कहना है कि इन दिनों खेतो में…

Read More

हिजबुल्लाह पर इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन की सरकारों ने नागरिकों को किया अलर्ट

इजरायल हिजबुल्लाह आतंकियों पर इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ब्रिटेन की सरकारों ने लेबनान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि जितना जल्दी हो सके, देश छोड़ दें। अमेरिकी विदेश विभाग ने आग्रह किया है कि जब तक हवाई उड़ान उपलब्ध हैं, लेबनान खाली कर दें। कुछ दिन में सुरक्षा स्थिति बहुत खराब हो सकती है। कुछ दिन पहले लेबनान पर इजरायल ने हवाई हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर अहमद वाहबी समेत कई लोगों को मार डाला था। बेरूत में इजरायली…

Read More

अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे, कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला को घेरा

श्रीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को भाजपा प्रत्याशी रविंद्र रैना के समर्थन में प्रचार करने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे। उन्होंने जनसभा में प्रमुख रूप से आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला को घेरा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आतंकवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में घाटी की जनता से रविंद्र रैना के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, अगर घाटी की जनता रैना के समर्थन में मतदान कर उन्हें विजयी…

Read More

जिले के स्कूलों में मेगा पालक – शिक्षक सम्मलेन का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा शिक्षकों एवं पालकों के बीच समन्वय बढ़ाने, शिक्षा के गुणवत्ता का उन्नयन करने के लिए जिले के सभी स्कूलों में मेगा पालक-शिक्षक सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कलेक्टर आकाश छिकारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक जांजगीर में आयोजित पालक शिक्षक सम्मेलन में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो न केवल बच्चों को ज्ञान प्रदान करे, बल्कि उन्हें अच्छा नागरिक बनाएं। उन्होंने छात्रों को समय के अनुरूप चलते हुए कड़ी मेहनत करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों…

Read More

बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद बोले प्लेयर ऑफ द मैच अश्विन- मेरी पहचान गेंदबाजी से है

चेन्नई बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के शुरुआती मैचों में भारत की जीत के प्रमुख सूत्रधारों में से एक अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह मैदान पर गेंदबाज की मानसिकता के साथ उतरते है और स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि वह खेल के दोनों पहलू पर पकड़ बनाने के साथ उसे साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच की पहली पारी में 113 रन बनाने के अलावा रविंद्र जडेजा…

Read More

अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाई, बेईमान होता तो 3 हजार करोड़ खा जाता

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर जनता की अदालत लगाई। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और जेल से बाहर इस्तीफा देने के पीछे की वजह भी बताई। अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दाग के साथ नहीं जी सकता। उन्होंने कहा, मैं बेईमान होने के दाग के साथ काम करना तो दूर, ज़िंदा भी नहीं रह सकता। उन्होंने लोगों से सवाल भी किया कि अगर मैं बेईमान होता तो क्या बिजली और महिलाओं की बस यात्रा फ्री कर सकता था?…

Read More

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली, गनमैन से छीनी थी पिस्तौल

चंडीगढ़ अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक वीआईपी के गनमैन से पिस्तौल छीनी थी। जानकारी के अनुसार कुछ वीआईपी लोग अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आए थे। वीआईपी लोग…

Read More

श्रीलंका के मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया, अडानी प्रोजेक्ट रद्द करने की धमकी

कोलम्बो श्रीलंका के मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। बंपर वोट पाकर वो रानिल विक्रमसिंघे की जगह लेने को तैयार हैं। उन्होंने सबसे अधिक मत पाकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। अनुरा कुमारा का चुनाव जीतना भारत के लिए किसी झटके से कम नहीं है। उन्हें चीन का समर्थक माना जाता है और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने श्रीलंकाई लोगों से वादा किया था कि अगर वे राष्ट्रपति बन जाते हैं तो श्रीलंका में अडानी के प्रोजेक्ट्स रद्द करवाएंगे। 2022 में गृह युद्ध और…

Read More

भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में मुकाबला जीतकर MMA में अपनी पहचान बनाई

जॉर्जिया भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला जीतकर एमएमए की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। कॉमनवेल्थ हैवीवेट कुश्ती चैंपियन संग्राम ने मात्र एक मिनट और तीस सेकंड में पाकिस्तानी फाइटर अली रजा नासिर को हराया, जो उनसे सत्रह साल छोटे हैं। इस तरह वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष पहलवान बन गए। ग्यारह प्रतिस्पर्धी देशों में संग्राम की यह उपलब्धि 93 किलोग्राम वर्ग में किसी भारतीय फाइटर द्वारा दर्ज की गई सबसे तेज जीत है। संग्राम ने अपनी कुश्ती…

Read More