बलिया में शराब माफियाओं ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, जज की फर्जी साइन से करा ली जमानत

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शराब माफियाओं ने एक बड़ा फर्जीवाड़ा किया है, जिसमें जज के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर न केवल अपनी जमानत हासिल की, बल्कि सैकड़ों पेटी शराब को भी रिलीज करा लिया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सहतवार पुलिस के पास कोर्ट से जारी रिलीज ऑर्डर आया, जिसके बारे में अधिकारियों ने संदेह जताया.

ये भी पढ़ें :  योगी आदित्यनाथ की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद से पहले दिया विवादित बयान

पुलिस ने जब इसकी गहन जांच की तो पाया कि कोर्ट से जारी किए गए रिलीज ऑर्डर पर जज के हस्ताक्षर फर्जी थे. इसके साथ ही कुछ लोगों की जमानत भी इसी फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर हुई थी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक प्राइवेट कर्मचारी समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है. एक लिपिक का नाम भी सामने आया है, जो इस गिरोह का हिस्सा हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  बरेली में ईंट-भट्टे की दीवार गिरने से कई मजदूर दबे, आधा दर्जन मजदूर दबे, एक की हालत गंभीर, जाने

फाइलें भी गायब
जांच के दौरान यह भी पता चला कि दीवानी न्यायालय की कुछ फाइलें, जो शराब तस्करी और अन्य मामलों से संबंधित थीं, गायब हो गई हैं. कोर्ट ने कुछ आरोपियों को दोषी ठहराया है, जबकि आबकारी विभाग के पास कुछ लोगों ने खुद को दोषमुक्त करने के कागजात पेश किए हैं. इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज में जुटी हुई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment