इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हमले किए, जिनमें 50 लोगों की मौत, अब भी जारी लड़ाई

नई दिल्ली पेजर और वॉकी-टॉकी में विस्फोट कराने के बाद इजरायल ने अब लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह के खिलाफ अब सीधे युद्ध छेड़ दिया है। सोमवार को इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भीषण हमले किए, जिनमें 50 लोगों की मौत हो गई है और करीब 300 लोग जख्मी हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इजरायल की सेना का कहना है कि उसने करीब 150 एयर स्टाइक की हैं, जिनमें बड़ी संख्या में हिजबुल्लाह के ठिकानों को टारगेट किया गया है। बीते एक साल से…

Read More

नगर निगम द्वारा कचरा डंपिंग, वार्डवासियों ने किया हाईवे जाम

जगदलपुर शहर के वार्डों में नगर निगम द्वारा कचरा डंपिंग का मुद्दा बढ़ता जा रहा है. रविवार को गंगानगर वार्ड के पार्षद और वार्डवासियों ने गीदम रोड पर कचरा डालकर प्रदर्शन किया. वहीं आज छत्रपति और महाराणा प्रताप देव वार्ड में महीनों से चल रहे विरोध के बाद वार्डवासियों ने वार्ड में कचरा डालने पर वन विभाग के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया. यह जाम लगभग एक घंटे तक रहा, जिससे पूरी तरह से आवागमन बाधित रहा. जाम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तहसीलदार को मौके…

Read More

मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक की

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अमेरिका के न्यूयार्क में मुलाकात की तथा ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार पर केंद्रित द्विपक्षीय बैठक की। श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-नेपाल मित्रता बहुत मजबूत है और हम अपने संबंधों को और भी गति देने के लिए तत्पर हैं। हमारी बातचीत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।' उन्होंने नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में पूर्ण सदस्य के रूप…

Read More

छत्तीसगढ़ में लोक अदालत में 9 लाख केसों का निपटारा, 230 करोड़ की रहत राशि बांटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत में 230 करोड़ रुपये से अधिक के 9 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुल 10 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें सबसे अधिक मामले बिलासपुर जिले में निपटाए गए। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सीजीएसएलएसए) ने बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को आयोजित की गई, जिसमें तालुका अदालतों से लेकर हाईकोर्ट तक सुलभ और तेज न्याय हुआ। छत्तीसगढ़…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में खेत में घायल मिला दुर्लभ इंडियन ईगल ऑउल, टूटे पंख का किया ऑपरेशन

चित्तौड़गढ़. शहर के नजदीक स्थित सेगवा गांव में घायल मिले इंडियन ईगल ऑउल (उल्लू) का रविवार को ऑपरेशन किया गया। दुर्लभ प्रजाति के इस उल्लू का एक पंख विद्युत तार में आने के कारण टूट गया था। पशु चिकित्सकों ने इसका ऑपरेशन कर दिया है, अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद इसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जानकारी में सामने आया कि यह इंडियन ईगल ऑउल (उल्लू) निकटवर्ती सेगवा गांव में आया था। यहां रहने वाले नगेंद्र मोड़ ने इसे देखा था। उल्लू फड़फड़ा रहा था लेकिन…

Read More

मोदी ने शीर्ष प्रौद्योगिकी सीईओ से मुलाकात की

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में एक गोलमेज सम्मेलन में एडोब, एक्सेंचर, गूगल और आईबीएम समेत 15 प्रौद्योगिकी सीईओज से मुलाकात की तथा प्रौद्योगिकी एवं नवाचार से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह भारत के प्रति अपार आशावाद देखकर प्रसन्न हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा 'न्यूयॉर्क में प्रौद्योगिकी सीईओज के साथ एक फलदायी गोलमेज सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रौद्योगिकी, नवाचार और अन्य से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही इस क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर…

Read More

प्रसाद की गुणवत्ता: खजराना गणेश मंदिर के लड्डू और भोजन प्रसादी की शुद्धता जांच, देखिए क्या आई रिपोर्ट

इंदौर देश में इन दिनों मंदिरों के प्रसाद की शुद्धता जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं। तिरुपति लड्डू tirupati laddu विवाद के बाद से सभी मंदिर प्रबंधन प्रसाद की शुद्धता जांच करवा रहे हैं। इसी क्रम में खजराना गणेश मंदिर का लड्डू प्रसाद और भोजन प्रसादी भी जांचा गया। भारत सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने वर्ष 2023-24 में मंदिर को हाइजीनिक सर्टिफिकेट दिया है। यानी यहां के दोनों प्रसाद शुद्ध हैं। प्रसाद और अन्नक्षेत्र दोनों में पूरी शुद्धता श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति खजराना…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में जिस सांप के डसने से हुई मौत, चिता में उसे भी जिंदा जलाया

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जहरीले सांप के काटने से 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर युवक की चिता पर सांप को जिंदा जला दिया। कोरबा के बैगामार गांव में रविवार को सांप के काटने से डिगेश्वर राठिया की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने डिगेश्वर की चिता के साथ सांप को भी जिंदा जला दिया। जब डिगेश्वर शनिवार की रात में अपने कमरे में सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था, तब उसे एक करैत सांप ने काट लिया। जब…

Read More

राजस्थान-भरतपुर की गंभीर नदी में डूबने से तीन की मौत, दो को बचाया और तीसरे का जारी है रेस्क्यू

भरतपुर. भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में तीन लोग रोड पार करते समय गंभीर नदी में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया, लेकिन 1 व्यक्ति गंभीर नदी में बह गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। जिसके बाद SDRF की टीम और रूपवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रूपवास थाना अधिकारी लखन खटाना ने बताया कि घटना कल दोपहर 3 बजे की है। तीन लोग वीरी सिंह, कुंदन निवासी मंगौली थाना…

Read More

बस्तर संभाग में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व गिद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय

जगदलपुर बस्तर संभाग में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व गिद्धों के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय स्थल रहा है। हालांकि अब गिद्धों की संख्या घटते हुए केवल रिजर्व के कोर क्षेत्र के आस-पास सीमित हो गई है। कभी-कभी इन्हें गीदम से भोपालपटनम के बीच भी देखा जाता है, लेकिन इनकी संख्या काफी कम हो गई है। गिद्धों के संरक्षण के प्रयासों के तहत इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी गिद्धों के लिए ‘रेस्टोरेंट’ खोलने की योजना बना रहे हैं, जहां उन्हें सुरक्षित और पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि गिद्धों की…

Read More

इंदौर से चलने वाली 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस वाया लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद चलेगी

रतलाम  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड में शाहगंज स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रेल मंडल की ट्रेनें प्रभावित होंगी। दो ट्रेनें निरस्त रहेगी, वहीं आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 27 सितंबर को अहमदबाद से चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल, 30 सितंबर को दरभंगा से चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदबाद क्लोन स्पेशल निरस्त रहेंगी। 23 व 30 सितंबर को गुवाहाटी से चलने वाली 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस वाया जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ चलेगी। कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस इस दौरान अयोध्या कैंट व अकबरपुर नहीं जाएगी। 25 सितंबर व दो…

Read More

भोपाल में एक माह से नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था सौतेला पिता

भोपाल  छोला मंदिर इलाके में एक कलियुगी पिता एक महीने से अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बीते दिनों नाबालिग के पेट में दर्द उठा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद रविवार को मां-बेटी ने छोला थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध शिकायत की। पुलिस के मुताबिक नाबालिग की मां ने करीब 16 वर्ष पहले अपने पति को छोड़ दिया था और आरोपित से शादी की थी। 16 वर्षीय किशोरी छोला मंदिर की रहने वाली है। वह अपनी मां और सोतेले पिता सहित…

Read More

बिहार-भोजपुर में दवा खरीदने गए युवक की हत्या, परिजन ने सौतेले भाई पर धमकाने का आरोप

भोजपुर/आरा. बिहार के आरा में हथियार बंद बदमाशों ने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के पास इब्राहिम नगर का है। मृत की पहचान नगर थाना के इब्राहिम नगर निवासी छबिला महतो का 28 वर्षीय पुत्र शशिकांत महतो है। वह किसान था और जमीन की खरीद-ब्रिकी भी करता था। सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी मिस्टर राज सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर…

Read More

बुरहानपुर : रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर विस्फोट, तीन रेल कर्मचारी हिरासत में

खंडवा/बुरहानपुर मध्य प्रदेश में खंडवा-भुसावल के बीच बुरहानपुर के नेपानगर के समीप रेलवे पटरी पर सेना विशेष ट्रेन गुजरने के दौरान 10 डेटोनेटर (पटाखे) में धमाके की घटना से रेलवे में खलबली है। ये डेटोनेटर ट्रेन को इमरजेंसी में रोकने में उपयोग किए जाते हैं। 18 सितंबर को दोपहर 1.58 बजे जम्मू-कश्मीर से दक्षिण भारत की ओर जा रही सेना विशेष ट्रेन के पहियों के नीचे आने से ये सभी डेटोनेटर फटे थे। इससे तेज धमाका हुआ था। पटरी पर डेटोनेटर रखकर सेना विशेष ट्रेन को रोकने की गंभीर घटना…

Read More

राजस्थान-सिरोही की कृष्णावती नदी में खनन का विरोध, दूसरे दिन भी धरना और गांवों में बंद

सिरोही. जावाल के कृष्णावती नदी में लंबे समय से नियमों को ताक में हो रहे खनन के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कृष्णवती नदी में मशीनरी से भारी मात्रा में हो रहे बजरी खनन को रोकने के लिए जावाल नगर समेत क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जावाल के श्री साचियाव माता मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और धरना दिया। जावाल समेत क्षेत्र के गांवों में संपूर्ण बंद रहा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी यहां पहुंचे।…

Read More