मेहगांव/भिंड अमायन के खेरौली गांव में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे 15 माह का बच्चा घर के बाहर टूटी पड़ी बिजली की केबल से खेलने लगा बच्चे को करंट लग गया। दादी बचाने गई तो उन्हें भी करंट लग गया। इससे नाती और दादी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय बृजकिशोर पुत्र दीवानसिंह सिकरवार निवासी खेरौली ने बताया कि गांव में उनका मकान हार में बना हुआ है। रविवार देर रात घर के आगे बिजली के केबल टूटकर जमीन पर गिर…
Read MoreDay: September 23, 2024
एडम गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पंत की तारीफ की और कहा कि ये इतिहास का सबसे शानदार कमबैक
नई दिल्ली ऋषभ पंत चेन्नई में खेले गए इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए खेले। 600 से ज्यादा दिनों के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। हालांकि, आईपीएल 2024, टी20 वर्ल्ड कप और कुछ सीरीज वे खेल चुके हैं, लेकिन नवंबर 2022 के बाद सीधे सितंबर 2024 में टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे। दिसंबर 2022 में उनका एक भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी जान जैसे-तैसे बची थी। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए शतक जड़ा तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की, की सहायता राशि स्वीकृत
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ये घटना हुई रो दिया राजनांदगाँव.. बिजली गिरने से बड़ा हादसा, चार पुरुष और चार बच्चों की मौत रो दिया राजनांदगाँव.. बिजली गिरने से बड़ा हादसा, चार पुरुष और चार बच्चों की मौत ग़ौरतलब है कि राजनांदगांव विकासखंड…
Read Moreछत्तीसगढ़-सरगुजा में डॉक्टर की बेदम पिटाई, पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा
सरगुजा. सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर में बदमाशों ने घर जा रहे डॉक्टर का रास्ता रोककर पिटाई कर दी। डॉक्टर की पिटाई से आक्रोशित अन्य डॉक्टर रात में ही गांधीनगर थाना पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने मारपीट में शामिल दो नाबालिक युवकों को पकड़ा है। वहीं, की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर नगर के केडी अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुशील मिश्रा रविवार की रात अस्पताल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना क्षेत्र के…
Read Moreराजस्थान-दौसा में सौतेली बेटी को बांधकर दुष्कर्म, कलयुगी पिता ने किया रिश्ता शर्मसार
दौसा. कल रात एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामला लालसोट क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग को अपने ही पिता की दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। नाबालिग की मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की मां ने इस संबंध में थाने पर रिपोर्ट देकर बताया। पीड़िता की मां ने बताया कि बीती रात जब पीड़ित नाबालिग अपनी बहनों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी, तभी उसका…
Read Moreजिला अस्पताल का बड़ा कमाल, सन्तान सुख से वंचित दम्पत्ति को मिला संतान सुख
मुंगेली छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ा कमाल कर दिखाया है. सन्तान सुख से वंचित एक दम्पत्ति, जिन्हें 5 साल से गर्भधारण नहीं होने के चलते काफी जतन और कई बड़े निजी अस्पतालों में उपचार के बाद भी फायदा नहीं हुआ. ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी गर्भवती नही होने से परेशान यह दम्पति (यामिनी-कौशल) जिला अस्पताल पहुंचे. जहां स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा निःसंतान विशेषज्ञ डॉक्टर हिना पारख ने उपचार किया, जिससे यामिनी गर्भवती हो सकी. अब इसे दैवीय चमत्कार के साथ ही…
Read Moreमध्य प्रदेश में छात्र-छात्राओं के साथ यौन शोषण के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों से आपराधिक प्रवृत्ति के स्टाफ की होगी छुट्टी, अब पुलिस करेगी वेरिफिकेशन
भोपाल राजधानी भोपाल में बीते 10 दिनों से छात्र-छात्राओं के साथ हो रही गंदी हरकत को देखते हुए शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने अशासकीय शाला, मदरसा के प्राचार्य प्रभारियों को निर्देशित किया है. इसके तहत सभी स्कूलों के शिक्षकों, प्राचार्य, स्टॉफ, वार्ड ब्वॉय, बस कंडक्टर, ड्राइवर, चौकीदार, वॉर्डन समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में अगर कोई आपराधिक प्रवृत्ति का है तो उसे तुरंत स्कूलों से बाहर निकाल दिया जाएगा. स्कूल स्टाफ के वेरिफिकेशन के निर्देश जिला परियोजना…
Read Moreबेगुलरु के एक फ्लैट में 30 टुकड़ों में मिले महिला के शव के मामले में बड़ा खुलासा- उसका रिश्ता अशरफ नाम के युवक से था
बेंगलुरु बेगुलरु के एक फ्लैट में 30 टुकड़ों में मिले महिला के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खौफनाक तरीके से मारी गई महिला की पहचान 29 साल की महालक्ष्मी के तौर पर हुई है। महालक्ष्मी बीते करीब 9 महीने से अपने पति से अलग रह रही थी और उसके रिश्ते अशरफ नाम के युवक से थे, जो उत्तराखंड का रहने वाला बताया गया है। महालक्ष्मी के पति हेमंत दास ने बताया कि उन्होंने पत्नी को एक महीने पहले देखा था, जब वह उनकी दुकान पर बेटी से…
Read Moreरो दिया राजनांदगाँव.. बिजली गिरने से बड़ा हादसा, चार पुरुष और चार बच्चों की मौत
न्यूज़ डेस्क, राजनांदगाँव राजनांदगांव जोरातराई और मनगट्टा के बीच स्थित तेंदू झाड़ के पास बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। अपुष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट से बने पान ठेले के पास कुछ लोग और बच्चे रुके हुए थे, तभी अचानक बिजली गिरने से चार पुरुषों व चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमनी के पास…
Read MoreJK में पहली बार वोट डालेंगे हजारों दलित, 7 दशक बाद माने गए नागरिक
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में अलग हैं। लद्दाख अब अलग केंद्र शासित प्रदेश है, आर्टिकल 370 और 35ए अब इतिहास का हिस्सा हैं और जम्मू-कश्मीर भी फिलहाल एक पूर्ण राज्य नहीं है। यही नहीं इनके अलावा एक अहम बात यह है कि पहली बार ऐसे हजारों लोगों को मतदान करने का मौका मिलेगा, जो अब तक जम्मू-कश्मीर के चुनाव में सिर्फ मूकदर्शक हुआ करते थे। ये लोग यहां 7 दशकों से बसे तो हैं, लेकिन अब तक वह किसी चुनाव का हिस्सा नहीं होते थे।…
Read Moreगौशाला में हुआ वृद्ध, अपाहिज गायों के लिए विशाल भंडारा
भोपाल हलाली डैम स्थित ब्रजमोहन रामकली गौ संरक्षण केंद्र में श्राद्ध पक्ष के अवसर पर गायों का विशाल भंडारा संपन्न हुआ| केंद्र के उपाध्यक्ष प्रदीप गोल्डनएवं सचिव प्रमोद नेमा ने बताया कि गौशाला में करुणा धाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य एवं महंत अनिलानंद के सानिध्य में लगभग 1600 अपाहिज वृद्ध एवं अन्य गायों को खीर, पुरी ,गुड़ खिलाकर पूजन किया गया तत्पश्चात शिवालय में अभिषेक पूजन कर गौशाला में कार्यरत गोपालो का सम्मान एवं महाप्रसाद वितरण हुआ मुरली वाला ग्रुप के द्वारा भजन संध्या भी आयोजित की गई |इस…
Read Moreतिरुपति मंदिर का हुआ शुद्धिकरण, ‘अब सब कुछ शुद्ध, भक्त आएं और प्रसाद लें’: पुजारी
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का 'शुद्धिकरण' किया गया। इसके लिए 4 घंटे का 'शांति होमम् पंचगव्य प्रोक्षण' अनुष्ठान चला। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के सूत्र ने बताया कि यह अनुष्ठान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चला। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य तिरुपति के लड्डुओं को बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल जैसे कथित कृत्यों से हुए अपवित्रीकरण के बाद मंदिर का शुद्धिकरण करना है। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने कहा था कि इस अनुष्ठान के जरिए श्रीवरि भक्तों के…
Read MoreCBI की एंट्री केवल कांग्रेस के लिए, सीमा तय क्यों : PCC चीफ बैज
रायपुर छत्तीसगढ़ में सीबीआई की लिमिट तय होने पर सियासत गर्म हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई की एंट्री पर राज्य और केंद्र सरकार के बीच तालमेल नहीं है. CBI की एंट्री केवल कांग्रेस के लिए है. बैज ने कहा, राज्य में हो रहे लेन-देन से बचने का यह रास्ता है. कांग्रेस सरकार में सीबीआई बैन पर भाजपा सवाल उठाती रही. भाजपा सरकार में सीबीआई की सीमा क्यों तय हुआ, इसका जवाब दें. बता दें कि…
Read Moreपत्नी की सहेली को युवक ने चाय में नशीली चीज मिलाकर पिला दी, फिर किया रेप
इंदौर इंदौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी. उस समय सहेली घर पर नहीं थी, उसका पति मौजूद था. महिला को उसकी सहेली के पति ने चाय में नशीली चीज दे दी और बेहोशी की हालत में रेप किया. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. जानकारी के अनुसार, शहर के राजेंद्र नगर थाने में एक 32 वर्षीय शादीशुदा महिला ने पटवारी के खिलाफ रेप…
Read Moreजिले में अब तक 1054.4 मिमी औसत वर्षा की गयी दर्ज
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 23 सितंबर 2024 तक 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1210.6 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 913.0 मिमी खड़गवां तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 1182.1 मिमी, तहसील चिरमिरी में 973.2 मिमी, तहसील कोटाडोल में 1067.9 मिमी, तहसील भरतपुर में 979.6 मिमी तथा तहसील खड़गवां में 913.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
Read More
