राहुल गांधी की एससी-एसटी और ओबीसी पर आरक्षण की नीति दोगली : मायावती

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं, बल्कि दोगली एवं छल कपट की है। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस व राहुल गांधी की एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं बल्कि दोगली एवं छल कपट की है। अपने देश में इनके वोट के लिए ये आरक्षण का समर्थन व इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की वकालत…

Read More

पुरैना तालाब को आकर्षक बनाएगा रायपुर स्मार्ट सिटी

रायपुर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पुरैना तालाब का सौंदर्यीकरण कर इसे आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल सहित नगर निगम के जोनल व तकनीकी अधिकारियों ने पुरैना तालाब का निरीक्षण किया एवं शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने कारी तालाब, महाराजबंध तालाब, आमानाका वेंडिंग जोन, डीडी नगर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।…

Read More

आगामी रबी सीजन में किसानों के लिए हो बिजली की पर्याप्त उपलब्धता

भोपाल आगामी रबी सीजन में किसानों के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके लिये जनरेशन कम्पनी के साथ बैठकर कार्य योजना तैयार करें। सभी बिजली प्लांट सतत् रूप से चालू रहें। कोयले की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सोलर प्रोजेक्टस की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रोजेक्ट तय समय सीमा में पूरा करायें। इनकी सतत् मॉनीटरिंग करें। वित्त वर्ष 2024-25 में आगर,…

Read More

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

भोपाल संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर 2024 तक आपत्तियां मंगाई गई हैं। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक श्री मोहित बुंदस ने बताया कि वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने का समय शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं…

Read More

कर्नाटक हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा, मुडा घोटाले में फंसे सीएम

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट से मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए/मुडा) भूमि घोटाले मामले में राज्यपाल की ओर से दिए गए अभियोजन आदेश पर सवाल उठाने वाली सीएम की रिट याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत के फैसले को बरकरार रखते हुए आदेश पारित किया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अभियोजन की मंजूरी देने के लिए राज्यपाल सक्षम हैं। इस बीच आपको बताते हैं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले की सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया, आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में दमोह-कटनी स्टेट हाई-वे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में नागरिकों की मृत्यु होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपए…

Read More

अधिकारियों और कर्मचारियों से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए अभियान किया तेज, वेतन होगा होल्ड

भोपाल मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है। कंपनी ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित किया है, जिन पर 10 हजार रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इन कर्मचारियों को सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा करनी होगी। अगर वे समय पर बिल नहीं भरते हैं, तो उनकी सूची विभाग प्रमुख और कोषालय को भेजी जाएगी और उन्हें अगले महीने वेतन को होल्ड कर दिया जाएगा।…

Read More

जल जागरूकता के लिए आयोजित विराट आयोजन का बनें हिस्सा: टंक राम वर्मा

रायपुर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आगामी 5 एवं 6 अक्टूबर को धमतरी जिले के रविशंकर सागर बांध गंगरेल में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत आयोजित जल-जगार कार्यक्रम के लिए जिले एवं प्रदेश के सभी लोगों को सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। जल-जगार कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़, नवरात्रि मेला, कॉर्निवॉल, रूद्राभिषेक, इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस, कबाड़ से जुगाड़, मानव वन में एडवेंचर सहित अनेक गतिविधियां होंगी। हाफ मैराथन तीन श्रेणियों में आयोजित होगा, इसमें गंगरेल हाफ मैराथन, एन्डुरन्स रन और वॉकेथॉन शामिल है। हाफ मैराथन में…

Read More

तकनीक के साथ प्रगति, प्रदेश में RAMS और IPMS से सड़कों और परियोजनाओं का स्मार्ट प्रबंधन

भोपाल लोकनिर्माण विभाग प्रदेश में सड़क निर्माण और रखरखाव को तकनीकी दृष्टिकोण से सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। राज्य में सड़कों की स्थिति का सटीक आंकलन और प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोड ऐसेट मैनेजमेंट सिस्टम (RAMS) को लागू किया गया है। इसके साथ ही, परियोजना प्रबंधन में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (IPMS) भी जल्द शुरू किया जा रहा है। इन दोनों प्रणालियों का उद्देश्य है राज्य की बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाना और निर्माण कार्यों को अधिक प्रभावी…

Read More

स्पेन की टीम में नडाल, अल्काराज़ शामिल; इटली के खिताब की रक्षा की अगुआई करेंगे सिनर

मैड्रिड स्पेन ने नवंबर में मलागा में खेले जाने वाले डेविस कप फाइनल्स के लिए राफेल नडाल और कार्लोस अल्काराज़ को अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे हाल ही में पेरिस ओलंपिक से उनकी युगल साझेदारी को नवीनीकृत करने की संभावना बनी हुई है। स्पेन 19-24 नवंबर को मलागा, स्पेन में आठ टीमों के आयोजन डेविस कप फाइनल्स के क्वार्टर फाइनल दौर में नीदरलैंड से भिड़ेगा। 2024 डेविस कप खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले आठ देशों ने फाइनल 8 के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है,…

Read More

जीएमसी भोपाल में तंबाकू निवारण केंद्र का हुआ शुभारंभ

भोपाल गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में तंबाकू निवारण केन्द्र (टीसीसी) का केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री जाधव प्रतापराव गणपतराव ने वर्चुअली शुभारंभ किया। डीन जीएमसी डॉ कविता एन सिंह ने बताया कि गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में तंबाकू निवारण केन्द्र (टीसीसी) का डीन जीएमसी डॉ. कविता एन. सिंह ने शुभारंभ किया। डीन जीएमसी डॉ सिंह ने बताया कि गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय में टीसीसी सेंटर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं मानसिक रोग विभाग के समन्वय से प्रतिदिन अस्पताल का ओपीडी समय पर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी…

Read More

भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार बनीं सामंथा रूथ प्रभु

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए 'भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार' का खिताब अपने नाम कर लिया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाना 'ऊं अंटावा से नेशनल क्रश बनीं सामंथा जहां पहले स्थान पर हैं, वहीं आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं।इस सूची में दीपिका पादुकोण,…

Read More

‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत का नाम विश्व पटल पर हुआ रोशन : सीएम साय

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के सफलतम प्रवास पर सीएम विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी ‘क्वाड’ के छठवें शिखर सम्मेलन में कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर और अधिक रोशन किया है। सीएम साय ने लिखा है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के सफलतम प्रवास से वापस लौटने पर हार्दिक अभिनंदन। पीएम मोदी ‘क्वाड’ के छठवें शिखर सम्मेलन…

Read More

भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्र रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता निश्चित समय में प्रदान की जाएगी। सेना द्वारा गठित बोर्ड से सैनिकों के युद्ध या युद्ध के लिए जाते हुए और अन्य कारणों से हादसों में शहादत पर स्वीकृत प्रकरणों में प्रत्येक शहीद सैनिक के परिवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण, उनके परिवार के हितों का…

Read More

सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना के लिये राशि स्वीकृति

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा अनुबंधित एजेंसी से सिंहस्थ-2028 के आयोजन के लिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की महती आवश्यकता के दृष्टिगत प्रो-रेटा आधार पर "कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना" लागत राशि 919 करोड़ 94लाख रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले की कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति रुपये 598 करोड़ 66 लाख की प्रदान की गई थी। परियोजना अंतर्गत कान्ह नदी के दूषित जल को 16.70 किलोमीटर की…

Read More