मायावती ने कहा- हरियाणा विधानसभा चुनाव के वक्त भी कांग्रेस दलितों का कर रही तिरस्कार

हरियाणा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि दलित समाज के लोग कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना वोट देकर इसे खराब न करें। बसपा प्रमुख ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दलितों से यह अपील की। बसपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' खाते पर शृंखलाबद्ध पोस्ट में कहा ‘‘हरियाणा में विधानसभा चुनाव के वक्त भी कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा व तिरस्कार से यह साबित है…

Read More

फीफा ने 2025 क्लब विश्व कप के लिए स्थानों का खुलासा किया, न्यू जर्सी में फाइनल होगा

न्यूयॉर्क. विश्व फुटबॉल की शासी संस्था फीफा ने अमेरिका में 12 स्टेडियमों की घोषणा की है, जहां नए फीफा क्लब विश्व कप 2025 के 63 मैच खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल न्यूयॉर्क न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 15 जून, 2025 को शुरू होगा। न्यू यॉर्क, न्यू जर्सी में मेटलाइफ स्टेडियम 13 जुलाई, 2025 को फाइनल का आयोजन करेगा, जो कि फीफा विश्व कप 26 के फाइनल से ठीक एक साल पहले होगा। फाइनल के लिए बहुउद्देशीय ओपन-एयर स्टेडियम, जिसे 2010 में 82,500 की क्षमता के साथ…

Read More

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने दी जानकारी

भोपाल केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। गैर-बासमती चावल के निर्यात को खोलने और न्यूनतम निर्यात प्राइज के मूल्य निर्धारण को मंजूरी दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है। मोदी सरकार किसानों के हित में एक बाद एक बड़े फैसले रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने गैर-बासमती चावल के निर्यात को खोलने और न्यूनतम निर्यात प्राइज के मूल्य निर्धारण को मंजूरी दी है। गैर-बासमती सफेद चावल पर 490 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात…

Read More

कृषि अधिकारियों के दल ने फसलों का लिया जायजा, किसानों को एसएसपी एवं यूरिया उर्वरक प्रयोग करने दी सलाह

दौसा. क्षेत्र में खरीफ फसलों की कटाई का दौर जारी है, जिन किसानों द्वारा खरीफ फसलों की कटाई कर ली गई है। वे आगामी रबी फसलों की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी में जुटे हुए हैं। शनिवार को कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीणा, धर्म सिंह गुर्जर, कृषि अन्वेषक दौसा घासीराम मीणा ने सराय, मालावास, देवरी, अगावली, शेखपुरा सहित कई गांवों में फील्ड भ्रमण कर असामयिक वर्षा से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया और खरीफ फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण कर फसलों की उपज का फीडबैक लिया।…

Read More

प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्या ने सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर

मुंबई टीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हों को जी रही हैं। वो मां बनने वाली हैं। उनका तीसरा महीना चल रहा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्या 'खिचड़ी' की हंसा का डायलॉग, 'मैं तो थक गई, मैं तो फिर से थक गई, मैं तो तीसरी बार थक गई…' बोल रही हैं। उनका ये वीडियो फैंस को बहुत फनी लग रहा है और सबकी हंसी छूट गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए देवोलीना…

Read More

तीन संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार, संविधान में करने होंगे 18 बदलाव

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस महीने की शुरुआत में उच्च स्तरीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमेटी की 'वन नेशन-वन इलेक्शन' सिफारिशों को मंजूरी दी। सरकार अब अपनी इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। सरकार वन नेशन-वन इलेक्शन को लागू करने के लिए संविधान में संशोधन करने वाले दो विधेयकों समेत तीन विधेयकों को लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों में से एक स्थानीय निकायों के चुनावों को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ संरेखित करने से संबंधित…

Read More

भारत में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकटों में धांधली! 3500 के टिकट 3 लाख में बिके

मुंबई में अगले साल कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट होंगे। बैंड तीन दिन तक देश में परफॉर्म करेगा। इस लाइव शो को देखने के लिए टिकटों को लेकर मारामारी मची हुई। यहां तक कि कॉन्सर्ट के टिकटों की कथित कालाबाजारी हो रही है। इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'बुकमायशो' के सीईओ को तलब किया। साथ ही बयान भी जारी किया। Coldplay के कॉन्सर्ट की टिकट की बुकिंग के लिए 22 सितंबर को करीब 13 मिलियन फैंस ने बुकमाय शो प्लेटफॉर्म पर लॉग इन किया। BookMyShow के प्रवक्ता ने…

Read More

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 30 सितम्बर को

श्रीगंगानगर. कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान (रोजगार विभाग) द्वारा 30 सितम्बर 2024 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविधालय, खेल प्रांगण, श्रीगंगानगऱ में प्रातः 10.30 बजे से एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सुखमन सिंह जौहल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की श्रीराम पिस्टन, भगवती इन्टरप्राईजेज, नवभारत फर्टीलाईजर, एमआरएफ लिमिटेड, ट्रू लक्ष्मी, तनम्य इन्टरप्राईजेज, पुखराज, मैजिक ग्रोए इन्श्यारेंस सैक्टर आदि द्वारा दसवी, बारहवीं पास, स्नातक उत्तीर्ण एवं आईटीआई उत्तीर्ण आशार्थियों के मशीन ऑप्रेटर, फील्ड ट्रैनी, सेल्स…

Read More

किंग चार्ल्स नहीं जेम्स हेविट हैं प्रिंस हैरी के जैविक पिता, प्रिंसेस डायना पर पूर्व हेयर ड्रेसर का नया खुलासा

लन्दन. राजकुमारी डायना के हेयर ड्रेसर ने प्रिंस हैरी और उनके राइडिंग इंस्ट्रक्टर जेम्स हेविट से जुड़े विवाद पर अपनी राय दी है। कई सालों से चल रही अफवाहों और अटकलों के बाद कि प्रिंस हैरी के जैविक पिता किंग चार्ल्स नहीं बल्कि उनके राइडिंग इंस्ट्रक्टर जेम्स हेविट हैं, एक नए संस्मरण ने उनके रिश्ते की प्रकृति पर कुछ प्रकाश डाला है। कई सालों से, हेविट और हैरी के बीच कुछ समानताएं – दोनों के बाल के रंग और झाइयां – ऐसी अफवाहों को जन्म देती रही हैं। डायना के…

Read More

बच्चों के विकास के हर चरण में होती है चुनौतियां : करीना कपूर

मुंबई, अपने प्रशंसकों के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक खास पेरेंटिंग हैक साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर अभिभावकों को याद दिलाया कि बच्चों के विकास के हर चरण में अपनी चुनौतियां होती हैं। करीना ने लिखा, बच्चे रोते हैं, छोटे बच्चे नखरे करते हैं, बच्चे पलटकर जवाब देते हैं और बच्चे सीमाओं का परीक्षण करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप असफल हो रहे हैं। यह संदेश न केवल माता-पिता के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि उन सभी को समर्थन भी प्रदान करता…

Read More

राहुल गांधी ने बताई शक्ति अभियान की खासियत, ‘राजनीति में समानता और न्याय के लिए महिलाओं की जरूरत’

नई दिल्ली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को कांग्रेस के शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में सच्ची समानता और न्याय के लिए महिलाओं की अधिक आवश्यकता है। जो महिलाएं राजनीति में बदलाव लाना चाहती हैं, वे शक्ति अभियान का हिस्सा बनें। इसके जरिये वह महिलाओं के हित के लिए समान स्थान बना सकती हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि एक साल पहले हमने राजनीति में महिलाओं की आवाज़ को बढ़ाने के लिए मिशन…

Read More

नर्मदा एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें फिर चलने को तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

रायपुर बिलासपुर-कटनी तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम करने के लिए रेलवे ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद किया था। अब फिर से रेलवे ने इनमें से 16 ट्रेनों को रिस्टोर कर चलाने की घोषणा कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का काम तीन अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच गरीब रथ, नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों…

Read More

तीन चरणों में होगा पशु चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण

जयपुर. पशुपालन विभाग द्वारा नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। सोमवार को टोंक रोड स्थित पशुधन भवन में दोपहर 3:00 बजे पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा इस प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। विभाग के शासन सचिव ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों को क्लीनिकल प्रशिक्षण और राज्य सेवा के विभिन्न आवश्यक राजकीय नियम, प्रोक्योरमेंट नियम तथा विभाग की प्रमुख योजनाओं आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है साथ ही सर्जिकल प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी बहुत जरूरी…

Read More

प्रभास को ‘जोकर’ कहकर विवादों में घिरे अरशद वारसी ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

मुंबई, बॉलीवुड में कुछ दिन पहले बड़ा विवाद हुआ था। रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अभिनेता प्रभास द्वारा निभाई गई भूमिका पर अरशद वारसी ने अपनी राय व्यक्त की थी। अरशद ने प्रभास को 'जोकर' भी कहा। इसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसे लेकर भारतीय मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने अरशद की आलोचना की थी। आखिरकार इतने समय बाद अरशद ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में आईफा अवार्ड्स 2024 में इस बात पर सफाई दी।…

Read More

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे देश के शीर्ष शैक्षिक प्रबंधन अधिकारी

भोपाल. भारत सरकार के स्‍कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश के स्‍कूलों की बेहतरी के लिए विश्‍व बैंक के सहयोग से संचालित स्टार्स (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) प्रोजेक्ट के अंतर्गत दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला’ का आयोजन 30 सितंबर से भोपाल में होगा। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में केन्द्रीय सचिव स्‍कूल शिक्षा और वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश सहित 17 प्रदेशों के शिक्षा सचिव, राज्‍य परियोजना संचालक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य स्टार्स प्रोजेक्ट के राज्यों की नॉलेज शेयरिंग तथा शैक्षिक कार्यक्रमो के तहत मौजूदा अंतराल…

Read More