रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 01 कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास…
Read MoreDay: October 1, 2024
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिहार के लाल ने महज 58 गेंदों में शतक जड़ा, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानें
चेन्नई भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में 13 साल के एक बल्लेबाज ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का मुकाबला 30 सितंबर को शुरू हुआ है। वहीं, दूसरा मैच भी चेपॉक में सात अक्तूबर से शुरू होगा। वैभव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड इस मुकाबले में बिहार के लाल…
Read More‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ
‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ बलरामपुर-रामानुजगंज के राजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल राजपुर में 192 करोड़ 60 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए 02 अक्टूबर को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान‘ का झारखण्ड के हजारीबाग से शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में…
Read Moreबैकलेस ड्रेस में लड़कियां नहीं कर सकेंगी गरबा, प्रदेश के इस जिले में गाइड लाइन जारी
खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है. यहां आने वाले दिनों में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों ने गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक अब अगर आप बैकलेस पहनकर जाएंगीं, तो गरबा नहीं कर सकेंगी. आपको इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस से ही एंट्री मिलेगी. वहीं, दूसरी ओर गरबा पंडालों में जाने वालों को आईडी और आधार कार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी गैर हिंदू को गरबा पंडाल की किसी व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा. लोगों को पंडाल में प्रवेश तिलक लगाकर ही…
Read Moreहरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी, इस दौरान पंचकूला में 2 दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टियां: DC
चंडीगढ़ हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी। इसको देखते हुए पंचकूला के डीसी ने दो दिन स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीसी के ऑर्डर में कहा गया है कि 4 और 5 अक्टूबर, दो दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश जिले के सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में लागू होंगे। बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभाओं पर एक ही दिन में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को सभी सीटों की काउंटिंग की जाएगी।
Read Moreउप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार
सुल्तानपुर (उप्र) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया, ‘‘पिछली 21 सितंबर को गोसाईंगंज क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी। मृतका की…
Read Moreदिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर इस दिन मनेगी, ये है अपडेट
दिवाली को लेकर बहस चल पड़ी है। कुछ पंडित 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, तो कई ने 31 अक्टूबर को सही माना। उज्जैन के ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना विधि सम्मत है। 1 नवंबर को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दौरान अमावस्या नहीं रहेगी। इसलिए 31 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना ठीक होगा। ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया, चौदस और अमावस 31 अक्टूबर को रहेगी। 1 नवंबर को दोपहर 3.45 बजे तक अमावस्या…
Read Moreबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला,मगधी और खितौली जोन में पर्यटन शुरू
खुशियों की दास्तां कोर जोन में होगा बाघों का दीदार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला,मगधी और खितौली जोन में पर्यटन शुरू क्षेत्र संचालक ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को किया रवाना उमरिया बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर मंगलवार से पर्यटन शुरू हो गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन कोर जोन में 1 अक्टूबर से सुबह की जंगल सफारी के साथ टाइगर रिजर्व के मगधी, खितौली और ताला गेट में पर्यटन शुरू हो गया है। क्षेत्र संचालक गौरव चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर ताला…
Read Moreनशे में गाड़ी चलाना BTS के सुगा को पड़ा भारी, पुलिस ने लगाया 9 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना
साउथ कोरिया साउथ कोरिया के फेमस म्यूजिक बैंड BTS के मेंबर सुगा के लिए पिछले कुछ महीने चुनौतियों से भरे रहे। अगस्त में नशे में गाड़ी चलाने (ड्रिंक एंड ड्राइव) की घटना के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब पॉप स्टार को कोर्ट से सजा मिलने के बाद कुछ राहत मिली है। सुगा पर नशे में इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) चलाने के लिए 15 मिलियन वॉन (लगभग 9,30,000 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। कोरिया टाइम्स के अनुसार, सियोल कोर्ट ने समरी ऑर्डर जारी किया है। इसमें…
Read Moreहमास, हिजबुल्ला तबहा, अब हूती की बारी, बीच में आया ईरान तो छोड़ेगा नहीं इजरायल
तेल अवीव लेबनान के अंदर घुसकर हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर सैयद हसन नसरल्लाह को इजरायल की ओर से मार गिराने की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा हैरानी लोगों को इस तथ्य से हो रही है कि ईरान के ही एक जासूस ने इजरायल के लिए काम किया और नसरल्लाह का पता उसे बता दिया। फ्रांसीसी अखबार ले पैरिसियन की रिपोर्ट के अनुसार करीब डेढ़ घंटे पहले ईरानी दूत ने इजरायल को नसरल्लाह का पता बताया और फिर इजरायल ने उस इमारत को ही नेस्तनाबूद कर दिया,…
Read Moreरजनीकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर
चेन्नई, जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।
Read Moreबिजुरी पुलिस ने अज्ञात अंधे कत्ल की घटना का 12 घंटे मे किया खुलासा
बिजुरी इस प्रकार है कि दिनाक 30.09.024 को सूचनाकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि गलैयाटोला बिजुरी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश झाडियों मे चादर मे लपेटकर बांधकर फेकी गयी है जिसकी तस्दीक पर एक अज्ञात महिला की 08-10 दिन पुराना शव उक्त स्थान पर पाये जाने की पुष्टि हुई। सूचना पर मर्ग 0/24 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया जो अज्ञात महिला के शव को घटना स्थल के आसपास के रहवासियों को दिखाया गया उनके घरों मे किसी व्यक्ति के गुम या न…
Read Moreवन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं दया भावना का विकास आवश्यक है : राज्यमंत्री अहिरवार
वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं दया भावना का विकास आवश्यक है : राज्यमंत्री अहिरवार राज्यमंत्री अहिरवार ने राज्यस्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह-2024 का शुभारंभ वन्यजीवों को बचाने के लिये लोगों के मन में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और दया भावना का विकास आवश्यक- राज्यमंत्री अहिरवार भोपाल वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार ने कहा है कि वन्यजीवों को बचाने के लिये लोगों के मन में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और दया भावना का विकास आवश्यक है। वन विभाग राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में राज्यस्तरीय वन्यजीव सप्ताह 2024 के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने…
Read Moreभगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा ’जनजातीय गौरव दिवस’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा ’जनजातीय गौरव दिवस’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ’जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए जनजातीय समाज ने हमें प्रकृति के संरक्षण का मार्ग दिखाया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनजातीय संस्कृति में छिपी है, गहरी आध्यात्मिकता देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय परम्परा रही है जीवन जीने की कला जनजातीय समाज से सीखनी चाहिए रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा…
Read Moreभगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस : साय
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती है। छत्तीसगढ़ में भी इसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में झ्जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक…
Read More
