मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर जया प्रदा ने खुशी जाहिर की

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जया प्रदा ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है।जयाप्रदा ने कहा कि मिथुन दा महानायक हैं। मिथुन दा को दादा…

Read More

छत्तीसगढ़-शराब घोटाला में त्रिपाठी और ढिल्लन को जमानत नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है. आरोपियों ने ईओडब्लू द्वारा शराब घोटाला मामले में दर्ज एफआइआर को लेकर जमानत याचिका दायर थी, जिस पर जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई, दोनों पक्षों को सुन बीते माह हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिस पर ऑर्डर जारी किया गया है. दरअसल, ईडी ने शराब घोटाले मामले में मई 2023 में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल…

Read More

पश्चिम बंगाल के कनिष्ठ चिकित्सकों ने काम फिर से पूरी तरह बंद किया

कोलकाता पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे कनिष्ठ चिकित्सकों ने सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को फिर से अनिश्चितकाल के लिए काम पूरी तरह बंद कर दिया। कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। चिकित्सकों ने नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की…

Read More

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटन शुरू होने से पहले ही मिला बाघ का शव, जांच में जुटे अधिकारी

उमरिया मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटन शुरू होने से पहले ही बाघ प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मगधी बीट के कक्ष क्रमांक 280 में बाघ की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाघ की मौत की आशंका जताई जा रही। एनटीसीए की गाइडलाइन के हिसाब से बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के उत्तर मगधी के कक्ष क्रमांक 280 में संदिग्ध परिस्थिति में बाघ का शव मिला है। जानकारी के अनुसार बाघ की उम्र…

Read More

छत्तीसगढ़-जशपुर में काट डाले सैकड़ों पेड़, वन अधिकार पट्टे के लालच में ले ली बलि

जशपुर जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र के लुरापाठ में वन अधिकार पट्टे की लालच में सैकड़ों पेड़ों की कटाई व गार्डलिंग करने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों को काटकर जमीन को खाली किया जा रहा है, जिससे जमीन पर पीढ़ियों से कब्जा बताकर पट्टे के लिए आवेदन दिया जा सके. मामले में वन विभाग की सुस्त रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है. जशपुर जिले के पठारी क्षेत्र पंडरापाठ में कुछ ग्रामीणों ने जंगल की 3.5 एकड़ जमीन को खाली करने के लिए सैकड़ों पेड़ों…

Read More

वाइस एडमिरल आरती सरीन ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक का पद संभाला

नईदिल्ली  वाइस एडमिरल आरती सरीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) के महानिदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 46वें महानिदेशक के पद का कार्यभार संभालने से पहले वह महानिदेशक मेडिकल सेवा (नौसेना), महानिदेशक मेडिकल सेवा (वायु) और सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी), पुणे के निदेशक और कमांडेंट की प्रतिष्ठित नियुक्तियों पर काम कर चुकी हैं। वह एएफएमसी, पुणे की पूर्व छात्रा हैं और उन्हें दिसंबर 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में नियुक्त किया गया…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर “गरिमा के साथ वृद्धावस्था” कार्यक्रम सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर "गरिमा के साथ वृद्धावस्था" कार्यक्रम सम्पन्न वृद्धजन के अनुभव का लाभ उठाये : प्रमुख सचिव श्रीमती वायंगणकर वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर, हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते है- श्रीमती वायंगणकर भोपाल वृद्धजनों के अनुभव का लाभ उठाकर, हम अपने जीवन को सहज और सरल बना सकते है। यह बात प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर "गरिमा के साथ वृद्धावस्था" राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग,…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हाइवा-ट्रैक्टर-पोकलेन मशीन समेत 10 वाहन राजसात, अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर. बिलासपुर वन विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अनेक वाहनों को जप्त किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में और उपवनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार (IFS) के निर्देशानुसार किया गया। यह घटना 1 अक्टूबर 2024 की रात 12:10 बजे से सुबह 5:30 बजे तक चली, जिसमें वन विभाग ने कई अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(ख) और…

Read More

कांग्रेस विधायकों से सीएम मोहन ने कहा- अपनी विधानसभा क्षेत्र का बनाए विजन डॉक्यूमेंट, सरकार करेगी पूरी मदद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक की समस्याओं को सुना और मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। सीएम मोहन ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विधायकों से परस्पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने कहा खासकर के पहले हमने अपनी फसलों के सर्वे का फैसला किया। जिसके लिए जिला कलेक्टरों को निर्देशित…

Read More

छत्तीसगढ़-दुर्ग में पारिवारिक विवाद में चली तलवारें, युवकों ने एक-दूसरे को किया लहूलुहान

दुर्ग। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. इसी कड़ी में भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात युवकों के बीच तलवार और कटरबाजी हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवक आपस में भिड़ गए. फिर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि…

Read More

सूरजपुर को सौगात..CM विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले को दी करोड़ों की सौगात, किया भूमिपूजन और शिलान्यास

न्यूज़ डेस्क, सूरजपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा की दीपका खदान में लगी भीषण आग, ड्रिल मशीन में हुई ब्लास्टिंग

कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका खदान में एक भीषण आगजनी की घटना सामने हुई है. खदान के आमगांव क्षेत्र में कोयला उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई. घटना के दौरान ड्रिल मशीन का चालक बाल-बाल बच गया और उसने समय रहते खुद को सुरक्षित निकाल लिया. मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट और मशीन के अधिक गर्म होने की वजह से आग लगना बताया जा रहा है. ड्रिल मशीन में आग की भीषण लपटें इतनी…

Read More

दतिया का शातिर बदमाश सद्दाम बीती रात उत्तर प्रदेश में शार्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल

दतिया मध्यप्रदेश के दतिया का शातिर बदमाश सद्दाम उर्फ गुल्लू का बीती रात उत्तर प्रदेश की पुलिस से चेकिंग के दौरान आमना सामना हो गया। इस दौरान आमने-सामने की फायरिंग में सद्दाम के पैर में लगी पुलिस की गोली से घायल हो गया। पहले भी झांसी पुलिस की ग्राम बाजना में बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद सद्दाम फरार हो गया था। बीती रात सद्दाम के दतिया से झांसी की तरफ आने की मुखबर से मिली सूचना मिलने पर झांसी पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान रकसा…

Read More

केरल में 610 परिवार के पुरे गांव पर वक्फ बोर्ड ने ठोका दावा, बेघर होने का खतरा

कोच्चि केरल की व्यावसायिक राजधानी कोच्चि की हलचल से दूर मुनंबम उपनगर में मछुआरों का एक खूबसूरत गांव है- चेराई. समुद्र तट के करीब स्थित चेराई अपने बीच रिसॉर्ट्स के साथ आज पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है. लेकिन इस गांव के लोग पलायन के डर में जी रहे हैं. गांव के लगभग 610 परिवारों ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन और संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है. कानूनी विवाद में फंसने के कारण गांव वाले 2022 से ही न तो अपनी जमीन पर लोन ले…

Read More

प्रदेश की शत प्रतिशत पंचायतों में बनेंगे पंचायत भवन: मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश की पंचायत एवं सामुदायिक भवन विहीन पंचायतों में पंचायत एवं सामुदायिक भवन बनाने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 25-30 वर्ष पुराने जर्जर पंचायत भवनों का सर्वे कर, उनकी उपयोगिता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंत्री पटेल मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री पटेल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्धियों को सराहना की। उन्होंने नर्मदा…

Read More