छत्तीसगढ़-धमतरी में मानदेय नहीं मिलने पर भड़के सफाई कर्मचारी संघ, सामूहिक आत्मदाह करने की दी चेतावनी

धमतरी. छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अंशकालीन सफाई कर्मचारियों की नियुक्त की है। सफाई कर्मियों से सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटा काम लिया जाता है, लेकिन धमतरी जिले में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को सिर्फ दो घंटे का ही मानदेय दिया गया है। जिसको लेकर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ में काफी नाराजगी है। वहीं, जल्द मानदेय नहीं देने पर सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी शिक्षा विभाग को दी है। स्कूल सफाई कर्मचारियों ने कुरुद बीईओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, धमतरी जिले…

Read More

कोंडागांव में कार से गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कोंडागांव जिला कोण्डागांव के थाना अनंतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमरकोट से कोण्डागांव की ओर जा रही लाल रंग की स्वीफ्ट कार (वाहन क्रं. सी.जी. 04 पी.ए. 1630) में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरावती वैभव पेट्रोल पम्प के सामने मेन रोड SH-26 पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम का टीचर्स एसोसिएशन विरोध में उतरा, स्कूलों से तीन करोड़ वसूली का बोर्ड ने भेजा फरमान

कबीरधाम. छग माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड ) को दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले संस्था के रूप में सभी जानते हैं, लेकिन वर्तमान में यह संस्था अपने एक  फरमान को लेकर खासा चर्चा में है। दरअसल बोर्ड ने विगत एक अक्तूबर को एक पत्र जारी किया है, जिसमें निर्धारित तिथि में ऑनलाइन एंट्री नहीं कर पाने वाले संस्था से पच्चीस हजार जमा करने का निर्देश दिया है। छग टीचर्स एसोसिएशन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस तुगलकी फरमान पर कड़ी आपत्ति करते हुए वापस लेने की मांग…

Read More

राजस्थान-बूंदी में राव सूरजमल हाड़ा की दोबारा बनेगी छतरी, सांसद और संघर्ष समिति की बैठक में बनी सहमति

बूंदी. बूंदी के तुलसी गांव में खंडित की गई पूर्व नरेश राव सूरजमल हाड़ा की छतरी अपने स्थान पर ही बनेगी। संघर्ष समिति के अक्षय हाड़ा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष व कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय हुआ है। छतरी का निर्माण प्रारंभ होगा। छतरी के पुनः निर्माण को लेकर गुरुवार शाम कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कैंप कार्यालय में एक बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर कोटा रविंद्र गोस्वामी, कलेक्टर बूंदी अक्षय गोदारा, ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया…

Read More

सिंगौरगढ़ किला, दमोह: मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर

भोपाल मध्यप्रदेश के दमोह जिले में स्थित सिंगौरगढ़ किला, रानी दुर्गावती के शासनकाल की महत्वपूर्ण धरोहर है। यह किला केंद्रीय संरक्षित स्मारक है। पहाड़ी पर स्थित यह किला अपनी अद्वितीय स्थापत्य कला और सामरिक महत्व के कारण सदियों से एक महत्वपूर्ण किलेबंदी के रूप में पहचाना गया है। सिंगौरगढ़ किला दमोह के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह किला पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है, जिसे कलचुरी राजवंश द्वारा निर्मित किया गया था। इस किले का महत्व बढ़ाने में कई राजवंशों का योगदान रहा है। समय-समय पर इसमें विभिन्न निर्माण…

Read More

छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में सर्राफा डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो सोना-सात किलो चांदी लूटी

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसमें 3 किलो 354 किलोग्राम सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, दो बैंक अकाउंट से पांच लाख रुपये, एक बोलेरो, दो अपाचे बाइक, दो पिस्टल बरामद हुए हैं। इसकी कुल कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट…

Read More

गरबा कर रही युवतियों का वीडियो बना रहे दो युवकों को बजरंगियों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

इंदौर इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के गरबा पांडाल से बजरंग दल की एक टोली ने दो युवकों को गरबा कर रही युवतियों के वीडियो शूट करते हुए पकड़ा। दोनो पांडाल में खड़े होकर देर तक वीडियो बना रहे थे। वहां खड़े बजरंग दल कार्यकर्ता सर्तक हुए और उन्हें वीडियो बनाने से रोका। दोनों के नाम पूछे तो एक युवक ने अपना नाम नाम वैभव और दूसरे ने अनुज बताया। जब उनसे आधार कार्ड मांगा गया तो पता चला कि उनके नाम तामीर और रिहान है। इसके बाद दोनो को…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

केकड़ी. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी…

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, विचारधारा से ही खत्म होगा नक्सलवाद

बीजापुर. बीजापुर में आयोजित किसान महापंचायत में सम्मलित होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नक्सलवाद के नाम से किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा आगे कहा कि  जितनी मुठभेड़ हुई हैं, उन सभी की जांच होनी चाहिए। नक्सलवाद के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, नक्सलवाद एक विचारधारा है और उसे विचारधारा से खत्म करना चाहिए। लेकिन नक्सलवाद के नाम पर किसानों और ग्रामीणों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में अब तक जितने…

Read More

राजस्थान-सिरोही में आउटडोर खेलों का हुआ गोल्फ टूर्नामेंट, लखनऊ जीशान रहे चैंपियन

सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी। भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों…

Read More

छत्तीसगढ़ में नशे पर वार, कोंडागांव में 60 हजार और सुकमा में 25 हजार का गांजा जब्त

सुकमा/कोंडागांव. फरसगांव पुलिस ने एक अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर 39.370 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से रायपुर की और अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से बिना नंबर की टी०व्ही०एस० अपाचे मोटर सायकल भी जप्त की गई, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। फरसगांव पुलिस को दो अक्टूबर 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरकोट से रायपुर की ओर जाने वाली एक मोटर साइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा…

Read More

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य 06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज रायपुर  जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में खनन माफिया पर कसा शिकंजा, जमा कर रखी 2640 टन बजरी जब्त

केकड़ी. पुलिस ने खनिज विभाग के सहयोग से टोडाराय सिंह क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई 2640 टन बजरी जब्त की है। बजरी के ये बड़े-बड़े अवैध ढेर क्षेत्र के ग्राम बोटून्दा, भैरूपुरा मीणान और चन्दपुरा मोड़ के पास भंडारण किये गए थे। इस कार्रवाई को बजरी के अवैध खनन पर रोक लगाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा…

Read More

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने की छापामारी, जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद

नारायणपुर भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में फिर एक बार NIA ने छापामारी की है. अबकी बार कौशलनार इलाके में छापा मारा गया है. विधानसभा चुनाव के दौरान रतन दुबे की भरे बाजार में हत्या कर दी गई थी. मामले में जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि चार नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार साप्ताहिक बाजार में भाजपा नेता रतन दुबे को चुनाव प्रचार कर रहा था. इस दौरान उसकी सरेआम हत्या कर दी थी. नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर…

Read More

फीफा का इजरायल को निलंबित करने से इनकार, फलस्तीन के आरोंपों की जांच के आदेश दिए

ज्यूरिख विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने यहां आयोजित अपनी शीर्ष परिषद की बैठक में इजरायली फुटबॉल महासंघ को निलंबित नहीं किया, लेकिन फलस्तीन के अधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित भेदभाव के आरोपों की अनुशासनात्मक जांच के आदेश दिए। फीफा ने परिषद की बैठक के बाद कहा कि उसका एक सीनियर पैनल फलस्तीन के क्षेत्र में स्थित इजरायली फुटबॉल टीमों की इजरायली प्रतियोगिताओं में भागीदारी की जांच करेगा। फलस्तीन फ़ुटबॉल महासंघ एक दशक से भी अधिक समय से फीफा से वेस्ट बैंक की बस्तियों की टीमों को अपनी लीग…

Read More