चंडीगढ़ हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोहन यादव प्रचार के लिए उतरे थे। भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में नई सरकार के गठन और…
Read MoreDay: October 14, 2024
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक आरोपी के ओसिफिकेशन टेस्ट से खुली पोल
नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक आरोपी धर्मराज कश्यप का मुंबई पुलिस ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया। इसके बाद पुष्टि की गई कि वह नाबालिग नही है। किसी की आयु का पता लगाने के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया जाता है। बोन फ्यूजन के आधार पर पता लगाया जाता है कि शख्स की उम्र कितनी है। टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 21 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल कश्यप के वकील ने दावा किया…
Read Moreपाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का ऐलान, कप्तान पैट कमिंस एक साल बाद होंगे ODI टीम के साथ
नई दिल्ली पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर की शुरुआत में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है, जिन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। वहीं, जैक फ्रेजर मैकगर्क को वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और मौका मिला है। वहीं, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन…
Read Moreमुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में आज बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट किया
नई दिल्ली मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सोमवार को बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विमान की चेकिंग कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान…
Read MoreNIA ने किए बड़े दावे- लॉरेंस बिश्नोई चल रहा दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर, बिश्नोई गैंग में 700 शूटर
नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक इस गैंग े पास इस समय 700 शूटर हैं। बिश्नोई गैंग भी दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा है। एनआईए ने कम से कम 16 गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए के तहत चार्जशीट फाइल की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार भी शामिल हैं। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के रास्ते पर ही आगे…
Read Moreजम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाया, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की। तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस्तीफे के बाद जून 2017 से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन जारी हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते…
Read Moreकांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी, आज कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी
मुंबई कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यूपी के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज 10 बजे महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नान पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण,…
Read Moreनेतन्याहू ने एंटोनियो गुटेरेस से तत्काल अनुरोध किया, लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल को खतरे से बाहर निकालें
इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से तत्काल अनुरोध किया है कि वे लेबनान के दक्षिणी इलाके में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) को खतरे से बाहर निकालें. यह बयान उन्होंने हाल ही में एक वीडियो बयान में दिया. नेतन्याहू ने कहा, "मैं सीधे यूएन महासचिव से अपील करता हूँ. हिजबुल्लाह के मजबूत ठिकानों और लड़ाई वाले इलाकों से UNIFIL को हटाना अब जरूरी है." नेतन्याहू ने इस पैगाम को अंग्रेजी में भी दोहराया, "महाशय महासचिव, UNIFIL बलों को खतरे से बाहर निकालिए, यह…
Read Moreअब देश के किसी भी स्टेशन पर मिलेगी ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा, अस्पतालों में भी पर्चा बनवाने का नहीं कोई झंझट
रायबरेली रेलकर्मियों के लिए बहुत राहत भरी खबर है। अब उन्हें चिकित्सीय सुविधा के लिए रेलवे अस्पताल में पर्चा बनवाना नही पड़ेगा। न ही जांचों की रिपोर्ट को लेकर इधर उधर भागना पड़ेगा रेलवे चिकित्सा सुविधा को एकीकृत करते हुए सभी रेलवे अस्पतालों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ दिया है। इसके तहत रेल कर्मियों को अपने मोबाइल पर हेम्स ऐप से इंस्टॉल करना होगा। पंजीकरण के बाद आईडी हो जाएगी तैयार एप के पंजीकरण के बाद उनकी पेंशेंट आईडी तैयार हो जाएगी। फिर इसके बाद व अपना उपचार चाहे रायबरेली…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड एवं आसपास का 3 कि.मी. क्षेत्र ’नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित हेलीपेड कुंजारा के 03 किलोमीटर क्षेत्र को ’नो…
Read MoreIPL 2025: महेला जयवर्धने बने MI टीम के हेड कोच, पारस म्हाम्ब्रे को भी मिली अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। रविवार को MI ने इसकी पुष्टि की। वहीं, पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इससे पहले भी वह 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच रहे थे। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे। हालांकि रविवार को मुंबई इंडियंस की रिलीज में म्हाम्ब्रे…
Read Moreहरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार 17 अक्टूबर को शपथ लेगी
चंडीगढ़ हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार 17 अक्टूबर को शपथ लेगी। पहले ऐसी खबरें थीं कि सैनी सरकार 15 अक्टूबर को शपथ लेगी, लेकिन फिर 17 अक्टूबर का दिन तय हो गया। तारीख में परिवर्तन क्यों किया गया, इसकी वजह अब साफ हो गई है। असल में 17 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती है। इस दिन शपथ लेकर भाजपा दलितों को खास संदेश देना चाहती है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने पहले ही रामचरितमानस के रचयिता के जन्म की तारीख पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा…
Read Moreईरान समर्थित आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने इजरायल के आर्मी बेस पर ड्रोन हमले किए, 4 सैनिकों की मौत और 60 से ज्यादा घायल
इजरायल ईरान समर्थित आतंकी गुट हिजबुल्लाह ने इजरायल के आर्मी बेस पर ड्रोन हमले किए हैं। यह अटैक इतना घातक था कि 4 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हैं। इजराइली बचाव सेवा की ओर से कहा गया कि बिनयामीना शहर में स्थित सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया। लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली है। इजरायल की वायु-रक्षा प्रणालियां इतनी मजबूत मानी जाती है कि ड्रोन या मिसाइल हमले में इतनी संख्या में लोगों के घायल होने की…
Read Moreगांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 अक्टूबर से
भोपाल गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत सोमवार 14 अक्टूबर, 2024 से होगी। ऑल सीजन टेंट सिटी के साथ पर्यटकों के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य, रोमांचक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का यह बेमिसाल संयोजन होगा। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मंदसौर के पास गांधीसागर के बैकवाटर्स किनारे स्थापित फॉरेस्ट रिट्रीट रोमांच, मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों का एक अद्भुत संगम है। गांधीसागर बैकवाटर्स अपने आप में अद्भुत दर्शनीय पर्यटन स्थल है, जहाँ एक ही स्थान पर गांधीसागर…
Read Moreप्रधानमंत्री के आगमन के चलते पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में युद्ध स्तर पर समारोह की तैयारियां हो रही
चंडीगढ़ हरियाणा की 15वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया के तहत 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है। चूंकि हरियाणा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता और राजनीति का इतिहास बनाया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस क्षण को यादगार बनाना चाहती है। यहीं कारण है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के चलते पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में युद्ध स्तर पर समारोह की तैयारियां की जा…
Read More