रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने कल तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल को मंदिर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी सहित राज्यपाल के परिजन उपस्थित रहे।
Read MoreDay: October 29, 2024
नवाब मलिक को अजित गुट के एनसीपी ने आखिरकार अपना उम्मीदवार बना दिया, भड़की उद्धव सेना
मुंबई नवाब मलिक को अजित गुट के एनसीपी ने आखिरकार अपना उम्मीदवार बना दिया है। नवाब मलिक की कई महीनों से चल रही कोशिशों को आखिरकार कामयाबी मिल गई। नवाब को टिकट देने के खिलाफ ही एनसीपी और भाजपा में रार छिड़ी थी। भाजपा इसके सख्त खिलाफ थी। अब नवाब मलिक को एनसीपी का टिकट मिलने के बाद उद्धव गुट ने तंज कसा है। प्रियंका चतुर्वेदी ने फडणवीस पर कसा तंज उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फडणवीस पर नवाब को लेकर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा, दाऊद…
Read Moreएक महिला पुलिसकर्मी के बस टिकट को लेकर दो प्रदेशों में हुई खींचतान व विवाद का निपटारा हो गया
हरियाणा एक महिला पुलिसकर्मी के बस टिकट को लेकर दो प्रदेशों में हुई खींचतान व विवाद का निपटारा हो गया है। पूरे मामले में सूबे के परिवहन मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के आला अफसरों से पूरे विवाद को निपटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद में अफसर सक्रिय हुए व राजस्थान के अफसरों से वार्ता कर पूरे मामले का निपटारा कर दिया गया। बता दें कि राजस्थान परिवहन निगम की ओर से हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखकर महिला सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए…
Read Moreहरियाणा में कुरुक्षेत्र के एक गांव में 2 मगरमच्छ घुस गए, आनन- फ़ानन में चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
कुरुक्षेत्र हरियाणा में कुरुक्षेत्र के एक गांव में 2 मगरमच्छ घुस गए। उन्हें रेस्क्यू करने के लिए करीब 6 तक ऑपरेशन चला। दोनों मगरमच्छों को रेस्क्यू करने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम को सौंप दिया गया। जिसके बाद टीम दोनों को क्रोकोडाइल ब्रीडिंग सेंटर पर लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि नहर की दूसरी तरफ से मगरमच्छ एक ड्रेन में आ गए थे। इस ड्रेन के नजदीक एक डेरा भी लगता है। जानकारी के मुताबिक मुस्तापुर गांव में लोगों ने 2 मगरमच्छ ड्रेन में देखे। मगरमच्छ होने की…
Read Moreकैथल में दिवाली से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदली, महज 12 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ दिया
कैथल हरियाणा के कैथल जिले में दिवाली से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मायापुरी कॉलोनी के 12 वर्षीय हर्ष आलोक को खेलते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक हर्ष आलोक अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। वह 12 साल बाद मन्नतों से पैदा हुआ था और महज 12 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया। सदमे में परिवार मृतक के मामा ने बताया कि हर्ष आलोक आठवीं कक्षा में पढ़ता था। हर्ष आलोक अपनी नई स्कूटी…
Read Moreमुख्यमंत्री साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री टंकराम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा,…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान रायपुर का किया वर्चुअली शिलान्यास
रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री श्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से रायपुर से जुड़े थे। श्री मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि…
Read Moreहरियाणा में भिवानी सबसे अधिक प्रदूषित रहा, दमघोंटू हुई हवा, देश के 32 सबसे प्रदूषित शहरों में 11 हरियाणा के
हरियाणा मौसम में बदलाव के चलते दिवाली से पहले ही दिल्ली से सटे शहरों में हवा दमघोंटू बन रही है। शहरों पर स्मॉग की चादर छाने लगी है। देश के 32 प्रदूषित शहरों में 11 अकेले हरियाणा के हैं। हरियाणा में भिवानी सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। इसी तरह, सोनीपत में 272, रोहतक 254, गुरुग्राम 239, कैथल 233, हिसार 225, करनाल 215, कुरुक्षेत्र 214, फरीदाबाद 208, सिरसा 209 और जींद में 207 रहा। क्या कहना है मौसम विभाग का मौसम विभाग के अनुसार अगले…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।
Read Moreसरदार पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित कर रही है रन फॉर यूनिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरदार पटेल के उद्दात और विराट व्यक्तित्व को समाज में पुनर्स्थापित कर रही है रन फॉर यूनिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कराकर देश को वर्तमान स्वरूप प्रदान किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आरंभ "रन फॉर यूनिटी" देश की एकता, स्वास्थ्य और फिटनेस के संकल्प को दर्शाती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर किया रवाना लौह…
Read Moreधनतेरस पर बाजार में रौनक, 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
नई दिल्ली धनतेरस का त्योहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस दौरान व्यापारियों की जोरदार बिक्री हो रही है. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक इस साल धनतेरस पर लगभग 60 हज़ार करोड़ रुपए के कारोबार होने का अनुमान लगाया गया है. लोगों ने सोने-चांदी के गहनों, बर्तनों, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की ख़रीदारी की फैस्टिव सीजन मे सोने-चांदी की बिक्री में भी तेज़ी आ गई हैै, जिसमें अब तक 20 हजार करोड़ रुपए का सोना और 2500 करोड़ रुपए की चांदी बिकी…
Read Moreसीएम डॉ मोहन यादव की खरीददारी, जाना दुकानदारों का हाल, दिया Vocal for Local का मैसेज
भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल पहल का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी प्रदेशवासियों से स्थानीय और छोटे दुकानदारों से अधिक खरीददारी करने की अपील की है, सीएम ने सिर्फ अपील ही नहीं की है बल्कि आज उन्होंने फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों से मिट्टी के दीये और मिट्टी के लक्ष्मी गणेश ख़रीदे, विशेष बात ये भी है मुख्यमंत्री के साथ मौजूद एक अधिकारी ने जब इसके पैसे देने चाहे तो उन्होंने उसे रोकते हुए जेब से पर्स निकाला…
Read Moreअमिताभ ने केबीसी के मंच पर अग्निपथ का यादगार डायलॉग सुनाया
मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 के मंच पर अपनी फिल्म अग्निपथ का यादगार डायलॉग सुनाया है। इस बुधवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न में ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ पर, शो के मेज़बान अमिताभ बच्चन ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की टीम वरुण धवन, और निर्देशक जोड़ी राज और डीके का हॉट सीट पर स्वागत करेंगे.।वरुण अपनी प्रभावशाली ऊर्जा से मंच को उत्साह से भरते हुए,अमिताभ के क्लासिक गानों पर डांस करेंगे और दर्शकों से बातचीत करेंगे। एपिसोड के शुरू होने पर, वरुण फिल्म ‘अग्निपथ’ से अमिताभ…
Read More‘पंचायत सीजन 4’ की शूटिंग हो गई है शुरू, फुलेरा गांव पहुंची टीम
मुंबई आपका पसंदीदा गांव फुलेरा फिर से गुलजार हो गया है। प्रधान जी से लेकर सचिव जी, प्रह्लाज चा और विकास तक ने गांव में शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। इस सीजन का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) द्वारा किया गया है। फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने 29 अक्टूबर को ऐलान किया कि मोस्ट अवेटेड ओरिजनल सीरीज 'पंचायत' के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय…
Read Moreकैंसर रोधी दवाओं की खुदरा कीमत में कमी, सीमा शुल्क से छूट और जीएसटी दरों में कमी के कारण
नयी दिल्ली केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं – ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) घटाने के निर्देश दिये हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने मंगलवार को जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा कि दवा निर्माताओं को तीन कैंसर रोधी दवाओं- ट्रैस्टुजुमाब, ओसिमर्टिनिब और डर्वालुमैब पर एमआरपी कम करने का निर्देश दिया गया है। सीमा शुल्क से छूट और जीएसटी दरों में कमी के कारण बाजार में इन दवाओं के एमआरपी में कमी होनी चाहिए और करों तथा शुल्कों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को…
Read More
