पंजाब: इस जिले में लग गई सख्त पाबंदी, जानें क्यों और कब तक…

नवांशहर जिला मैजिस्ट्रैट राजेश धीमान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा एक्ट 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस स्टेशनों के क्षेत्रों के भीतर नायलॉन-सिंथैटिक-प्लास्टिक से बनी पतंगें उड़ाने वाली डोर पर रोक लगा दी है। चाइना डोर के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद, सप्लाई, आयात और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। नगर परिषदों के समूह कार्यकारी अधिकारी व डी.डी.पी.ओ. इस आदेश को अपने-अपने दायरे में लागू करने के लिए वे अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी कराएंगे और इन आदेशों…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार

नई दिल्ली  निजी संपत्ति का सरकार सार्वजनिक हितों के लिए अधिग्रहण कर सकती है या नहीं, इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की 9 सदस्यीय संविधान पीठ ने बहुमत से अपने फैसले में कहा है कि सभी निजी संपत्ति को सरकार नहीं ले सकती है। पीठ ने 8-1 के बहुमत से ये फैसला सुनाया है। 9 जजों की पीठ ने सुनाया फैसला चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली 9 जजों की संविधान पीठ ने 8-1 के बहुमत से फैसला सुनाया है।…

Read More

ओंकारेश्वर से 11 नवंबर को शुरू होगी 50 किमी की नर्मदा परिक्रमा… जानिए कब क्या होगा

बड़वाह निमाड़ एवं मालवा के ग्रामीणों की आस्था और विश्वास से जुडी मां नर्मदा की पांच दिवसीय 49वीं धार्मिक ओंकारेश्वर नर्मदा लघु परिक्रमा पंचक्रोशी यात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी। करीब 50 किमी की दुर्गम यात्रा में हजारों श्रद्धालु ओंकारेश्वर से अंजरुद, सनावद, टोकसर, सेमरला, बड़वाह, सिद्धवरकूट होते हुए वापस 15 नवंबर को ओंकारेश्वर पहुंचकर नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करेंगे। इस संबंध में एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या एवं एसडीओपी अर्चना रावत ने जनपद पंचायत सभा ग्रह में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और सरपंचों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि पंचकोशी यात्रा…

Read More

विस उप चुनाव: मंत्री जायसवाल ने बोले – 40 साल से दक्षिण में जीत रही बीजेपी

रायपुर चुनाव की तारीख करीब आते-आते रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का सियासी माहौल गर्म होने लगा है. चुनाव को लेकर उत्साह से लबरेज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 40 साल से दक्षिण में बीजेपी जीत रही है. बीजेपी को कोई डर नहीं है. इस बार भी बीजेपी प्रचंड मतों से जीतेगी. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में रायपुर दक्षिण में प्रचार के दौरान विधायक कवासी लखमा का डांस करते हुए वीडियो सामने आने पर कहा कि पारंपरिक त्योहार के समय नाच-गाना, उत्सव का माहौल…

Read More

कार ने टायर फटने से खाए कई पलटे, मौसी ने भांजे को बाहर फेंककर बचाई जान

खरखौदा रविवार की देर रात को टायर फटने से कार ने कई पलटे खाए। कार सवार महिला ने मौत को सामने देख गोद में लिए छह माह के भांजे की जान बचाने को उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। कई पलटे खाने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इसे भगवान का चमत्कार ही कहा जाएगा कि सड़क पर गिरा बच्चा व कार सवार पति-पत्नी व बच्चे की मौसी सकुशल बच गए। मामूली चोटें आने पर परिवार को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन…

Read More

विराट कोहली का जन्मदिन के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

नई दिल्ली अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, आज (5 नवंबर) विराट कोहली का जन्मदिन है। ऐसे में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में विराट के साथ अकाय और वामिका भी नजर आ रहे हैं। यहां देखिए तीनों की मजेदार फोटो। अनुष्का का कैप्शन अनुष्का फोटो के कैप्शन में दिल और नजर वाला इमोजी लगाया है। कुछ लोग अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट कर विराट को जन्मदिन की…

Read More

राजस्थान-पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी पर केस दर्ज, जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर. जल जीवन मिशन घोटाले में राजस्थान की राजनीति में एक फिर हलचल हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व PHED मंत्री महेश जोशी और 22 अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया है। यह केस एसीबी के एडिशनल एसपी बिशनाराम बिश्नोई की ओर से दर्ज किया गया है। इसमें महेश जोशी के साथ जल जीवन मिशन से जुड़े उच्चाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, तत्कालीन मुख्य अभियंता आरके मीणा और दिनेश गोयल का नाम भी दर्ज किया गया है।…

Read More

अटेली : पूर्व विधायक नरेश यादव का निधन, 61 साल के थे, गुरुग्राम में चल रहा था इलाज

अटेली हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नरेश यादव का मंगलवार (5 नवंबर) को निधन हो गया। नरेश यादव 61 साल के थे। लंबे समय से पेट में इन्फेक्शन होने की वजह से उनका गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक के दोस्त राकेश प्रधान ने बताया कि आज 2 बजे के करीब उनके पैतृक गांव राताकलां में उनका अंतिम संस्कार होगा। नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 को हुआ था। वह हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी…

Read More

सरकार ने विकीपीडिया से पूछा: आपको माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों न माना जाए

नई दिल्ली  केंद्र ने विकीपीडिया को पत्र लिखकर उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी में पूर्वाग्रह और अशुद्धियों का उल्लेख किया है तथा पूछा है कि उसे सूचना प्रदान करने वाले एक माध्यम के बजाय प्रकाशक क्यों नहीं माना जाना चाहिए। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पत्र में कहा गया है, ऐसा विचार है कि एक छोटा समूह इसके पृष्ठों पर संपादकीय नियंत्रण रखता है। विकीपीडिया खुद को एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश के रूप में विज्ञापित करता है जहाँ हस्तियों, मुद्दों या विभिन्न…

Read More

स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान फटा कुकर, रसोइया घायल

तखतपुर मिडिल स्कूल लमेर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों के लिए खाना बनाने के दौरान कुकर फट गई. इस हादसे में रसोइया तितरी बाई पटेल को गंभीर चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया. उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर में डॉक्टर की लापरवाही भी सामने आई है. रसोइया को अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हॉस्पिटल से गायब थे. निरीक्षण में पहुंचे खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू ने घायल महिला…

Read More

पंजाब पुलिस ने शिवसेना नेता के घर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 4 आरोपितों को 72 घंटे के अंदर दबोचा

लुधियाना शिव सेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। एक आरोपी अभी भी फरार मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में तमिलनाडु के युवक की मौत, बोरिंग मशीन के हाई टेंशन लाइन में छुबने से लगा करंट

केकड़ी. रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु प्रांत से केकड़ी आकर मजदूरी कर रहे एक युवक की 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा। केकड़ी शहर में सापण्दा रोड स्थित मंगल विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को बोरवेल मशीन चलाते समय वहां से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से करंट की चपेट में…

Read More

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, 2 छात्रों की मौत

 गुरुग्राम  गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12 फीट उछली कार जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे।…

Read More

राजस्थान-कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज की बिगड़ी तबीयत, अजमेर के अस्पताल में कराया भर्ती

अजमेर. उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया। जेल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अत्तारी को यूरोलॉजी विभाग में उपचार के लिए लाया गया। इससे पहले भी उसकी तबीयत खराब हुई थी, तब भी उसे यहीं दिखाया गया था। रियाज के साथ ही अन्य मामलों में लिप्त कुख्यात अपराधी सिकंदर और एक अन्य हार्डकोर कैदी को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल परिसर को छावनी…

Read More

पंजाब : सीएम मान ने कनाडा घटना को बताया निंदनीय, बोले- इससे साबित नहीं होता कि हर पंजाबी ऐसा होगा

बठिंडा कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में 3 नवंबर 2024 को हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किए गए हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। उन्होंने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला अपना पक्ष रखा। सीएम भगवंत मान ने कहा- जो कनाडा में बीते दिनों हुआ, वे निंदनीय है। पंजाबी कनाडा को दूसरा घर मानते हैं। कोई नहीं चाहता कि ये हिंसक घटना हो। मैं इसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार से मांग करता हूं कि कनाडा सरकार से बात करें। जो भी एक्शन लेना है…

Read More