रायगढ़. खरसिया विधानसभा में बकरी चराने जा रहे आठ साल के मासूम बच्चे की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मामले में विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम के विद्वान न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र को 10 साल सश्रम कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 17 अगस्त की सुबह नौ बजे खरसिया क्षेत्र की रहने वाली ननकी खडिया अपने बड़े बेटे श्रवण कुमार व नाती शिव खडिया के साथ बकरी चराने गांव के नाला तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक बकरी परदेशी सिदार…
Read MoreDay: November 7, 2024
विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को समर्पित है, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बौद्धिक एवं शारीरिक सामर्थ्य को अभिवर्धित कर विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवाभाव, सहनशीलता, समर्पण और त्याग की भावना जागृत कराने वाला भारत स्काउट्स गाइड्स संगठन, राष्ट्रीय व मानवीय मूल्यों को संचारित कर विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को समर्पित है। संगठन का उद्देश्य सराहनीय है, यह प्रयास सतत् सफल हो, यही शुभेच्छा है।
Read Moreअफगानिस्तान ने बंगलादेश को 92 रनों से हराया
शारजाह मोहम्मद नबी (84), कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद ए एम गजनफर (छह विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 92 रनों से हरा दिया है। मैच में छह विकेट लेने वाले ए एम गजनफर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। अफगानिस्तान के 235 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत खराब रही उसने चौथे ही ओवर में तंजिद हसन (तीन) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान नजमुल शान्तो ने…
Read Moreछठ पूजा का पर्व सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व "छठ पूजा" की समस्त प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगल कामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि छठ पूजा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। छठी मैया की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि बहनें छठ पर्व पर अपने सुहाग की दीर्घ आयु, परिवार में सुख-समृद्धि…
Read Moreछत्तीसगढ़-बीजापुर के नम्बी कैंप के पास मिले दो आईईडी, जवानों ने किया डिफ्यूज
बीजापुर. नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किये थे। प्लांट किये गए दो आईईडी जवानों ने बरामद कर उसे वहीं डिफ्यूज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के सुरक्षा कैंप नम्बी से कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन व बस्तरिया बटालियन की संयुक्त टीम डिमाइनिंग तथा एरिया डॉमिनेशन पर उसूर थाना क्षेत्र के भुसापुर की ओर निकली थी। डिमाइनिंग के दौरान कोबरा 205 की बीडीएस टीम ने घने जंगली इलाके नम्बी कैम्प से करीब ढाई किलोमीटर दूर से अलग-अलग जगहों एक 3 किलो…
Read Moreराजस्थान-जयपुर की देवली-उनियारा के निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा कांग्रेस से निलंबित, बागी होने पर लिया एक्शन
जयपुर. कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लेते हुए नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। नरेश मीणा देवली-उनियारा से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि यदि देवली-उनियारा से नरेश के खिलाफ प्रस्ताव आता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। निलंबन के आदेश में नरेश पर पार्टी विरोधी कार्यशैली के आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। हरीश मीणा के सांसद बनने…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायगढ़ में अविवाहित बनकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती कर छोड़ने पर 10 साल का सश्रम कारावास
रायगढ़. रायगढ़ जिले में खुद को अविवाहित बताकर युवती से शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने के बाद शादी से मुकर जाने वाले आरोपी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 10 साल सश्रम कारावास और जुर्माने से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता 2019 में हंडी चैक में स्थित डेंटल क्लीनिक में काम करती थी। उस वक्त क्लीनिक में लाइट बनाने का काम चल रहा था। लाइट बनाने का काम अभियुक्त भुनेश्वर साहू निवासी छातामुडा के द्वारा लिया गया था। इस दौरान भुनेश्वर ने पीड़िता से उसका…
Read Moreबीच में नियमों से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती..; सरकार नौकरी भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को घोषणा की कि सरकारी नौकरियों में सेलेक्शन को कंट्रोल करने वाले नियमों को भर्ती प्रक्रिया के बीच में या उसके शुरू होने के बाद नहीं बदला जा सकता. यह फैसला भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनाया जिसमें जस्टिस ऋषिकेश रॉय, पीएस नरसिम्हा, पंकज मिथल और मनोज मिश्रा शामिल थे. पीठ ने कहा कि भर्ती के लिए रूल्स ऑफ द गेम को चयन प्रक्रिया के बीच में नहीं बदला जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में पत्नी से झगडे में रेलवे को तीन करोड़ का नुकसान, क्रूरता मानकर पति का तलाक मंजूर
बिलासपुर. बिलासपुर में पत्नी के दुर्व्यवहार से रेलवे स्टेशन मास्टर को नौकरी में निलंबन झेलना पड़ा। पत्नी के इस तरह के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पति ने तलाक के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट ने पत्नी के इस व्यवहार को क्रूरता माना एवं पति के तलाक की याचिका को स्वीकार किया है। मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे एवं जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की बेंच में हुई। याचिकाकर्ता विशाखापत्तनम निवासी स्टेशन मास्टर की 12 अक्तूबर 2011 को भिलाई के चरोदा निवासी युवती से हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई।…
Read Moreप्रदेश में वनाधिकार कानून और पेसा नियमों को लेकर टास्क फोर्स बनाई, 3 माह में देगी पहली रिपोर्ट
भोपाल राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया गया है। गठित टास्क फोर्स की शीर्ष समिति में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत को उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को पदेन सचिव और प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य को पदेन सह सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अध्यक्षता…
Read Moreमां ने बेटों से करवाई वाइस प्रिंसिपल की हत्या, छोटे बेटे की मौत के लिए मानती थी जिम्मेदार
मुरादाबाद मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के लाकड़ी फाजलपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े 2 बाइक सवारों ने काम पर जा रहे एक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को गोली मार दी थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई. टीम गठित करके आरोपियों की तलाश की गई जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है. इस खूनी खेल के…
Read Moreमैहर के बेरमा में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद, छह घायलों को मैहर जिला अस्पताल में किया भर्ती
मैहर/सतना मध्य प्रदेश में मैहर के बेरमा गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जान पर बन आई। कई घायल हुए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विवाद में के बाद पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना है। सभी घायलों को मैहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जमीनी विवाद में मारापीटी के दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी लेकर बाहर निकल आए और एक-दूसरे पर प्रहार करने लगे। मारापीटी में करीब छह लोग…
Read Moreकोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे चार ईनामी स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में बुधवार की रात्रि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे चार स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, राजेश कंवर, महेन्द्र राठौर, रीतेश सिहं, शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक संजय सिहं की टीम के द्वारा विगत 06 साल से फरार चल रहे राजू उर्फ राजकुमार कोल पिता सुखीराम कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ा अनूपपुर के विरूद्ध…
Read Moreचलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, कंडक्टर ने सूझबूझ से बचाई लोगों की जान
बेंगलुरु कर्नाटक के बेंगलुरु में बीएमटीसी के बस ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को करीब 11 बजे ये घटना घटी। ड्राइवर अपने आखिरी रूट पर नेलमंगला से दसनपुरा जा रहा था। 40 वर्षीय ड्राइवर का नाम किरण कुमार था। ये घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुमार अचानक आगे की ओर झुके और दिल का दौरा पड़ने से गिर गए। बस का नियंत्रण खो गया और एक और बीएमटीसी बस से टकरा गई।…
Read Moreभोपाल से गोवा का हवाई सफर एक दिसंबर से शुरू होगी सीधी उड़ान, यहां देखें शेड्यूल
भोपाल इंडिगो एयरलाइंस एक साल बाद फिर से भोपाल से गोवा का हवाई संपर्क जोड़ने जा रही है। कंपनी ने एक दिसंबर से भोपाल-गोवा उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान चलाया जाएगा। भोपाल से गोवा तक का सफर एक घंटा 50 मिनट में पूरा होगा। गौरतलब है कि इंडिगो ने मई 2023 में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन करीब छह माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों…
Read More
