छत्तीसगढ़-सक्ति में दो बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत और एक गंभीर घायल

सक्ति. सक्ति जिले के अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क में दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान भागवत सतनामी की मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम किया जिसके बाद मौके पर तहसीलदार पहुंचे और 25 हजार रुपये मुआवजा राशि देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिरदा में…

Read More

प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का निधन

चेन्नई,  प्रख्यात तमिल अभिनेता ‘दिल्ली’ गणेश का बीमारी के कारण यहां उनके आवास पर शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। अभिनेता के बेटे महा दिल्ली गणेश ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता को उम्र संबंधी बीमारियां थीं और उनका उपचार हो रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘गत रात्रि जब हमने उन्हें दवा देने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एक चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की।’’ परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि गणेश…

Read More

सिटी की लगातार हार पर गार्डियोला ने कहा, ‘शायद कोई दूसरी टीम है इस बार खिताब की हकदार’

लंदन मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला ने कहा है कि उनकी टीम के चार साल तक प्रीमियर लीग खिताब के बाद अब किसी अन्य टीम के लिए ट्रॉफी जीतने का समय आ गया है। उन्होंने संकेत दिया कि चैंपियन के रूप में उनका दबदबा खत्म हो सकता है। सिटी को ब्राइटन एंड होव एल्बियन से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह स्पेनिश दिग्गज की अपने मैनेजर करियर में पहली बार सभी प्रतियोगिताओं में लगातार चौथी हार है। उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट से कहा, “सात वर्षों तक छह प्रीमियर…

Read More

एंड्रॉयड और आईफोन यूजर ऐसे बंद करें लोकेशन ट्रैकिंग, ये है स्टेप्स

मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) प्रदाता कंपनी अपने उपयोगकर्ता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती हैं। लेकिन तकनीक के इस युग में उपयोगकर्ता की प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसके लिए एंड्रॉयड और आईओएस में लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का खास विकल्प है, जिसे ऑफ किया जा सकता है। एंड्रॉयड: गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) एंड्रॉयड पर लोकेशन बंद करने के दो विकल्प हैं। पहला ऊपर की तरफ दिए गए ट्रे बार में जाकर जीपीएस ऑफ कर दें। यह बैटरी सेविंग के साथ-साथ एप को   …

Read More

छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रक से टकराई बस, सात घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

बीजापुर. बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हुए हैं, जबकि कुछ को मामूली चोट भी आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली बस रविवार कि सुबह…

Read More

कर्नाटक-पूर्व CM येदियुरप्पा ने हजार करोड़ के घोटाले पर कहा, ‘हम बिल्कुल परेशान नहीं, अदालत भी है’

बंगलूरू. कर्नाटक में इन दिनों घोटालों का मुद्दा छाया हुआ है। मुदा और वाल्मिकी कॉरपोरेशन घोटाले को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार विपक्ष के निशाने पर है। अब कर्नाटक में एक नए घोटाले के आरोप लग रहे हैं और इस बार निशाने पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार है। दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान फंड में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस कथित घोटाले में जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा ने सरकार को एक प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट के बारे में जब पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा…

Read More

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी पहुंची उज्जैन

उज्जैन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिला शेखावत गोगामेड़ी उज्जैन पहुंची। मीडिया से चर्चा में कहा कि देश और न्याय के लिए लड़ने वाले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्य स्मृति पर गोगामेड़ी में लाखों की संख्या में समर्थकों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां मंदिर भी बनाया जाएगा जहां लाखों की संख्या में देश के हर कोने से करनी सैनिक और सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के सभी लोग भी…

Read More

फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 मुख्य गुर्गे गिरफ्तार

पंजाब एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.एस.ओ.सी. मोहाली द्वारा ए.जी.टी.एफ. और फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले में शामिल कनाडा आधारित अर्श डल्ला के 2 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 नवंबर 2024 को अर्श डल्ला के निर्देश पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की भी हत्या की भी। दोनों संदिग्ध अपराध करने के बाद पंजाब वापिस आ गए, जहां उन्हें खरड़ के पास…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल

रायगढ़. रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार को कथित धर्मांतरण पर विवाद खड़ा हो गया. संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी. धर्म विशेष की प्रार्थना की आवाज सुनकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. धर्मांतरण की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए घर को घेर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाया. पुलिस ने बताया…

Read More

AMU में भारत का पैसा लगा तो एससी/एसटी को भी मिले नौकरी, योगी ने अल्पसंख्यक दर्जे पर उठाए सवाल

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश का पैसा एएमयू में लगा है, तो वहां भी एससी, एसटी आदि को नौकरी और पढ़ने में आरक्षण मिलना चाहिए। उन्‍होंने कहा, हमारी केंद्र की सरकार ने जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाई, तो वहां अच्छा माहौल बना, पर अब फिर से माहौल बिगड़ना शुरू हो गया। सीएम योगी ने कहा…

Read More

ट्रंप की हत्या की साजिश में सनसनीखेज खुलासा, श्रीलंका में इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाने का ईरानी को दिया जिम्मा

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक और साजिश का खुलासा हाल ही में हुआ। मामले में अमेरिकी खुफिया विभाग ने फरहाद शकेरी नाम के ईरानी नागरिक पर आरोप लगाए हैं। अब एक और बड़ा दावा किया जा रहा कि इस शख्स को ईरानियों ने श्रीलंका में इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाने का काम सौंपा था। एफबीआई ने 51 वर्षीय सदस्य फरहाद शकेरी पर आरोप लगाया, जिसके बारे में माना जाता है कि वह ईरान में रहता है। इसके अलावा, दो…

Read More

बंगाल में भारी मात्रा में हथियार बरामद, तमिलनाण्डु के पटाखा फैक्ट्री हादसों के पीड़ितों को सहायता का ऐलान

कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एसटीएफ और कोलकाता पुलिस की एक टीम ने कल रात बैठक खाना रोड पर मोहम्मद इस्राइल खान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली। उसके पास से कुल 3 सिंगल-शॉट आग्नेयास्त्र, दो 7 एमएम सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 8 एमएम के 50 राउंड जिंदा कारतूस और 7.65 एमएम के 40 राउंड जिंदा कारतूस जब्त किए। एसटीएफ पीएस, कोलकाता पुलिस में मामला दर्ज किया जा रहा है और उसे 10 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा। सीएम एमके स्टालिन…

Read More

छत्तीसगढ़ में पीएमश्री योजना के तहत शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास

रायपुर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने अज्ञैर स्कूली बच्चों के समग्र विकास के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही पीएमश्री स्कूलों में म्यूजिकल बैंड की स्थापना की जाएगी। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के हिसाब से संगीत के उपकरण दिए जाएंगे, जहां सिखाने के साथ ही प्रार्थना भी म्यूजिक के माध्यम से की जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में संगीत के उपकरण भेजने की तैयारी की है। पीएमश्री योजना के सफल क्रियान्वयन से राज्य के 341 स्कूलों में शिक्षा और अध्ययन-अध्यापन का माहौल बेहतर हो…

Read More

मध्य प्रदेश में एक और हाथी की मौत, ताला कैंप में रखकर की जा रही थी देखभाल

बांधवगढ़ मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ में एक और हाथी की मौत हो गई। कुछ दिनों पहले पथपना में एक छोटा हाथी मां से बिछड़ गया था, इसके बाद वह बीमार हो गया था। वन विभाग ने हाथी को उसके झुंड से अलग करके उसका रेस्क्यू किया और उसका उपचार शुरू किया था। रेस्क्यू करने के बाद छोटे जंगली हाथी को बांधवगढ़ के ताला स्थित रामा कैंप पहुंचा दिया गया था। जहां उसे डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया। बीमार हाथी के बारे में यह जानकारी सामने आई थी कि वह…

Read More

श्रीलंका को चीन ने दी 30 मिलियन रुपये की वित्तीय सहायता, प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की होगी भरपाई

कोलंबो. श्रीलंका में इस साल जनवरी से अक्तूबर तक प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए चीन ने 30 मिलियन रुपये की वित्तीय सहायता दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति के मीडिया विभाग (पीएमडी) के एक बयान में कहा गया कि चीन से 10 मिलियन युआन की सामग्री सहायता भी मिलने की उम्मीद है जो आपातकालीन मानवीय सहायता कार्यक्रम के तहत दी जाएगी। जानकारी के अनुसार इस साल श्रीलंका में दो बार भीषण बाढ़ आई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की जान गई और 50,000 से ज्यादा…

Read More