राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में दुल्हन की तरह सजे रेगिस्तान के जहाज, ऊंट सजाने की हुई प्रतियोगिता

अजमेर. देसी-विदेशी संस्कृति में अपनी अलग पहचान रखने वाला अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। मेले में आए सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग और अजमेर जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले के दूसरे दिन आज मेला मैदान में ऊंट सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर समेत राजस्थान से आए ऊंट पालक अपने ऊंटों को दुल्हनों की तरह सजाकर प्रतियोगिता मे…

Read More

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे, दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है. मौसम का अनुमान है कि 15 नवंबर से सर्दी में इजाफा होगा, जबकि महीने के आखिरी दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा. इसके बाद दिन व रात के तापमान में धीरे-धीरे…

Read More

राजस्थान-सवाई माधोपुर की बनास नदी में डूबे चाचा-भतीजा, मछली पकड़ते समय मौत

सवाई माधोपुर. जिले के मलारना स्टेशन निवासी दो लोग बनास नदी में मछली पकड़ते हुए गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव निकाल लिए हैं। बताया जा रहा है कि कल दोपहर सलीम तथा उसका भतीजा अयान मछली पकड़ने के लिए नदी में गए थे लेकिन रात 9 बजे तक भी घर नहीं पहुंचे। परिवार वालों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, तब बनास नदी के किनारे उनकी चप्पल  तथा साइकिल मौके पर मिली। इसके बाद परिजनों ने…

Read More

विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. संजय निरुपम ने कहा, "कांग्रेस का पतन तो होना ही है. अगर राहुल गांधी 100 करोड़ रुपये खर्च करके पूरे देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं और लोकसभा चुनाव में पार्टी को 100 सीट भी नहीं मिल रही तो ये कांग्रेस की उपलब्धि नहीं दुर्भाग्य है." एबीपी न्यूज के सवाल अगर शिवसेना टूटी हुई नहीं होती और इसका नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर…

Read More

ठाकरे भाई शिवाजी पार्क में रैली को लेकर आमने-सामने

महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक ही दिन शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए BMC को आवेदन दिया है. हालांकि, अभी तक बीएमसी ने ठाकरे भाइयों को रैली की परमिशन नहीं दी है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आमने-सामने हैं. ऐसे में अब मुंबई के शिवजी पार्क में एक ही दिन रैली करने को लेकर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे चीफ राज ठाकरे के बीच ठन गई है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने आगामी 17 नवंबर को शिवाजी…

Read More

सरकार द्वारा विशेष अभियान 4.0 की सफलता पर पीएम मोदी ने की ‘मिलकर किए गए प्रयासों’ की सराहना

नई दिल्ली कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 31 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुए विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के सफल समापन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 2021-24 तक चलाए गए विशेष अभियानों ने स्क्रैप के निपटान के जरिए 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा किया है। पीएम मोदी ने भी इन नतीजों की सराहना की है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष अभियान 4.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए देश…

Read More

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में एक महीने के बच्चे को मां ने सड़क पर फेंका, तलाश में जुटी पुलिस

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बहिगाव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर बीती रात एक मासूम बच्चा सड़क पर मिला। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित हॉस्पिटल तक पहुंचाया। वही बच्चे के परिजनों को खोजने में पुलिस जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बहिगांव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर एक…

Read More

थाईलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर बने अभिनेता सोनू सूद, बोले- उत्साहित हूं

मुंबई, इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार और आम लोगों के बीच ‘मसीहा’ नाम से प्रसिद्ध सोनू सूद के खाते में एक और उपलब्धि आई है। उन्हें थाइलैंड सरकार ने ये सम्मान दिया है। उन्हें थाइलैंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वाली न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में दिल की बात लिखी। अभिनेता ने लिखा “थाईलैंड में पर्यटन के लिए ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर सम्मानित महसूस कर रहा…

Read More

पत्नी की गैरमौजूदगी में पति ने की बच्ची की हत्या, वजह जान काप जाएगी रूह

मुंबई मुंबई में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ढाई साल की बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. 24 वर्षीय आरोपी इस बच्ची का सौतेला पिता है. यह घटना मानखुर्द इलाके के अन्नाभाऊ साठे नगर में हुई है. मानखुर्द पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.  मानखुर्द पुलिस से मिली जानकारी के…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी नेता शरद पवार पर तीखा हमला बोला

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति के पीछे शरद पवार ही हैं. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने शरद पवार पर राजनीतिक लाभ के लिए 1999 से महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महज 10 दिन बचे हैं. इस बीच राज ठाकरे ने पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जातिवादी राजनीति के नए संस्करण में…

Read More

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें रोहित एंड कंपनी के लिए कई सरप्राइज पैकेज हैं, जो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चुनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें से एक का टेस्ट डेब्यू होना तय माना जा रहा है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के…

Read More

गॉफ ने रोमांचक मुकाबले में झेंग को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता

रियाद कोको गॉफ ने शानदार वापसी करते हुए चीन की झेंग किनवेन को 3-6, 6-4, 7-6(2) से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का पहला साल का आखिरी चैंपियनशिप खिताब है। रियाद में इस जीत के साथ गॉफ को 48,05,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम मिलेगा, जो डब्ल्यूटीए टूर इवेंट का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसके साथ ही, अमेरिकी खिलाड़ी ने लगातार दूसरे साल सीजन के अंत में वर्ल्ड नंबर 3 रैंकिंग हासिल की है। तीसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलते हुए गॉफ को कई…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में रोटावेटर की चपेट में आए नाबालिग की मौत, खेत में जुताई करते समय हादसा

रायगढ़. रायगढ़ जिले में खेत की जुताई के समय चलते ट्रैक्टर में चढ़ने के चक्कर में एक नाबालिग रोटावेटर के अन्दर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गापुर गांव में  जय मंडल पिता रविंन्द्र मंडल 13 साल खेत की जुताई करने के लिये ट्रैक्टर चालक के साथ दुर्गापुर गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि…

Read More

किसान आंदोलन में शुभकरण सिंह की मौत मामले में पंजाब-हरियाणा सरकार को नोटिस

हरियाणा किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से 21 फरवरी को बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में शुभकरण सिंह का परिवार सीबीआई जांच करवाना चाहता है। इसी मांग को लेकर मृतक के पिता चरनजीत सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का मुद्दा उठाया है। इस पर अदालत ने पंजाब और हरियाणा सरकार से जवाब तलब किया है। गोली लगने से हुई थी मौत शुभकरण किसान आंदोलन में शामिल…

Read More

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस नारे का कुछ नेता समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ में नजर आ रहे हैं

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल मची हुई है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरावती में रैली के दौरान बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया है. देश में यह नारा चर्चा का विषय बना हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस नारे का कुछ नेता समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसके खिलाफ में नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में एनसीपी चीफ अजित पवार ने भी इस बयान का विरोध किया है. अजित पवार ने किया विरोध महाराष्ट्र…

Read More