लुधियाना लुधियाना में चोरों का आतंक जारी है। उनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना के शिवपुरी गली नं. 1 से सामने आया है जहां देर रात चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाते हैं। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। पीड़ित मोहम्मद शफी ने इसकी शिकायत सुंदर नगर थाने में दी है। उसने बयान देते हुए कहा कि उसने एक साल पहले ही यह रिक्शा किस्तों पर लिया था। पुलिस फिलहाल मामला…
Read MoreDay: November 10, 2024
शहडोल में खुदाई में मिली विष्णु भगवान की प्रतिमा
शहडोल शहडोल जिले के सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम बमुरा में वर्षों पुराने काली मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा मिलने से गांव में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी को सपना आया था की मंदिर के समीप भगवान की प्रतिमा मौजूद है जिसे खुद निकाल लिया जाए। सिंहपुर क्षेत्र के ग्राम बमुरा में वर्षों पुराने काली मंदिर के समीप खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली है। भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर जैसे ही गांव व आसपास के लोगों…
Read Moreफैमिली संग छुट्टियां मना रहीं बिपाशा, तस्वीरें शेयर कर लिखा ‘माई वाइब’
मुंबई, फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और सफल अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अभिनेत्री अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर संग बिताए खूबसूरत लम्हों से फैंस और फॉलोअर्स को रूबरू कराती रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने परिवार संग बिताए पलों को साझा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ताजी तस्वीरें शेयर कर “राज” अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “माई वाइब” (मेरी विशिष्ट भावना)। तस्वीरों में अभिनेत्री खुश अंदाज में पोज देती नजर आ…
Read Moreमोदी ने आज आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद को आदिवासियों का दुश्मन करार दिया
गुमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के गुमला हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, झामुमो और राजद को आदिवासियों का दुश्मन करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी आदिवासियों को ऊंचाई पर नहीं देख सकते। भाजपा ने आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया, पर द्रौपदी मुर्मू के साथ कांग्रेस का क्या व्यवहार रहा है, ये पूरा देश जानता है। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। झारखंड में चंपई…
Read More‘वक्फ के नाम पर जमीन हड़पना बंद हो’, ओडिशा पहुंचे जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल की चेतावनी
भुवनेश्वर. वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ओडिशा दौरे पर हैं। भुवनेश्वर में मीडिया से बात करते हुए जगदंबिका पाल ने कहा कि जेपीसी गठन के बाद से कर्नाटक में वक्फ बोर्ड द्वारा जमीन पर दावों के नोटिस में 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जेपीसी अध्यक्ष ने ये भी कहा कि कर्नाट के अल्पसंख्यक मंत्री अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर वक्फ के मामलों में कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं जेपीसी के सदस्य बृज लाल ने कहा कि वक्फ के नाम पर जमीन हड़पना…
Read Moreट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद हाई अलर्ट पर कनाडा, सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
वाशिंगटन/ओटावा. अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद कनाडा की सरकार हाई अलर्ट पर है। दरअसल ट्रंप की जीत के बाद कनाडा को डर है कि बड़ी संख्या में शरणार्थी अमेरिका छोड़कर कनाडा आ सकते हैं। यही वजह है कि कनाडा की सरकार ने अपनी सीमाओं की निगरानी बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान अमेरिका में अवैध अप्रवासियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था और उन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने…
Read Moreविधु विनोद चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को 10 मिनट लेट होने पर लगाई थी फटकार
मुंबई मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 AD' के रुप में एक हजार करोड़ी फिल्म दी, और वह पांच दशक से भी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में शायद ही कभी ऐसी कोई गलती की होगी, जब उन्हें डांट पड़ी होगी। वह फिल्म के सेट पर भी समय से पहुंचते थे। लेकिन एक बार फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा उन पर सरेआम बरस गए और सजा दे दी। वजह यह थी कि अमिताभ बच्चन सेट पर 10 मिनट लेट आए थे। यह फिल्म…
Read Moreगोट्टिकोया आदिवासियों की स्थिति पर ST आयोग ने मांगी रिपोर्ट, माओवादी हिंसा के चलते हुए विस्थापित
नई दिल्ली. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और चार राज्यों को नोटिस जारी कर गोट्टिकोया आदिवासियों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट दायर करने के लिए कहा है। माओवादी हिंसा की वजह से छत्तीसगढ़ छोड़ने के लिए मजबूर हुए आदिवासी फिलहाल महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में खराब हालात में रहने को मजबूर हैं। इसके चलते इन पड़ोसी राज्यों में उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ भी नहीं मिल पा रहे हैं। आयोग ने अनुरोध किया है कि गृह मंत्रालय का एक सचिव स्तर का अधिकारी और संबंधित…
Read Moreराजस्थान-झुंझुनू में सीएम ने पेपर लीक पर निशाना साधा, कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया
झुंझुनू. राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज झुंझुनू के सुल्ताना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उन्हें आबाद कर दिया। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 70 साल में यदि किसी ने राज किया है तो वो कांग्रेस ने किया है। आपको पूछने…
Read Moreअफगानिस्तान पहली बार तालिबान शासन में UNCCC में जाएगा, अजरबैजान में होगा सम्मेलन
काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान शासन आने के बाद पहली बार अफगानिस्तान संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने जा रहा है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को एएफपी से कहा कि अजरबैजान में होने वाले सम्मेलन में अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। यह शिखर सम्मेलन तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान के लिए पहला हिस्सा बनने का अवसर है। अफगानिस्तान को जलवायु परिवर्तन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील देशों में छठे स्थान पर रखा गया…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में होगा पहली बुलेट ट्रेन का परीक्षण, देश का पहला 60 किमी लंबा ट्रॉयल ट्रैक तैयार
जयपुर. राजस्थान में देश का पहला ट्रेन ट्रायल ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है। 60 किमी लंबा यह ट्रैक पूरी तरह से सीधा नहीं है, इसमें कई घुमावदार बिंदु बनाए गए हैं। इससे इस बात का ट्रायल लिया जा सकेगा कि स्पीड से आने वाली ट्रेन बिना स्पीड कम किए घुमावदार ट्रैक से कैसे गुजरेगी। डीडवाना जिले के नावां में यह ट्रैक तैयार हो रहा है। पहला चरण पूरा होने के बाद 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का भी परीक्षण किया जा सकता है। यह टेस्ट…
Read Moreमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA का घोषणा-पत्र, ’50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाएंगे’
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'आज हम महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।' महाविकास अघाड़ी ने अपने घोषणा पत्र को 'महाराष्ट्र नामा' शीर्षक दिया। घोषणा पत्र जारी करने…
Read Moreकरण जौहर ने बताया कब नहीं मांगनी चाहिए माफी
मुंबई, जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और होस्ट करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने माफी न मांगने का ‘मंत्र’ दिया है। बताया है कि किस परिस्थिति में माफी नहीं मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में करण जौहर ने लिखा “कभी भी अलग तरह से सोचने, गहराई से महसूस करने या किसी को बिना शर्त प्यार करने के लिए माफी नहीं मांगनी चाहिए।“ इससे पहले करण ने एक पोस्ट में लिखा “आप जैसे हैं वैसे ही रहें, लेकिन तब…
Read More‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची
नई दिल्ली 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' के हाल ही के एपिसोड में सुधा मूर्ति पति नारायण मूर्ति के साथ पहुंची थीं। यहां सुधा और नारायण मूर्ति ने जहां अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से शेयर किए। पर इसी बीच सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा की क्लास भी लगा दी क्योंकि कॉमेडियन ने उनसे झूठ बोला था। सुधा मूर्ति ने नारायण मूर्ति संग शादी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए, और कई विषयों पर बात भी की। उन्हीं में से एक विषय था कि शादी के बाद पुरुषों का…
Read Moreइस्राइल ने लेबनानी झंडा जलाने पर की सैनिकों की आलोचना, ‘हम हिजबुल्ला के खिलाफ हैं, लेबनान के नहीं’
यरुशलम. बीते एक साल से ज्यादा समय से इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी हैं। वहीं, इस युद्ध की लपटें लेबनान और ईरान तक पहुंच चुकी हैं। इस बीच, इस्राइली सेना ने शनिवार को सैनिकों के एक समूह पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समूह ने दक्षिणी लेबनान में लेबनानी झंडा जलाया, जहां वे ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला से लड़ रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सेना ने इसकी आलोचनी की। वीडियो में इस्राइल की वर्दी पहने करीब आधा दर्जन लोग धार्मिक…
Read More
