रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला,हेम कुमार साहू, भानुप्रताप डहरिया व चंद्रशेखर रात्रे ने कहा कि 11 नवम्बर को शिक्षक मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर मोदी की गारंटी लागू करने रायपुर जिले के सभी विकासखंड अभनपुर, आरंंग,तिल्दा व धरसीवा में सैकड़ों शिक्षक एल बी अपना अधिकार मांगेंगे तथा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे। जिन मांगो को लेकर एल बी संवर्ग ज्ञापन सौपेंगे उसमें मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को…
Read MoreDay: November 10, 2024
15 साल पहले नवंबर में कांपा था बिलासपुर, 9.2 डिग्री था पारा, आज 19 डिग्री
बिलासपुर इस माह अब तक सबसे कम चार नवंबर को 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फिलहाल आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। जिसके छंटते ही ठंड का असर तेज हो जाएगा। मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी हुई है। यह स्थिति 11 नवंबर तक बने रह सकता है। 12 नवंबर के बाद आसमान के खुलते ही ठंड का असर तेज…
Read Moreब्रिटेन की राजकुमार केट मिडलटन कैंसर का इलाज कराकर सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचीं, प्रिंस विलियम भी रहे साथ
लंदन. ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन ने इस साल कैंसर के इलाज के बाद शनिवार को लंदन में एक स्मृति दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। वह रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाल पोस्त से सजे काले कपड़े पहनकर पहुंचीं, जो उन लोगों के सम्मान का प्रतीक बन गया, जिन्होंने युद्ध में अपनी जान गंवाई है। इस कार्यक्रम में उनके साथ उनके पति प्रिंस विलियम और शाही परिवार के अन्य सदस्य भी थे। कुछ समय बाद किंग चार्ल्स भी शामिल हुए, जबकि उनकी पत्नी रानी कैमिला कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। कैमिला…
Read Moreहरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब चीते की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड मैट्रो, 45 मिनट में तय होगा ढाई घंटे का सफर
हरियाणा हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में रैपिड मैट्रो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। NCRTC ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया है। जिसमें दावा किया गया है कि रैपिड मैट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर मात्र 45 मिनट में तय करेगी। 45 मिनट में तय किया जा सकेगा सफर अब दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के…
Read Moreडॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह के भाग के रूप में पदयात्रा करेंगे
जशपुर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में आदिवासी विरासत को याद करने,…
Read Moreसैनी सरकार अब प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रही, अब हरियाणा होगा नशा मुक्त
कैथल सैनी सरकार अब प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए काम कर रही है, अब हरियाणा को पूरी तरह से नशा मुक्त करने लिए सरकार के आदेश पुलिस विभाग को मिले हैं। जिनमें 20 साल पुराने दर्ज मामलों में नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाला जाए और जो लोग अभी नशा तस्करी में शामिल है उनके ऊपर कारवाई की जाए। इसको लेकर कैथल पुलिस भी जिले के हर थाने में 20 साल पहले के नशा तस्करों का रिकॉर्ड खंगाल रही है और उनकी सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर छापेमारी…
Read Moreजगदलपुर में पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, 13 मजदूर घायल
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बकावंड थाना क्षेत्र में शनिवार को राजनगर-बस्तर मुख्यमार्ग पर राजनगर के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। पिकअप वाहन और एक अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बकावंड से जिला अस्पताल जगदलपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के नबरंगपुर जिले के कोटियारिगुड़ा की कमला पुजारी की पिकअप (ओडी 24 के 4729) के चालक शत्रुघ्न ने ओडिशा से महिला…
Read More‘बुलडोजर जस्टिस मंजूर नहीं’, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सुनाया अंतिम फैसला?
नई दिल्ली। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद से रिटायर हो गए। अब सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के आखिरी फैसले में CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने 'बुलडोजर जस्टिस' की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, 'बुलडोजर न्याय' कानून के शासन के तहत अस्वीकार्य है। अदालत ने कहा कि बुलडोजर न्याय न केवल कानून के शासन के विरुद्ध है, बल्कि यह मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करता है। अगर इसे अनुमति दी गई तो अनुच्छेद 300ए के तहत संपत्ति के अधिकार की संवैधानिक मान्यता एक…
Read Moreजालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई, आरोपी गिरफ्तार
पंजाब जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर महिला को कुचलने के मामले में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बबलू के रूप में हुई है जो कोट बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी हादसे के बाद से फरार चल रहा था और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। थाना नं. 8 की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं जानकारी के अनुसार XUV कार PB 08DU 4559 के मालिक…
Read Moreपंजाब में हुसरकारी अस्पताल घरियाला के पास बड़ा हादसा, बुझे 2 घरों के चिराग
तरनतारन सरकारी अस्पताल घरियाला के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो जाने के कारण 2 की मौत और 2 के घायल होने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान तरलोक सिंह पुत्र अरूड़ सिंह निवासी गांव ढोटियां और दूसरे की पहचान जगजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव तूत के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बलजिंदर कौर पत्नी तरलोक सिंह निवासी गांव ढोटियां और दूसरे की पहचान बख्शीश सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव पुनिया के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल…
Read Moreहरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़िलाफ़ नाबाद रन 426 जड़े
गुरुग्राम हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़िलाफ़ शनिवार को रिकॉर्ड नाबाद 426 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में चौहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिज़वी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पिछले सत्र में 312 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मुंबई ने सुल्तानपुर हरियाणा के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया था। यशवर्धन की शानदार पारी के दम पर हरियाणा ने तीसरे दिन रविवार की…
Read Moreथाना लाडोवाल की पुलिस ने अवैध रेत का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
लुधियाना थाना लाडोवाल की पुलिस ने अवैध रेत का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार केवल कृष्ण ने बताया कि पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी की सतलुज दरिया के अंदर गांव तलवंडी कला में कुछ लोग अवैध तरीके से जे.सी.बी. मशीन के साथ टिप्पर और ट्रालियों में रेत भर रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामारी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली दो टिप्पर जब्त किए। पुलिस ने मौके पर…
Read Moreबॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लिए उनकी सहेलियां अहम
मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक सच्ची दोस्त हैं और उनका मानना है कि चाहे परिस्थिति कुछ भी हो लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड्स (सहेलियां) लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सभी गर्ल फ्रेंड्स के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की। ये प्री वेडिंग फंक्शन का है क्योंकि इसको उन्होंने ब्राइडी हैशटैग दिया है। फोटो में, एक्ट्रेस काले रंग की फिटेड ड्रेस पहने हुए हैं। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया है और नो मेकअप लुक में काफी आकर्षक लग रही हैं। उन्होंने छोटे से कैप्शन…
Read Moreपीएम जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोग हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित, बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई…
Read Moreकनाडा ने 2018 से लागू किए गए स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम प्रोग्राम को बंद करने का फैसला लिया, वीजा के लिए करता था काम
कनाडा कनाडा ने 2018 से लागू किए गए स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम (SDS) प्रोग्राम को बंद करने का फैसला लिया है। यह प्रोग्राम भारतीय और अन्य देशों के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट वीजा प्राप्त करने में तेज़ी लाने का काम करता था। अब इस प्रोग्राम के बंद होने से कनाडा का स्टडी वीजा प्राप्त करने में महीनों का समय लग सकता है, जबकि पहले यह 6 हफ्ते में मिल जाता था। इस फैसले से भारतीयों समेत 14 देशों के छात्रों को बड़ा झटका लगा है। खासकर पंजाब राज्य के करीब 50,000…
Read More
