महाराष्ट्र महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टेम्पो ने एक निजी बस में टक्कर मार दी जिससे 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। बस सांगोला से मुंबई जा रही थी, जिसमें 11 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मुर्गियां ले जा रहे टेम्पो के ब्रेक खराब हो गए जिसके चलते वह बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बस राजमार्ग से पलटकर सड़क किनारे 20 फुट गहरी खाई में गिर…
Read MoreDay: November 21, 2024
2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की, रातों रात महीनों की मेहनत जलकर हुई खाक
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना…
Read Moreसंविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी संविधान दिवस पद-यात्रा
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में गुरूवार मंत्रालय में 26 नवंबर को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'संविधान दिवस पदयात्रा' की तैयारियों संबंधी बैठक हुई। मंलगवार 26 नवंबर को राजधानी भोपाल में संविधान दिवस पद-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवा और विद्यार्थी होंगे शामिल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा शौर्य स्मारक से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की…
Read Moreभारतीय वन सेवा के दो अधिकारी स्थानांतरित
भोपाल राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को प्रशासकीय हित में स्थानांतरित किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री व्ही.एन. अम्बाडे मुख्यालय भोपाल को प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) श्री शुभरंजन सेन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय, भोपाल स्थानांतरित किया गया है।
Read Moreश्रीनगर आतंकवाद के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में छापेमारी, 9 आतंकी ठिकानों पर एक्शन
कश्मीर श्रीनगर आतंकवाद के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुबह से ही रेड की जा रही है। इस रेड के दौरान अधिकारियो ने आतंकियों के 9 ठिकानों का पता लगाया है और वहां से सामान भी बरामद किया है। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल-बद्र, अल-कायदा आदि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा और दस्तावेज वाले कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए।…
Read Moreजेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में महिलाओं के पास अपार संभावनाएं : स्मृति ईरानी
नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जेम्स एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री में महिलाओं के पास अपार संभावनाएं हैं और वे क्षेत्र में नवाचार और विकास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर में नवाचार और विकास को आगे बढ़ाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर खुलकर बात की गई। ईरानी ने उद्योग में महिला उद्यमियों के लिए अधिक समावेशी और सहायक वातावरण…
Read Moreसमर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से: खाद्य मंत्री श्री राजपूत
भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा की खरीदी 22 नवंबर से शुरू की जा रही है। खरीदी 20 दिसम्बर तक की जायेगी। ज्वार मालदण्डी का 3421 रूपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रूपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है। किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जायेगी। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि उपार्जन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा।…
Read Moreजबलपुर में एक बार फिर कलेक्टर ने निजी स्कूलों पर लगाम कसते हुए लाखों रुपए का जुर्माना किया
जबलपुर जबलपुर में एक बार फिर कलेक्टर ने निजी स्कूलों पर लगाम कसते हुए लाखों रुपए का जुर्माना किया है. इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन अभिभावकों से गलत तरीके से नियम विरुद्ध फीस की वसूली की गई है. उन्हें वापस राशि लौटायी जाएगी यहां पहला मौका है जब स्कूल संचालकों द्वारा ली गई फीस को वापस लौटाया जाएगा. जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि निजी विद्यालयों में फीस वसूली को लेकर साल 2017 में नियम बनाया गया है इस नियम…
Read Moreबिटकॉइन घोटाले में भूपेश और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर जनता को जवाब दें : भाजपा
रायपुर बिटकॉइन घोटाले के खुलासे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि बिटकॉइन मामले में, जिसके तार महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े हैं, छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई हुई है और इस मामले में अब बघेल की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रीवास्तव ने पुरजोर मांग की कि बिटकॉइन घोटाले मामले में भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता अपनी भूमिका पर प्रदेश की जनता को जवाब दें। श्रीवास्तव ने गुरुवार…
Read More100वां तानसेन समारोह: ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ ग्वालियर में 15 दिसंबर से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव समारोह का करेंगे शुभारंभ
भोपाल ग्वालियर में एक दौर ऐसा भी रहा है कि जब गोपाचल पर्वत से पत्थर लुढ़कते हुए नीचे की ओर आते थे, तो उनमें भी संगीत की खनक सुनाई देती थी। सदियों पुरानी शास्त्रीय संगीत परंपरा की धरोहर रहा यह शहर इस वर्ष तानसेन समारोह के शताब्दी वर्ष के उत्सव में सराबोर रहेगा। यूनेस्को द्वारा ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ के रूप में घोषित ग्वालियर में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में तानसेन समारोह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर को ग्वालियर में तानसेन…
Read Moreकनाडा सरकार ने हाल ही में भारत जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच को कड़ा करने की घोषणा की
टोरंटो कनाडा सरकार ने हाल ही में भारत जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच को कड़ा करने की घोषणा की है। यह फैसला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और हाल ही में हुई सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इस कदम को "सावधानी की दृष्टि से" आवश्यक बताया है। अनीता आनंद ने कहा कि यह फैसला किसी विशेष व्यक्ति या घटना के कारण नहीं लिया गया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए "सावधानी…
Read Moreमौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास ‘सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी चौकड़ी’ है : माइकल वॉन
नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी गेंदबाजी चौकड़ी यकीनन देश की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ है और भारत के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत की कुंजी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी, जो 2018/19 और 2020/21 में खेली गई थी। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 के बाद से सीरीज नहीं जीती है, जब उन्होंने घरेलू धरती पर 2-0 से जीत हासिल की थी।…
Read Moreदिल्ली रूट पर बढ़ेंगी उत्तराखंड रोडवेज की बसें, सौ नई बीएस-6 बसें खरीदने की तैयारी
देहरादून. दिल्ली में रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बसें यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक चलाई जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर लगे नए नियमों के चलते दिल्ली में इन बसों का संचालन बंद है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने दिल्ली के लिए बस सेवाओं को दुरुस्त करने…
Read Moreनक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत मिली बड़ी सफलता, सिंगल शॉट रायफल और नक्सल सामग्री बरामद
गरियाबंद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत आज गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा एसओजी (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN और 65BN की संयुक्त टीम ने थाना जुगाड़ क्षेत्र अंतर्गत अमाढ़ जंगल में गस्त निकाली थी. सुबह लगभग 07:00 बजे जब पुलिस पार्टी ने जंगल में सर्चिंग शुरू की, तो नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देख फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की. पुलिस पार्टी की भारी तैनाती देख नक्सली अपने…
Read Moreभारत और नेपाल में धार्मिक व मैत्री संबंध होंगे प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन, शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में…
Read More
