इजरायल के PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

इजरायल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीशों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ-साथ हमास के सैन्य कमांडर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. एक बयान में कहा गया है कि एक प्री-ट्रायल चैंबर ने अदालत के अधिकार क्षेत्र में इजरायल की चुनौतियों को खारिज कर दिया था और बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट के लिए वारंट जारी किए थे. मोहम्मद देइफ के लिए एक वारंट भी जारी किया गया था, हालांकि इजरायली सेना ने कहा है कि वह जुलाई में गाजा…

Read More

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पार्टी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए 4 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद की

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पार्टी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए 4 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद की है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स उत्तम नगर से पकड़ी गई है। एक घर से तकरीबन 7 हजार ड्रग्स की गोलियां MDMA क्वालिटी में (6790 गोलियां) बरामद हुईं, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 4 करोड़ है। आरोपी चुकू ने बताया कि उसका साथी भी है, जो उसके साथ ड्रग्स सप्लाई में शामिल है। वहीं,  अहमदाबाद में 1 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स के साथ…

Read More

रूस ने पहली बार दागी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, किया यूक्रेन पर बड़ा हमला

कीव रूस ने यूक्रेन पर एक इंटर कॉ​न्टिनेंटल यानी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल दागी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में पहली बार रूस ने इंटर कॉ​न्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, आज (21 नवंबर) की सुबह 5 से 7 बजे के बीच रूस की ओर से यह हमला किया गया। आशंका जताई जा रही है कि रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। इस मिसाइल की रेंज 5,800 किमी है। यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले की पुष्टि की है। इस मिसाइल के अलावा…

Read More

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अभी तीन साल का वक्त लगेगा, अस्पताल में बढ़ाए गए 250 बेड

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अभी तीन साल का वक्त लगेगा, ऐसे में पुराने अस्पताल के 250 बेड को चरक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. इन बेड को शिफ्ट करने से क्राउड मैनेजमेंट करने के साथ साथ मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या 3 साल तक उज्जैन में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा? नया मेडिकल कॉलेज बनने से हो रही है दिक्कत धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और प्रदेश…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने आज यासीन मलिक से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान निष्पक्ष सुनवाई की जरूरत पर जोर दिया

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यासीन मलिक से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान निष्पक्ष सुनवाई की जरूरत पर जोर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आतंकवादी अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था। सीबीआई द्वारा एक आदेश के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह टिप्पणी की है। सीबीआई ने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को 1989 में भारतीय वायुसेना के चार जवानों की हत्या से संबंधित मामले में जम्मू की एक अदालत में शारीरिक रूप से…

Read More

विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन : ओ.पी. चौधरी

रायपुर. सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, जैम पोर्टल, डिजिटल इनक्लुजन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा…

Read More

सीएम योगी ने कैबिनेट सदस्‍यों के साथ फिल्‍म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी, यूपी में भी टैक्‍स फ्री हो सकती है फिल्‍म

लखनऊ सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के फिनिक्‍स पलासियो मॉल में कैबिनेट सदस्‍यों के साथ फिल्‍म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी। योगी के साथ फिल्‍म के अभिनेता विक्रांत मैसी भी थे। अभिनेता विक्रांत मैसी एक दिन पहले 20 नवंबर को लखनऊ आए और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से शिष्‍टाचार भेंट की। यह फिल्‍म गुजरात के बहुचर्चित गोधरा कांड पर बनी हुई है। चर्चा है कि मध्‍य प्रदेश की तरह यूपी में भी यह फिल्‍म टैक्‍स फ्री की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि गोधरा कांड पर…

Read More

बांग्लादेश में चुनाव कराने के बढ़ते दबाव के बीच दुविधा में पड़ी यूनुस सरकार, आवामी लीग पर बैन लगाने की मांग

ढाका बांग्लादेश में समय से पहले चुनाव कराने के बढ़ते दबाव के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार चुनावों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर दुविधा में है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक इस साल जुलाई-अगस्त में हुए विद्रोह का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा ना लेने देने की वकालत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी इस तरह के प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं और देश की राजनीति…

Read More

लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने थोक में किये डॉक्टरों के तबादलें

रायपुर लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने गुरुवार को थोक में विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों का थोक में तबादला किया है. इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है. वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है. जिला चिकित्सालय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेश्वर राव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति देवांगन और जिला चिकित्सालय पण्डरी में पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश…

Read More

छात्रसंघ और निकाय चुनाव कराने में देरी काे लेकर कांग्रेस ने सरकार काे घेरा

देहरादून. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने छात्र संघ, निकाय के साथ पंचायत चुनाव में हो रही देरी के लिए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा युवाओं को लेकर बात तो करती है लेकिन काम के नाम पर दूरी बना लेती है। गुरुवार काे कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की बात करती है लेकिन छात्रसंघ चुनाव कराने को तैयार नहीं है। निकाय और पंचायत चुनाव को जानबूझ कर टाल रही…

Read More

राहुल गांधी ने कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जमकर बोला हमला

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कारोबारी गौतम अडानी पर अमेरिका में लगे आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। राहुल गांधी ने कहा कि हम गौतम अडानी के मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे। इस बार तो हमने आरोप नहीं लगाए हैं बल्कि अमेरिका में यह मसला उठा है। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी और मोदी एक हैं तो सेफ हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे पता है कि गौतम अडानी की गिरफ्तारी नहीं होगी। मुझे उनके काम करने के तरीके से आपत्ति है। अडानी पर अमेरिका,…

Read More

जैन दादाबाड़ी में आयोजित दीक्षा महोत्सव में सम्मिलित हुए राज्यपाल

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आयोजित पंच दिवसीय दीक्षा महोत्सव में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने वहां स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और उपस्थित तपस्वी जैन मुनियों से प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।     इस अवसर पर राज्यपाल ने 12 कठिन व्रतों के साथ आत्मशुद्धि की क्रिया को मुमुक्षुओं द्वारा मानवता के लिए की जा रही कठोर तपस्या बताते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया। महोत्सव में रायपुर (उत्तर) विधायक श्री पुरंदर मिश्रा…

Read More

इंदौर से बैंकॉक के लिए शीघ्र शुरू होगी सीधी उड़ान, सिंगापुर फ्लाइट के लिए भी चल रही तैयारी

  इंदौर अगर आप भी न्यू ईयर पर बैंकॉक जाने का प्लान बना रहे है, तो इसके लिए आपको अब मुंबई-दिल्ली जाकर फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं, अब आप इंदौर से सीधे बैंकॉक की उड़ान भर सकते है। जी हां… इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही एक और इंटरनेशनल फ्लाइटl शुरू होने जा रही है। यह उड़ान इंदौर से सीधे बैंकॉक के लिए होगा। माना जा रहा है कि इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों को नए साल में सीधी उड़ान का…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू, फायर हो गए संजय राउत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा में मतदान एग्जिट पोल आते ही मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबरें हैं कि MVA यानी महाविकास अघाड़ी के नेताओं के अलग-अलग सुर हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अपना CM बनाने का दावा कर रही है। वहीं, शिवसेना यूबीटी ने इसे मानन से इनकार कर दिया है। बुधवार को जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में महायुति सरकार की संभावनाएं जता रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'कांग्रेस के नेतृत्व में MVA सरकार बनेगी। जैसे की मतदान के रुझान आ…

Read More

24 और 26 नवंबर को होगी चार विषयों की टैट परीक्षा, दो सत्रों में होगा आयोजन

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेष बचे चार विषयों की टेट परीक्षाओं का कार्यक्रम वीरवार को घोषित कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक चार विषयों की टैट परीक्षाएं 24 और 26 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। चार विषयों में सबसे पहले 24 नवंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल टैट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह के सत्र में 10:00 बजे से लेकर 12:30 तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए 7176 अभ्यर्थी हैं जिनके लिए प्रदेश भर में 51 परीक्षा केंद्र…

Read More