अब रात 12 बजे तक चालू रहेंगे देहरादून के ट्रैफिक सिग्नल, हर चौक पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर

देहरादून. नगर के ओएनजीसी चौक में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब रात 12 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल चालू रहेंगे। इसके अलावा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर प्रमुख चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने गुरुवार काे बताया कि यातायात की सुरक्षा को देखते हुए अब रात 12 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल चालू रहेंगे। साथ ही, प्रत्येक चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं, ताकि सड़क हादसों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने गरीबों को उनके सपने पूरे करने का दिया अवसर-शांति बाई

जशपुरनगर प्रधानमंत्री आवास योजना से गांव की झोपड़ी में रहने वाले अनेक परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। राज्य में शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले और लोगों की सपने पूरे हो इस आशा से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के दिशा-निर्देशन में शत् प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सार्थक पहला किया जा रहा है।          ऐसी कहानी है दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छेरडांड़ निवास शांति बाई की। जिनके सपनों का महल प्रधानमंत्री आवास योजना से बना है।…

Read More

आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव, दिल्ली में कौन होगा AAP का फेस

नई दिल्ली आने वाले 2-3 महीनों में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ा बदलवा देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली। ऐसे में चुनाव से पहले एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी? और दिल्ली में आम आदमी पार्टी अगर जीत जाती है तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली…

Read More

सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए : केदार कश्यप

रायपुर, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सहकारिता से समृद्धि के लिए राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। श्री कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहकारिता से समृद्धि पर विशेष ध्यान दे रहे है। हमें प्रदेश में सहकारिता के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है।…

Read More

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने बाकि है, पर शरद पवार के कैंडिडेट ने पहले ही निकाला विजय जुलूस

पुणे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। इससे पहले पूरे प्रदेश में प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं। एग्जिट पोल्स में टाइट फाइट दिखाए जाने के बाद टेंशन और बढ़ गई है। इस बीच शरद पवार की एनसीपी के विधायक प्रत्याशी ने नतीजों से पहले ही विजय जुलूस निकाल लिया है। इसके अलावा इलाके में उनकी जीत को लेकर समर्थकों ने पोस्टर भी लगा दिए हैं। यह मामला पुणे की खडकवासला सीट का है। यहां से एनसीपी-एसपी के प्रत्याशी सचिन डोडके ने पहले ही जुलूस निकाल लिया…

Read More

बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा, ‘शीश महल विवाद’ गहराया, विरोध प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'शीश महल' विवाद को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। घर के पास भारी संख्या में भीड़ जुटी है। इसमें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा दिल्ली के सांसद शामिल है। बीजेपी ने केजरीवाल पर मुख्यमंत्री आवास पर करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। इस सीएम आवास को ही केजरीवाल शीशमहल कहती है। एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है। चप्पल और दो…

Read More

बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को किया शामिल

नई दिल्ली बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के एक दिन पहले भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है। ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। रोहित दूसरी बार पिता बने हैं तो वहीं, गिल चोटिल हैं। इन दोनों की गैर-मौजूदगी में बीसीसीआई ने बल्लेबाजी यूनिट को मजबूत करने के लिए देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया है। देवदत्त पडिक्कल इंडिया-ए के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए थे। ऑस्ट्रेलिया ए के…

Read More

रायपुर, महासमुंद से लेकर बलौदाबाजार तक ढाई करोड़ की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

रायपुर/बलौदाबाजार/महासमुंद रायपुर रेंज में आज जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रेंज के तीनों जिलों में करीब 80 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की गई है. बताया जा रहा है कि करीब ढाई करोड़ रुपये के कीमत की बड़ी मात्रा में जब्त शराब को नष्ट किया गया है. बलौदाबाजार में 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण बलौदाबाजार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने दाहोद स्थित पुलिस लाइन के पीछे खुले मैदान में करीब 34 हजार लीटर अवैध शराब का नष्टिकरण किया. यह कदम जिला कलेक्टर…

Read More

रूस और यूरोपीय देशों में बढ़ते तनाव के बीच बाल्टिक सागर के अंदर इंटरनेट केबल के कटने की खबर आई

नई दिल्ली रूस और यूरोपीय देशों में बढ़ते तनाव के बीच बाल्टिक सागर के अंदर इंटरनेट केबल के कटने की खबर आई है जिससे यूरोप के देशों में सुगबुगाहट बढ़ गई है। दूरसंचार कंपनी टेलिया लिथुआनिया के अनुसार रविवार को लिथुआनिया और स्वीडन के बीच एक केबल काट दी गई। वहीं फिनलैंड की दूरसंचार कंपनी सिनिया ने बताया कि फिनलैंड और जर्मनी को जोड़ने वाली उसकी एक केबल भी सोमवार को बाधित हो गई है। गौरतलब है कि अटलांटिक महासागर के हिस्से के रूप में बाल्टिक सागर यूरोपीय देशों और…

Read More

“यही समय है, सही समय है” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज किताबी ज्ञान भले ही पूरा हुआ हो परंतु दीक्षांत के बाद स्वाध्याय, मनन और चिंतन सतत् जारी रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मंत्र दिया कि "यही समय है – सही समय है।" मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर में सिबायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी के छठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत में बहुत से उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा…

Read More

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण, समझी बैंक की कार्यप्रणाली

महासमुंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला शेर के बैंकिंग वित्तीय एवं बीमा संचालित व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को विषय वस्तु के साथ-साथ कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी की दिशा में पारंगत किया गया. उन्हें बैंक कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई. शिक्षक भुवन साहू ने बताया कि औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी की दिशा में पारंगत करना था. इस दौरान बच्चों को केनरा बैंक कर्मचारियों ने बैंक से संबंधित कार्यप्रणाली से अवगत कराया. इस दौरान…

Read More

उत्तराखंड की भाषाई और साहित्यिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने की तैयारी, अपनी जड़ों से जुड़ेगी भावी पीढ़ी

देहरादून. उत्तराखण्ड भाषा संस्थान ने राज्य की साहित्यिक और भाषाई विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से तीन नई शोध परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। इन परियोजनाओं को भाषा विभाग के मंत्री सुबोध उनियाल के अनुमोदन के बाद प्रारंभ किया गया है। यह प्रयास राज्य के साहित्य और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस संबंध में भाषा विभाग के मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इन परियोजनाओं की मुख्य विशेषताएं हैं। उत्तराखण्ड की उच्च हिमालयी एवं जनजातीय भाषाओं का संरक्षण व अध्ययन…

Read More

दिल्ली में आप ‘पार्टी’ बाहरी नेताओ के भरोसे, उतारे 11 उम्मीदवार

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। खास बात है कि पार्टी ने पहली ही सूची में तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। पार्टी ने हाल ही में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर शामिल हुए नेताओं पर भी दांव लगाया है। इस लिस्ट में 6 ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर AAP में शामिल हुए…

Read More

राजस्थान-उदयपुर में तालाब में कूदे युवक का पांचवें दिन मिला शव, पुलिस को देखकर लगाई थी छलांग

उदयपुर. उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस को देखकर तालाब में छलांग लगाने वाले युवक का शव पांचवें दिन अलसुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पिछले चार दिनों से युवक की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले मेड़ी का मथरा निवासी खेम सिंह (32) पिता पृथ्वी सिंह सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में लोगों को डराने-धमकाने और शांति भंग करने की घटना में शामिल था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सायरा पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची तो…

Read More

छत्तीसगढ़-दुर्ग में भीड़ ने पुलिस चौकी पर किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुस्साई भीड़ ने स्मृति नगर चौकी में पथराव कर दिया है. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया है. बताया जा रहा है कि लूट के मामले में करीब एक महीने पहले जेल में दाखिल किये गए आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद डेरा बस्ती के सैकड़ों लोग चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जमकर हंगामा…

Read More