छत्तीसगढ़-कोरबा में ACB ने RI अश्विनी और पटवारी धीरेंद्र को रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन के सीमांकन की माँगी थी रकम

कोरबा। कोरबा के राजस्व निरीक्षक (RI) अश्विनी राठौर और पटवारी धीरेंद्र लाटा को एसीबी (ACB) ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन अधिकारीयों ने एक शख्स से जमीन की रजिस्ट्री के पहले सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, जिसपर प्रार्थी की शिकायत के बाद ACB ने इन अधिकारियों आज रंगे हाथों धर दबोचा। बता दें कि कोरबा जिले के मोंगरा निवासी शिकायतकर्ता संजय दिवाकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि उन्होंने ग्राम जमनीपाली में एक जमीन खरीदने के लिए शत्रुघन राव से सौदा तय किया…

Read More

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री और उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को मिली कई सौगातें

रायपुर सीएम साय आज अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे से वापिस राजधानी लौटे. वापसी के बाद सीएम साय ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने बताया कि अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और उड्डयन मंत्री से की मुलाकात की. इसमें छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिली है. सीएम साय ने बताया कि कल उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री शाह से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई की जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में बस्तर चल रहे…

Read More

छत्तीसगढ़ में मछली पालन को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में विष्णुदेव साय सरकार

 विश्व मत्स्य दिवस पर विशेष संम्पादकीय मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ जो भारत के भौगोलिक क्षेत्र का 4.14 प्रतिशत हिस्सा है, जलवायु और जल संसाधनों के कारण मछली पालन के लिए उपयुक्त है। राज्य में 43 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है। राज्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है: उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र, मध्य मैदानी क्षेत्र और बस्तर पठार। महानदी, इंद्रावती और सहायक नदियां मछली पालन के लिए आधार बनाती हैं। छत्तीसगढ़ में 2.10 लाख लोग मछली पालन से जुड़े हैं। 1,27,269 ग्रामीण तालाब और 1,770 सिंचाई जलाशयों में से 92 प्रतिशत जलक्षेत्र मत्स्य पालन…

Read More

छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति की दिल्ली में राज्य दिवस पर दिखी झलक, CM साय ने सशक्त भारत निर्माण में बताया महत्वपूर्ण

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला के बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने. मौका था 43वें भारत अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह का शुभारंभ किया. उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन में अलग-अलग स्टॉलों का भ्रमण कर कलाकारों को प्रोत्साहित किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में राज्य को “संभावनाओं की भूमि” बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब…

Read More

टीकमगढ़ पुलिस ने ₹3000 के ईनामी आरोपी को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिह मण्डलोई के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में  फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है । अपराध का विवरण पलेरा पुलिस द्वारा फरियादी गुमनाम के द्वारा अपनी नाबालिक लडकी को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने संबंधी रिपोर्ट की गई थी जिस पर थाना पलेरा मे अप.क्र. 323/24 धारा 137(2) वीएनएस का पंजीबद्ध कर अपहता की तलाश की गई। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस…

Read More

कैलाश गहलोत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए, भरी हुंकार

नई दिल्ली बीते दिनों आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गुरुवार को भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान भाजपा नेताओं के साथ कैलाश गहलोत भी दिखे। ये पहली बार है जब कैलाश गहलोत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल…

Read More

विश्व डायबिटीज दिवस पर आयोजित एनसीडी कैंप में 37,783 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिले में विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष एनसीडी कैंप का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट  के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक के मार्गदर्शन में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर यह कैंप आयोजित किया गया। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय 109 अधिकारी-कर्मचारियों का बीपी एवं शुगर की जांच की गई। जिसमें संभावित बीवी के 37…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर SSP संतोष सिंह ने देर रात ली बैठक, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर। शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने देर रात कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली. बैठक में थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को तलब कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. एसएसपी ने प्रभारियों को अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए. अधिकांश गंभीर अपराधों की जड़ में नशा हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध कार्रवाई अभियान और तेज करने को कहा. सार्वजनिक जगहों पर…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट में ध्वनि प्रदूषण पर लगी जनहित याचिका, सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर। हाईकोर्ट में डीजे और साउंड बॉक्स के शोर से लोगों को होने वाली परेशानियों को लेकर जनहित याचिका पर आज सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से इस ध्वनि प्रदूषण को अल्ट्रा वायरस घोषित करने की मांग की गई. इस पर सरकार की ओर से कहा गया कि मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है. याचिकाकर्ता ने कहा कि कोलाहल अधिनियम में इतने कड़े नियम है ही नहीं. एक या दो बार 500-1000 रुपये पेनाल्टी लगाकर छोड़ दिया जाता है. ना सामान की जब्ती होती है और ना…

Read More

भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एनसीसी संगठन स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और युवाओं को अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने का लगातार काम कर रहा है। एनसीसी ने विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, साम्प्रदायिक सौहार्द, समाज सेवा, अनुशासन के साथ देशभक्ति के संस्कार विकसित किये हैं। मंत्री सिंह आज भोपाल के शौर्य स्मारक में एनसीसी के 76वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी को मिला गुयाना, डोमिनिका सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नईदिल्ली पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) डोमिनिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को कैरेबियाई देश डोमिनिका ने ‘द डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन (Sylvanie Burton) ने पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाजा। डोमिनिका ने पीएम मोदी को कोविड काल में किए गए उनके कार्यों के लिए अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। अवार्ड मिलने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, “डोमिनिका द्वारा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे…

Read More

नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल  महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी न मिलने से नाराज चल रहीं कांग्रेस नेत्री नूरी खान को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. कांग्रेस ने नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके अलावा उन्हें सदस्यता अभियान की भी जिम्मेदारी सौंपी है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किया. 9 महीने पहले सौंपा था इस्तीफा मध्य प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष रहीं नूरी खान ने 9 महीने पहले कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे…

Read More

बिजनौर में गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

बिजनौर यूपी के बिजनौर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा 20 नवंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ जिसमें दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए, जिसके बाद बाइक सवारों ने दम तोड़…

Read More

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, सीएम योगी ने दुख जताते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

लखनऊ यूपी के मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा का संज्ञान लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत…

Read More

राजस्थान-हनुमानगढ़ में 350 पेटी अवैध शराब लदा ट्रक जब्त, दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले की पल्लू थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) सेक्टर नोहर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चूरू के ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में 350 पेटियों में राजस्थान निर्मित देसी शराब के 16,800 पव्वे भरे हुए थे। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई सुशील कुमार ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के हेड कांस्टेबल…

Read More