मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीचरों को अपने फोटो स्कूल बोर्ड पर लगाने होंगे

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों को लेकर प्रशासन ने बड़ा आदेश जारी किया है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बोर्ड पर टीचरों की फोटो लगानी होगी. ताकि, बच्चे अपने टीचर को पहचान सकें. गौरतलब है कि, सागर जिले में कुछ टीचर अपनी जगह किराये के लोगों से बच्चों को पढ़वा रहे थे. इसकी जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था. इसके बाद विभाग ने कई टीचरों को सस्पेंड भी कर दिया था. लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों…

Read More

कर्नाटक: लोकायुक्त की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

बेंगलुरु कर्नाटक में लोकायुक्त ने गुरुवार को चार सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर रेड डाली। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में हुई है। अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद लोकायुक्त ने यह कदम उठाया है। लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु, मांड्या और चिक्कबल्लापुर समेत 25 स्थानों पर यह छापेमारी हुई है। अधिकारियों ने खान और भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ भूविज्ञानी कृष्णावेनी एम सी, कावेरी नीरावरी निगम के सतही जल डेटा केंद्र के प्रबंध निदेशक महेश, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक एनके थिप्पेस्वामी और संयुक्त उत्पाद आयुक्त…

Read More

राजस्थान-पाली में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की सजा

पाली. पाली जिले की पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 ने अपहरण और दुष्कर्म के दोषी पाए गए नैनूलाल को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक मनीष ओझा ने बताया कि यह मामला सोजतरोड थाना क्षेत्र का है। 9 फरवरी 2023 को एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाहपुरा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र निवासी नैनूलाल कोयले का काम करता था। 8 फरवरी 2023 को नैनूलाल ने उसकी…

Read More

इंदौर मनमाड़ नई रेल लाइन के लिए रेल मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया, 77 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

 इंदौर  बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना में अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। इस परियोजना में मप्र के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर रेल लाइन गुजरेगी।हाल ही में रेल मंत्रालय ने इन गांवों की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए गजट नोटिफकेशन भी कर दिया है। अब जिले के राजस्व अफसर जमीन का आकलन करने में जुट गए हैं ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हो सके। बता दें कि इस नई रेल लाइन के…

Read More

राजस्थान-बाड़मेर में बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत, देसी जुगाड़ से 6 घंटे में निकाला शव

बाड़मेर. बाड़मेर के गुड़ामालानी में बुधवार शाम बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे बच्चे का शव बाहर निकाल लिया गया। देसी जुगाड़ तकनीक एक्सपर्ट मेड़ा (जालोर) निवासी माधाराम के नेतृत्व में टीम ने पीवीसी पाइप, रस्सी, तार सहित अन्य जुगाड़ से बच्चे का रेस्क्यू करने का प्रयास किया। वहीं, कैमरा डालकर मासूम के मूवमेंट को भी बाहर लगी स्क्रीन पर देखा गया। बच्चा जहां गिरा था, वो पुराना बोरवेल है और उसमें पानी भरा हुआ है। बच्चा करीब 100 फीट की…

Read More

मलयालम अभिनेता मेघनाथन का निधन

कोझिकोड प्रसिद्ध मलयालम फिल्म अभिनेता एवं टेलीविजन धारावाहिक कलाकार मेघनाथन का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुस्मिता और एक बेटी पार्वती हैं। फेफड़ों से संबंधित बीमारी के उपचार के लिए वह कोझिकोड में एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर को शोरनूर के निकट वडानमकुरुस्सी स्थित उनके घर पर दोपहर तक रखा जायेगा, ताकि उनके मित्रों, रिश्तेदारों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों को अंतिम दर्शन मिल सकें और शाम को उनके…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में 112 दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और उपकरण, शिविरों में जांच कर बनेगी सूची

केकड़ी. राजस्थान सरकार की वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के तहत दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने के उद्देश्य से उन्हें 20 हजार रुपये तक के कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, बैसाखी, सीपी चेयर, ब्लाइंड स्टिक जैसे अन्य उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके तहत दिव्यांगजनों के चिह्नांकन के लिए केकड़ी जिले में शिविर आयोजित किए गए। इस संबंध में केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों की पहचान के लिए केकड़ी, सरवाड़, सावर, भिनाय और टोडारायसिंह पंचायत समिति मुख्यालयों पर…

Read More

मध्य प्रदेश में इस साल पराली जलाने के मामले पिछले साल के मुकाबले ज्यादा

भोपाल  मध्य प्रदेश में इस साल धान की पराली जलाने के मामले पिछले साल के मुकाबले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। CREAMS के आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर से 20 नवंबर के बीच राज्य में पराली जलाने की 12,639 घटनाएं हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 15% अधिक है। यह चिंता का विषय है क्योंकि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। पिछले साल इसी अवधि में मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 10,959 घटनाएं हुई थीं। वहीं…

Read More

कोहली पर ऑस्ट्रेलिया में खेलने का दबाव भारत की तुलना में कम होगा : मार्क वॉ

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने कहा कि विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलिया में खेलने का दबाव भारत की तुलना में कम होगा, क्योंकि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां पसंद हैं और उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। कोहली खराब फॉर्म के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। उन्होंने अपनी दस हालिया टेस्ट पारियों में 20.62 की औसत से रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में उनके 54.08 के औसत और उनके कुल करियर औसत 47.83 से काफी कम है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया…

Read More

थोड़ा ज्ञान अपने भविष्य के लिए बचा लो: शमी ने आईपीएल नीलामी की भविष्यवाणी पर मांजरेकर को आड़े हाथों लिया

नई दिल्ली भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल नीलामी पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर की टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथों लिया है, उन्हें “बाबा” कहा है, जिनसे लोग अपना भविष्य जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में, शमी ने एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें तेज गेंदबाज की नीलामी कीमत पर मांजरेकर की राय दिखाई गई है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि आगामी मेगा नीलामी में उनकी बोली में संभावित कमी हो सकती है। “बाबा की जय हो। थोड़ा ज्ञान अपने भविष्य के…

Read More

अगले साल मार्च-अप्रैल तक मंजूरी मिल गई तो सिंहस्थ से पहले इंदौर और उज्जैन के बीच दौड़ेगी मेट्रो

इंदौर/उज्जैन दि सब ठीक रहा और अगले साल मार्च-अप्रैल तक मंजूरी मिल गई तो सिंहस्थ (2028) से पहले इंदौर और उज्जैन के बीच मेट्रो दौड़ने लगेगी। फिलहाल डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जा रही है। मेट्रो अफसरों की माने तो दिसंबर तक रिपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगी। इंदौर-उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो के लिए दिल्ली मेट्रो डीपीआर बना रहा है। फिजिबिलिटी स्टडी पहले ही हो चुकी है। डीपीआर में ही लागत, स्टेशनों की संख्या तय होगी। इंदौर-उज्जैन के बीच सड़क मार्ग की दूरी करीब 55 Km है। इसके आसपास से…

Read More

उज्जैन में साकार होगी प्रधानमंत्री मोदी की मेडिसिटी की परिकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही 50 मेडिकल कॉलेज होंगे। वर्तमान में प्रदेश में 17 शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, 8 निर्माणाधीन हैं और 13 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज विद्यमान हैं। राज्य शासन ने 12 मेडिकल कॉलेज की निविदाएं आमंत्रित की हैं, जो कि पीपीपी मॉडल पर संचालित किए जाएंगे। चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सुविधा के विस्तार में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को उज्जैन रवाना होने से पहले समत्व भवन में मीडिया को यह…

Read More

भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपये देगी बिहार सरकार

पटना भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में फाइनल में चीन पर 1-0 की जीत के साथ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजेता टीम की हर खिलाड़ी और कोच को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के लिए दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पष्टवादिता पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वे सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से सनातन के जागरण के लिए बागेश्वर धाम से पद यात्रा…

Read More

राजस्थान-158 निकायों में सड़कें बनायेगा पीडब्लूडी, बेहतर सड़क नेटवर्क हमारी प्राथमिकता: दिया कुमारी

जयपुर। बजट घोषणा 2024—25 की क्रियान्विति में 158 नगरीय निकायों में 270 किमी. सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इसके लिए 158 निकायों में सड़क निर्माण के 728 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर ​दी गई है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला सड़क, ग्रामीण सड़कों के साथ शहरी निकायों के सड़क नेटवर्क को विकसित कर प्रदेश को सड़क कनेक्टिविटी के मामले में देश में नम्बर वन बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा…

Read More