निर्माणाधीन पुल से रामगंगा में गिरी कार, दो सगे भाई सहित तीन की मौत, गलत डायरेक्शन में ले गया गूगल मैप

बरेली रविवार सुबह फरीदपुर के अल्लपुर गांव में गूगल मैप कार सवारों के लिए काल बनकर आया। निर्माणाधीन पुल पर कार चढ़कर रामगंगा में गिर गई, जिससे दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे तीन कार सवार गूगल मैप के जरिए यहां से निकल रहे थे। गूगल मैप ने निर्माधीन पुल से होकर रास्ता बताया, जिसको पार करने के लिए वह आगे बढ़े। इस दौरान काफी कोहरा होने की वजह से वह आगे देख नहीं पाए और रामगंगा…

Read More

इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, गुणावद तक अर्थवर्क पूरा, आधे हिस्से में बिछाया गया ट्रैक

इंदौर इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। टिही से गुणावद तक अर्थवर्क पूरा हो चुका है। वहीं गुणावद से धार के बीच अर्थवर्क का काम चल रहा है। रतलाम मंडल द्वारा प्रोजेक्ट के इस हिस्से को मार्च-2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन इस सेक्शन में बन रहे आरओबी निर्माण में हो रही देरी से मई-2025 तक यह सेक्शन ट्रेन संचालन के लिहाज से तैयार हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि साल 2008 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का काम साल 2013 में शुरू हुआ था। वर्तमान में…

Read More

छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण से बीजेपी के विजेता सुनील सोनी को कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने दी बधाई, ‘जनादेश हमें स्वीकार्य’

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 9वीं बार शानदार जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने हार स्वीकारते हुए सुनील सोनी को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा, “जनता का जनादेश हमें स्वीकार्य है. दक्षिण की जनता ने सुनील सोनी को चुना है. मैं उन्हें बधाई देता हूं. पार्टी के सभी सदस्यों ने मेहनत की. हार का क्या कारण…

Read More

महाराष्ट्र में शानदार जीत दर्ज करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित होने की संभावना

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, भाजपा-नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी कर ली है। शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ मंत्री दीपक केसरकर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह कल यानी सोमवार को आयोजित होने की संभावना है। शपथ से पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच कड़ी टक्कर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और उनके संभावित डिप्टी शपथ लेंगे। कैबिनेट में शामिल अन्य मंत्रियों…

Read More

छत्तीसगढ़-मुंगेली में कोटवार के ‘ऐसी लागी लगन’ गीत पर तहसीलदार ने तबले से दी ताल, कलेक्टर-एसपी ने लिया आनंद

मुंगेली. जिले के कोटवारों के सम्मान में प्रशासन एवं पुलिस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें कोटवारों की सजगता और सक्रिय भूमिका को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने न सिर्फ सराहना की, बल्कि उन्हें शॉल, श्रीफल व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी किया. इस दौरान कोटवारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति भी दी. ग्राम सुरेठा के कोटवार सुंदर दास ने हारमोनियम वादन करते हुए ‘‘ऐसी लागी लगन’’ गीत गाया और सरगांव के तहसीलदार अतुल वैष्णव ने ‘‘तबले’’ पर संगत किया. संगीतमय माहौल को देखते हुए कलेक्टर…

Read More

पूर्व दिग्गज हरफनमौला कपिल देव ने कहा-विराट कोहली को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं

मुंबई पूर्व दिग्गज हरफनमौला कपिल देव ने रविवार को यहां कहा कि विराट कोहली को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है और भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान ‘अद्वितीय' है। कोहली ने रविवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपना 30वां टेस्ट शतक जड़ा। कोहली (नाबाद 100) और युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (161) की शतकीय पारियों ने भारत ने इस मैच में अपना शिकंजा काफी मजबूत कर लिया। ऑस्ट्रेलिया में यह कोहली का सातवां शतक है। वह इसके साथ ही महान सचिन…

Read More

कन्या महाविद्यालय में एनसीसी दिवस पर प्रेरक और जीवंत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

विदिशा एनसीसी दिवस के अवसर पर आज राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में एक प्रेरक और जीवंत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गुप्ता सौर्य चक्र 14 एमपी बटालियन एनसीसी विदिशा के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में यह उत्सव, सीखने और सौहार्द का दिन है जिसमें सोच-समझकर नियोजित गतिविधियों की एक श्रृंखला थी। जिसने उपस्थित सभी लोगों पर एक स्थायी छाप छोड़ी।   कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत पारंपरिक सरस्वती पूजा के साथ हुई, जिसमें ज्ञान और शिक्षा की देवी का आशीर्वाद लिया…

Read More

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने किसानों को दी ‘मोदी की गारंटी’, 21 क्विंटल प्रति एकड़ हो रही धान की खरीदी

रायपुर. सीएम साय ने प्रदेश में जारी धान खरीदी को लेकर किसानों को स्पष्ट किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों को दी गई “मोदी की गारंटी“ के अनुरूप ही इस वर्ष प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है. उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान खरीदी को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें. साथ ही उन्होंने भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. सीएम साय ने कहा, धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य सरकार पूरी…

Read More

उज्जैन जिले में गेहूं को बोवनी का रकबा बढ़ गया, करीब 4.50 लाख हेक्टेयर में बोवनी की गई

उज्जैन इस वर्ष उज्जैन जिले में गेहूं को बोवनी का रकबा बढ़ गया है। करीब 4.50 लाख हेक्टेयर में बोवनी की गई है। 90 फीसद खेतों में बीज बो दिया गया है। बोवनी के बाद गेहूं में करीब 150 रुपये क्विंटल की मंदी आ गई। मालवा में पर्याप्त मात्रा में बरसात होने से किसानों ने गेहूं की बोवनी को प्राथमिकता दी है। चने को बोवनी मात्र 10 हजार हेक्टेयर में की गई है। गेहूं का रकबा 4.50 लाख हेक्टेयर हो गया है। बीते सप्ताह तक गेहूं-बीज की मांग जबरदस्त होने…

Read More

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सदैव कुछ नया करने की मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मध्यप्रदेशवासियों द्वारा सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण-संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। यह निश्चित रूप से सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम से सदैव कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम के 116 वां संस्करण सुनने के बाद यह…

Read More

एनएसीटीए ने पूर्व प्रधानमंत्री की पार्टी पीटीआई के विरोध मार्च को निशाना बनाकर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी

इस्लामाबाद राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध मार्च को निशाना बनाकर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को जारी किया गया एक अलर्ट, जो शनिवार को मीडिया में सामने आया, में कई स्रोतों से मिली जानकारी का हवाला दिया गया है। इसमें बताया गया कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी अफगानिस्तान से पाकिस्तान में प्रवेश कर चुके हैं और प्रमुख शहरों में घुसपैठ कर चुके हैं। एनएसीटीए ने समूह की…

Read More

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने अडानी और मणिपुर मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई. बैठक में कांग्रेस ने अडानी और मणिपुर मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की. इसके अलावा विपक्षी दलों ने उत्तर भारत में प्रदूषण और रेल दुर्घटनाओं पर भी चर्चा की मांग की. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि उनकी पार्टी ने अडानी ग्रुप पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर संसद में चर्चा की अनुमति देने का सरकार से अपील की.  उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सोमवार को संसद की बैठक…

Read More

राजस्थान-झालावाड़ में वसुंधरा के बधाई सन्देश से बढ़ी सरगर्मी, ‘पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते हैं लोग’

झालावाड़. प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अप्रत्याशित परिणाम हासिल किया है। इन्हीं अप्रत्याशित परिणामों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की जोड़ी की जमकर तारीफें हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सादगी एवं संगठन और सरकार के बीच में उनके द्वारा बैठाया गया तालमेल कुछ इस तरीके से काम करता नजर आया कि इन दोनों नेताओं के आगे विपक्ष धराशायी हो गया। जिन दोनों नेताओं को चुनावी प्रचार के दौरान अनुभवहीन बताया जा…

Read More

मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा-झारखंड में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद

रांची झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है। हालांकि, शर्मा ने कहा कि जनादेश को स्वीकार किया जाना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र का यही असल सार है। शर्मा ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड में पार्टी की हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी 5 सीट जीत ली हो। ​​मैंने झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं के…

Read More

अब ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना में आयुर्वेद को औपचारिक रूप से शामिल करने की तैयारी शुरू

ब्रिटेन ब्रिटेन में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। अब ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना (एनएचएस) में आयुर्वेद को औपचारिक रूप से शामिल करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक सर्वदलीय कमेटी ने आयुर्वेद को एक प्रभावी और बेहतर चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसकी सिफारिश की है। यह भारतीय आयुर्वेदिक डॉक्टरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है। ब्रिटेन में अगले पांच साल में 10 हजार आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। साथ ही, ब्रिटेन में आयुर्वेद से संबंधित सौंदर्य, स्वास्थ्य और शैक्षणिक…

Read More