हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार होता है। ये दो ऐसें फेस्टिवल है जो बहुत ही करीब पडते है। इसके लोग सभी के दिमाग में होता है कि हम ऐसी जगह जाए जहां पर दोनों सेलिब्रेट कर सके। क्योंकि हर इंसान अपनी जीवन में इतना व्यस्त होता है कि और किसी के लिए समय ही नही निकाल पाते है जिसके कारण हम ऐसे समय को चुनते है जिसमें सभी साथ हो। तो फिर सोचना क्या जाइए उन जगहों पर जहां पर आप अपनी तनाव के जीवन से मुक्चत,…
Read MoreDay: November 25, 2024
राजस्थान-सिरोही में मत्स्य विभाग ने जब्त की छह चट्टी जाल, प्रतिबंधित जाल से बांध की पकड़ी जा रही थीं मछलियां
सिरोही. मत्स्य विभाग टीम द्वारा रविवार शाम को आबूरोड उपखंड के गिरवर बांध में प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित 6 चट्टी जाल जब्त किए गए हैं। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले इन जालों से मछलियां पकड़ने वाले लोग वहां से भाग गए। कार्रवाई मत्स्य अधिकारी डॉ. शुभम वार्ष्णेय की अगुवाई में होमगार्ड नरेश कुमार एवं अमितसिंह चारण की टीम द्वारा की गई। जैसे ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहां प्रतिबंधित चट्टी जाल…
Read Moreबीना विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव? कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे दे सकती हैं इस्तीफा!
भोपाल मध्य प्रदेश के बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी खतरे में हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का समर्थन करने वाली कांग्रेस विधायक की विधानसभा सदस्यता को लेकर अगले सप्ताह निर्णय आ सकता है. उनकी सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सप्रे को अपनी बात रखने का अंतिम अवसर दिया है. बैकफुट पर आईं बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी का समर्थन करके बैकफुट पर आईं कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे फिलहाल मुश्किल में हैं. निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर अगले सप्ताह फैसला…
Read Moreमुशफिकुर वेस्टइंडीज वनडे के लिए उपलब्ध नहीं, नजमुल का खेलना संदिग्ध
नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन का खेलना भी संदिग्ध है। दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे, क्योंकि वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोटों से उबर रहे हैं। यूएई में तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान की पारी के अंत में, विकेटकीपिंग करते समय मुशफिकुर को बाएं हाथ की तर्जनी उंगली…
Read Moreराजस्थान-भरतपुर में मांगी 50 लाख की रंगदारी, लॉरेंस विश्नोई के नाम पर दी मारने की धमकी
भरतपुर. शहर के कुम्हेर गेट निवासी विवेक शर्मा से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है, साथ ही पीड़ित को कॉल और मैसेज कर धमकी दी गई है कि यदि रकम नहीं दी गई, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मामले को लेकर विवेक शर्मा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले…
Read MoreCM विष्णुदेव साय का बागबहार में धमाका, खेल और विकास की बड़ी घोषणाएं
जशपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम पंचायत बागबहार, तहसील पत्थलगांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में फुटबॉल को किक मारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। इसके…
Read More18 साल की उम्र के बाद भी ऐसे बढ़ाएं अपनी लंबाई
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट सही हो, क्योंकि लोग मानते है कि इससे आपकी पर्सनालिटी में पर्क पडता है। हमारे जीवन में कई ऐसे करियर होते है कि जिसमें लंबाई की खास जरुरत होती है। अगर आप पुलिस, या फिर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना हाथ अजमाना चाहते है तो इसके लिए आपकी डाइट को होना बहुत ही जरुरी होता है। कुछ लोग तो यह भी सोचते है कि 18 साल की उम्र की बाद आपकी हाइट नहीं बढती है। जबकि यह गलत अवधारणा…
Read Moreराजस्थान-अजमेर का होगा सतत विकास और योजनाबद्ध होंगे काम, विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर का सतत एवं सुनियोजित विकास किया जा रहा है। राज्य बजट में अजमेर को 1500 करोड़ रूपए मिले हैं। आजादी के बाद यह किसी बजट में अजमेर को मिली सर्वाधिक राशि है। आने वाले दिनों में अजमेर प्रदेश के अग्रणी शहरों की कतार में होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर के वार्ड संख्या 65 सिविल लाइंस अजमेर हॉस्पिटल वाली गली तथा वार्ड 72 में चिराना हाउस गली में सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर…
Read Moreकेदारनाथ सीट पर कांग्रेस नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सरोकारों की हार : हरीश रावत
केदारनाथ. उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने जीत दर्ज की है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये हार कांग्रेस की हार नहीं है बल्कि उत्तराखंड के सरोकारों की हार है। यह उन सवालों की हार है जो केदार भूमि स्वयं उठा रही थी। वो सवाल आम जनता के सवाल थे। हरीश रावत ने जनता को लेकर कहा कि चुनाव के बाद उत्तराखंडी सरोकारों की बात करेंगे। आप भू…
Read Moreछत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में घर पर सोई बुजुर्ग महिला जिंदा जली, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जांजगीर चांपा. घर में आग लगने से सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि महिला खाट में सोई अपने आप को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाई। इससे पहले वह जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। मिट्टी का घर होने से आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहार शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नवागढ़ थाना अंतर्गत गौरव ग्राम सेमरा निवासी 70 वर्षीय महिला बुधनी बाई मिट्टी के घर में अकेली रहती…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में विशेष पुनरीक्षण से अनुपस्थित बीएलओ निलंबित, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी दिए आदेश
जयपुर। निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में संचालित किये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने एवं मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाये जाने वाले बीएलओ श्री अशोक कुमार को निलंबित किया गया है। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने निलंबन आदेश जारी किये हैं। डॉ. शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के आदेशों की अनुपालना में जयपुर जिले में विशेष पुनरीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर ज्यादा से…
Read Moreपर्थ में जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचा भारत, फाइनल से सिर्फ तीन कदम दूर, पढ़ें तालिका का हाल
नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में 295 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब तीन मुकाबले और जीतने होंगे। शीर्ष पर पहुंचा भारत पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उनका अंक प्रतिशत भी 58.33 से सुधरकर 61.11 का हो गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 13 मैचों में…
Read Moreछत्तीसगढ़-अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी के काफिले के वाहन आपस में टकराए, सुरक्षित हैं मंत्री
अंबिकापुर. महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। अंबिकापुर – रामानुजंगज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर के चरगढ़ के समीप सामने से आ रही हाइवा से बचने फालो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की वाहन भी शामिल थी। उनके वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं। राजपुर में स्वास्थ्य जांच के बाद वे कुसमी में आयोजित…
Read Moreडिविलियर्स ने यशस्वी को भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार बताया
जोहांसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेर रहे एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की है। डिविलियर्स ने कहा कि जिस प्रकार से यशस्वी बल्लेबाजी करते हैं वह क्रिकेट का सुपरस्टार है जो भविष्य में विश्व क्रिकेट में धूम मचा देगा। पर्थ टेस्ट मैच में युवा यशस्वी ने पारी की शुरुाआत करते हुए दूसरी पारी मे शानदार शतक लगाया। यशस्वी ने 161 रनों की बड़ी पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर भातरीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अपनी आक्रामक पारी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव का लंदन में भारतीय उच्चायुक्त एवं प्रवासी भारतीयों ने किया आत्मीय स्वागत
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लंदन पहुंचने पर यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराईस्वामी और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव फरवरी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विदेशी निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए आमंत्रित करने के लिए इंग्लैंड और जर्मनी प्रवास पर हैं। अपने 6 दिवसीय विदेशी प्रवास के दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें मध्यप्रदेश आने का न्यौता देंगे। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों का उच्च स्तरीय दल भी विदेश प्रवास पर है। वैश्विक…
Read More
