राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले नवनिर्वाचित विधायक, ‘जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी जिम्मेदारी बढ़ी’

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलूंबर से विधायक श्रीमती शांता देवी, झुन्झुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह तथा खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया…

Read More

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में CM साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने पर अदनान और ताहा गिरफ्तार

बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई. रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान अनुमति नहीं होने के बावजूद ड्रोन को उड़ाया जा रहा था. सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को बिलासपुर दौरा था. इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. ऐसा ही एक कार्यक्रम अरपा रिवर व्यू में रखा गया था. इस दौरान क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था. इसके बावजूद आसमान…

Read More

छत्तीसगढ़-सुकमा के गोगुंडा गांव में मलेरिया से 10 आदिवासियों की मौत, नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी बनी मुसीबत

सुकमा। 2,200 से अधिक जनसंख्या वाला सुकमा जिले का गोगुंडा गांव आज भी बुनियादी सेवाओं के लिए तरस रहा है. नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी इलाका में बसा यह गांव बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मौत के बाद चर्चा में है. गोगुंडा हमेशा से मलेरिया हाई-रिस्क जोन रहा है. 2018 में यहां 350 से अधिक मलेरिया के मामले सामने आए थे, जो 2020 में बढ़कर 587 तक पहुंच गया. इसके बावजूद प्रशासन ने कभी भी इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि बीते 15 दिनों…

Read More

बाइक सवारों ने दिन दहाड़े चोरी की बकरी, वारदात का सीसीटीवी वीडियो हो रहा वायरल

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ शहर से महज पांच किमी. दूर नई लेदरी में बाइक सवार तीन शातिर चोरों ने दिनदहाड़े बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। चोर बाइक पर बकरी को बिठाकर फरार हो गए। बकरी चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है। घटना झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत नई लेदरी के पूर्व पार्षद राम कुमार यहां की है। बकरी के मालिक ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। फरियादी को यूं ही शमझाईस…

Read More

आईएसएल: ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी हैदराबाद एफसी

हैदराबाद. हैदराबाद एफसी आज शाम जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी, तो दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में जीत पाना चाहेंगी। पिछले साल खराब सीजन के बाद, हैदराबाद एफसी इस बार सात मैचों में दो जीत, एक ड्रा और चार हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर हैं। उसका इरादा जीत से उच्च रैंक वाले प्रतिद्वंद्वियों के साथ अंतर पाटना होगा। वहीं, ओडिशा एफसी आठ मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और तीन हार नौ अंक लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक, बुजुर्ग की मौत और दूसरा गंभीर

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई। वहीं पुनिराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पुनिरम और शावन दास रिश्ते में मामा भांजा होते है। रविवार की सुबह करीबन 8 बजे दोनो एक बाइक में बैठकर खेतो को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था इस दौरान तेज रफ्तार…

Read More

लीसेस्टर सिटी ने कोच कूपर को बर्खास्त किया

लंदन. लीसेस्टर सिटी ने रविवार को कोच स्टीव कूपर को सिर्फ 12 मैच के बाद बर्खास्त कर दिया। लीसेस्टर ने कूपर के 12 मैचों में से दो जीते, चार ड्रॉ खेले और छह हारे। नॉटिंघम फॉरेस्ट के पूर्व बॉस ने हाल ही में पदोन्नत क्लब को प्रीमियर लीग में 16वें स्थान पर रखा है, शनिवार को चेल्सी से घरेलू मैदान पर 2-1 से हार के बाद, जिसे अब एन्जो मारेस्का द्वारा कोचिंग दी जा रही है, कूपर को बर्खास्त कर दिया गया। मारेस्का के जाने के बाद कूपर को स्टैमफोर्ड…

Read More

राजस्थान-जयपुर में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं वसुंधरा, नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देकर दस मिनट में हुईं रवाना

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर उपचुनाव में जीते पांचों विधायकों और पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के 10 मिनिट के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंची राज ने नवनिर्वाचित विधायकों से बात की और तुरंत रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कोई भी शीर्ष नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं था। पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजे ने जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि…

Read More

मध्य प्रदेश में 5वीं के विद्यार्थियों को बांटी जाएंगी 87 लाख पुस्तकें, पढ़ेंगे यातायात का पाठ

भोपाल भोपाल। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अब स्कूली विद्यार्थियों को यातायात का पाठ पढ़ाएगी। इसकी शुरुआत आगामी शिक्षा सत्र (2025-26) से कक्षा पांच के विद्यार्थियों से होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय 87 लाख पुस्तकें छपवा रहा है। पांचवीं से 12वीं तक क्रमश: हर वर्ष नई कक्षा में नई पुस्तक पढ़ाई जाएंगी। कैसा रहेगा पाठ्यक्रम पाठ्यक्रम भी इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इसमें दोहराव न हो। साथ ही उनकी सामग्री विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर के अनुकूल हो। पांचवीं की पुस्तक में आठ…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मनेंद्रगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

  समितियों से किसानों का 21 क्विंटल धान खरीदने के दिए निर्देश मनेन्द्रगढ़/एमसीबी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में…

Read More

किंगमेकर बनने चले थे राज ठाकरे, अब पार्टी बचाने के लाले; सिंबल और दर्जे पर तलवार

 मुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे चुनाव नतीजों से पहले खुद को किंगमेकर के तौर पर देख रहे थे। उनका कहना था कि इलेक्शन के बाद भाजपा सरकार बनाएगी और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही हम भी राज्य की सरकार में किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे। इसे उनकी महत्वाकांक्षा के तौर पर देखा गया था, लेकिन नतीजे आए तो राज ठाकरे को करारा झटका लगा। उनकी पार्टी को राज्य के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल सकी है। यह उनके लिए करारे झटके की तरह…

Read More

राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में एकलिंगनाथ के 77वें दीवान बने विश्वराज सिंह मेवाड़, अंगूठे पर तलवार से चीरा लगाकर किया राजतिलक

चित्तौड़गढ़. महाराणा मेवाड़ के रूप में विश्वराज सिंह का सोमवार को राजतिलक हुआ। चित्तौड़ दुर्ग स्थित फतह प्रकाश महल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राजपरिवार की परंपरा को निभाते हुए पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके पुत्र का राजतिलक किया गया। गद्दी पर बैठने के बाद तलवार से अंगूठे पर चीरा लगाकर विश्वराज सिंह का तिलक किया गया। राजतिलक से पहले विश्वराज सिंह ने सुबह से चल रहे हवन में आहुति दी। बाद में कुम्भा महल में भगवान गणपति की पूजा की और यहां गद्दी…

Read More

इंदौर के वेंकटेश आईपीएल में 23.50 करोड़ करोड़ में बिके

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलेंगे। इस खिलाड़ी पर कोलकाता की टीम ने जमकर पैसा लुटाया है। सऊदी अरब में आयोजित IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर ने बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। उनके लिए बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच जमकर प्राइज वार चला और आखिर में केकेआर ने उन्हें खरीद लिया। अब अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी…

Read More

पर्थ टेस्ट : ख्वाजा के फैसले की क्लार्क ने की आलोचना, ये है वजह

पर्थ. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को पहली गेंद खेलने देने के उस्मान ख्वाजा के फैसले की आलोचना की। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों की बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी 487/6 पर घोषित कर ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ गई। एक विशाल लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में ब्यावर-रावतभाटा तक नई बस शुरू, विधायकों के हस्तक्षेप से बस के रूट बदलने की खींचतान खत्म

केकड़ी. जिले में ब्यावर-रावतभाटा वाया भिनाय होकर चलने वाली बस सेवा का शनिवार को रूट बदलकर वाया टांटोती कर दिए जाने के बाद दो क्षेत्रों के लोगों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई थी, जो अब विधायकों के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है। इस बस का पुराना रूट यथावत कर दिया गया है, जबकि टांटोती के लोगों की मांग पर एक नई बस सेवा वाया टांटोती होकर शुरू कर दी गई है। दोनों बस सेवाओं का टाइम अलग-अलग किया गया है। बस का रूट भिनाय से बदलकर…

Read More