साइबर ठगी का शिकार होने पर सबसे पहले हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1930 पर करें डायल

 जबलपुर यदि आप डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड के शिकार होते हैं तो सर्वप्रथम हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1930 पर डायल करें। स्टेट साइबर सेल आपकी शिकायत को गंभीरता से लेकर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। समय रहते शिकायत अपराधियों के पकड़े जाने का आधार बन सकती है समय रहते शिकायत करने की सावधानी और जागरूकता डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड करने वालों के पकड़े जाने का आधार बन सकती है। एकदम से काल उठाने पर साइबर ठगों की बातों के शिकार इंटरनेशनल काल भी नहीं उठाने चाहिए। इनके जरिए साइबर ठगी…

Read More

वनरक्षक भर्ती : महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता और क्षमताओं का लोहा मनवा रही, 17 दिसंबर तक का मौका

बिलासपुर बहतराई स्टेडियम में चल रही वनरक्षक भर्ती में महिला अभ्यर्थी की बड़ी संख्या इस ओर इशारा कर रही है। प्रतिदिन 400 से 500 महिलाएं शारीरिक दक्षता अग्निपरीक्षा को पार करने का प्रयास कर रहीं है। वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में चल रही है। इसी कड़ी में पांच डिवीजन बिलासपुर, अचानकमार, अचानकमार टाइगर रिजर्व, सामाजिक वानिकी व वर्किंग प्लान में भर्ती की जिम्मेदारी बिलासपुर वनमंडल को सौंपी गई है। 132 पद रिक्त नोडल अधिकारी बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा है। इन पांचों डिवीजन को मिलाकर 132 पद रिक्त है। जिनके लिए…

Read More

केंद्र सरकार ने 7,927 करोड़ रुपये की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रेल मंत्रालय की 7 हजार 927 करोड़ रुपये लागत की 3 मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन के विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं इको पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल से प्रदेश में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा), खजुराहो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, असीरगढ़ किला और रीवा किला जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और…

Read More

अर्जुन कपूर ने मलाइका से ब्रेकअप के बाद किया स्वीकार

मुंबई एक समय था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पावर कपल के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही थी। हालांकि, हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया और 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने ये खुलकर कह दिया कि अब वो सिंगल हैं। खैर, अब उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को…

Read More

चैंपियंस लीग: लेवांडोव्स्की का 100वां गोल, बार्सा ने ब्रेस्ट को आसानी से हराया

बार्सिलोना एफसी बार्सिलोना के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यूईएफए चैंपियंस लीग में अपना 100वां गोल किया, क्योंकि उन्होंने ब्रेस्ट पर अपनी टीम की 3-0 की जीत में स्कोरिंग की शुरुआत की। ब्रेस्ट के गोलकीपर मार्को बिज़ोट की गलती के बाद लेवांडोव्स्की ने 10वें मिनट में पेनल्टी के साथ बार्सिलोना को आगे कर दिया, जिन्होंने स्ट्राइकर की पीठ पर हमला किया और उसे गिरा दिया। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह लेवांडोव्स्की का चैंपियंस लीग में छठा गोल था, साथ ही यह उनका 100वां गोल भी था। स्टैंड से लैमिन यामल…

Read More

यूरेशियन ग्रुप मीटिंग में बोले विशेषज्ञ, वित्तीय नवाचार के दौर में अपराध रोकने की तकनीक को औजार बनाए

इंदौर इंदौर में आयोजित यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग के तीसरे दिन अलग-अलग देश से आए विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय नवाचार का दौर है, जो जोखिम से भी भरा है। नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा है। इन जोखिमों को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कानून और मजबूत करना होंगे। वित्तीय अपराध रोकने के लिए तकनीक को ही औजार बनाने के जरूरत है। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने…

Read More

गिल का भी एडिलेड टेस्ट में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा, क्या है चोट का लेटेस्ट हाल?

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला गया, जिसे भारत ने 295 रनों के बड़े अंतर से जीता। पर्थ टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी जैसे कुछ बड़े नाम नहीं खेले थे, हालांकि एडिलेड टेस्ट से पहले कप्तान रोहित की वापसी तय हो चुकी है। रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने और इसी वजह से वह टीम इंडिया…

Read More

जायसवाल को लेकर मैक्सवेल ने की जमकर तारीफ, की भविष्यवाणी, कम से कम 40 टेस्ट शतक तो लगाएंगे ही

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार बैटर यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपने करियर में 15 ही टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन इस दौरान उनके बैट से चार शतक निकल चुके हैं। यशस्वी का कोई भी शतक 150 से नीचे का नहीं रहा है, जबकि उसमें से दो शतकों को उन्होंने डबल सेंचुरी में भी तब्दील किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार खेल रहे यशस्वी ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 161 रनों की अहम पारी खेली और भारत के लिए जीत की नींव को मजबूत किया।…

Read More

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात और त्रिपुरा के बीच खेले गए मैच में ऋषभ पंत का छह साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

त्रिपुरा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में गुजरात और त्रिपुरा के बीच खेले गए मैच में ऋषभ पंत का छह साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर अब उर्विल पटेल बन गए हैं। उर्विल पटेल ने गुजरात की ओर से 35 गेंदों पर नॉटआउट 113 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने महज 28 गेंदों पर शतक पूरा किया। उर्विल टी20 इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज एक गेंद से चूक गए। सबसे तेज टी20 शतक…

Read More

मध्य प्रदेश पर कश्मीर-मनाली में बर्फबारी का असर, पचमढ़ी सबसे ठंडा, भोपाल

भोपाल  जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैदानी जिलों की बात करें तो यहां न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी भोपाल सहित पांच शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से तापमान में और गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं।…

Read More

‘बिग बॉस 18’ में शांत रहने वाली चुम दरांग का रौद्र रूप देख श्रुतिका बिलख-बिलखकर रोईं

मुंबई 'बिग बॉस 18' के 52 एपिसोड बीत चुके हैं और घर वालों की चॉइस, नखरे, मुखौटे और असली चेहरे भी काफी साफ नजर आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से इस घर में एक केमिस्ट्री पर खूब फोकस हो रहा है, जिसमें श्रुतिका और चुम दरांग की दोस्ती निशाने पर है। दूसरी तरफ घर में सारा आफरीन गुस्से में दिख रही हैं और करण के मुंह पर पानी फेंक देती हैं। पिछले काफी समय से हम देख रहे हैं कि करणवीर के साथ चुम दरांग की करीबी और दोस्ती…

Read More

पाकिस्तान में इस समय हालात सही नहीं, बवाल के कारण पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी छिनने का खतरा

नई दिल्ली पाकिस्तान में इस समय हालात सही नहीं हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और सरकार के बीच संघर्ष खून-खराबे में बदल गया। कई लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, इमरान समर्थक और सेना के बीच हुआ विरोध प्रदर्शन थम गय, लेकिन इस घटना ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं, जिसे फरवरी-मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करनी है। अगर हालात जल्द ठीक नहीं होते हैं तो फिर पाकिस्तान से इसकी मेजबानी छिन सकती है।…

Read More

मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का बीना में एक्सीडेंट, आपस में टकराए वाहन, मंत्री सुरक्षित

बीना  प्रदेश के खेल व युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले के साथ बीना में हादसा हो गया। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां टकरा गईं। मंत्री सारंग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने भोपाल से निवाड़ी जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर की वजह से एक गाड़ी बेहद क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण उसे वहीं छोड़ मंत्रीजी का काफिला आगे निवाड़ी की ओर रवाना हो गया। भोपाल से निवाड़ी के…

Read More

3 दिसम्बर को सेंट्रल लाइब्रेरी में होगी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा

भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी भोपाल आगामी 3 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी है। इस अवसर पर 3 दिसम्बर को सुबह 10:30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के 'बरकतउल्ला भवन' में एक सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस प्रार्थना सभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत हुए सभी गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी एवं विभिन्न धर्म-गुरूओं द्वारा धर्म-ग्रंथों का पाठ भी किया जायेगा।    

Read More

छत्तीसगढ़-इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी जल्द लागू होगी, वन विभाग ने तैयार किया ड्राफ्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में जल्द इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू की जायेगी। ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा अपना छत्तीसगढ़, जहां इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू होगी। वन विभाग ने इस संबंध में ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। ये जानकारी वनमंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नया रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित में ‘क्लाइमेट रेसिलिएंट छत्तीसगढ़ हरित और सशक्त भविष्य की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में…

Read More