बेंगलुरु बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले यूपी के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उसने अपने पीछे 24 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. उन्होंने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसने मेरे खिलाफ कई केस दर्ज कराए हैं और अब तीन करोड़ रुपये की डिमांड कर रही है. अतुल सुभाष बेंगलुरु सिटी में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में डीजीएम के पद पर काम कर रहे थे. …
Read MoreDay: December 10, 2024
कलेक्टर ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की
मोहला, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने गत दिवस मानपुर के सामुदायिक मंगल भवन में ग्राम पंचायतों में चल रहे एलडब्ल्यूई सैचुरेशन सर्वे के संबंध में समस्त सर्वेयर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सर्वेक्षण का कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करने निर्देशित किया। सर्वेक्षण के दौरान निर्धारित विभिन्न योजनाओं को आमजनो तक आसान पहुंच बनाने निर्देशित किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्या को सूचीबद्ध करने निर्देशित किया गया। जिससे इन बाधाओं को दूर कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके। जिससे सैचुरेशन की स्थिति प्राप्त…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 दिसम्बर को पखांजूर में देंगे 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों की सौगात
उत्तर बस्तर कांकेर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार 11 दिसम्बर को कांकेर जिले के पखांजूर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को कुल 02 अरब 54 करोड़ 15 लाख रूपए के 68 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सौगात देंगे। इनमेंं 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री साय जिले के पखांजूर प्रवास के दौरान कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नरहरपुर विकासखण्ड के दलदली से कमारपारा सड़क निर्माण…
Read Moreमर्यादित व्यवहार से एसएम कृष्णा ने विशेष छाप छोड़ी : कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र
नई दिल्ली कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए कहा, “कर्नाटक राज्य के इतिहास में अनुशासन और प्रबुद्ध शासन की मिसाल रहे, अपनी सज्जनता और मर्यादित व्यवहार से विशेष छाप छोड़ने वाले एसएम कृष्णा के निधन की खबर है।” उन्होंने आगे कहा, “गौरवान्वित कन्नडिगा एसएम कृष्णा, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण पद संभाले और इतिहास में…
Read Moreदेह व्यापार में लिप्त पांच महिलाएं पकड़ी गईं, महिला थाने की पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्होर गार्डन के पास देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं ने अपना ठिकाना बना लिया था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। सोमवार की सुबह महिला थाने की टीम ने तीनों जगह पर पहुंचकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के सक्रिय रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पूर्व में…
Read Moreतत्परता और संवेदनशीलता से हो जनता की समस्याओं का समाधान : सीएम योगी
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन…
Read MoreTMC MLA का बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान, बोले- बंगाल में सिर उठाकर रहेंगे मुसलमान
कोलकाता अयोध्या में बाबारी मस्जिद विध्वंस विवाद खत्म हो गया। विवादित रहे स्थल पर राम मंदिर का निर्माण हो गया लेकिन राजनीति में बाबरी मस्जिद मुद्दा अब भी जिंदा है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक का इसी बीच विवादित बयान सामने आया है। हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नई बाबरी मस्जिद बनाएंगे। हुमांयू कबीर अपने विवादास्पद बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। भरतपुर के विधायक ने दावा किया है कि वह बाबरी मस्जिद बेलडांगा में बनाएंगे। पश्चिम बंगाल का बेलडांगा…
Read Moreतीन राज्यों की पुलिस मुरकुडडोह बेस कैंप में कर रही पेट्रोलिंग, नक्सलियों के खिलाफ चल रही बड़े अभियान तैयारी
रायपुर नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़) की पुलिस मुरकुडडोह बेस कैंप में पेट्रोलिंग कर रही है। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मुरकुडडोह बेस कैंप का अहम स्थान है। यहां महाराष्ट्र की C-16, मध्य प्रदेश की हाफ फोर्स और छत्तीसगढ़ की डीआरजी फोर्स पेट्रोलिंग करती है। इस बीच बीजापुर से खबर है कि डीआरजी बीजापुर व थाना नैमेड़ के जवानों ने रविवार को मोसला-दुरधा के जंगल से कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में…
Read Moreआज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है : मनोहर लाल
चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “30-40 साल पहले 30 फीसद के अंदर ही शहरीकरण था। अब यह 70 फीसद क्रॉस कर गया है। पिछले 10 साल हमारे लिए महत्वपूर्ण रहे। हमने बहुत काम किया। पिछले 10 सालों में हमने 2014 से 2024 तक बहुत कुछ हासिल किया है। अब इस कार्यकाल में 6 महीने हो गए हैं।” उन्होंने कहा, “कई योजनाओं का विस्तार…
Read Moreमुरैना में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारकर खुदकुशी की
मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह गुर्जर नाम का रिटायर्ड फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब विक्रम नगर में रहता है। वह कुछ साल पहले ही सेना से रिटायर्ड हुआ था। देवेंद्र सिंह गुर्जर वर्तमान में एक वेयर हाउस में सुरक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत था। देवेंद्र के दो बेटे हैं। रात लगभग…
Read Moreहाथरस जिले में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कंटेनर ने मैजिक में मारी टक्कर
हाथरस उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सवारी से भरी मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। सवारी से भरी मैजिक वैन, जो हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, अचानक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर…
Read More90 करोड़ रुपये के डीएमएफ घोटाला में ED की पेश चार्जशीट, सरकारी अधिकारी लेते थे 40% कमीशन
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुचर्चित खनिज जिला न्यास मद (डीएमएफ) घोटाले के मामले में सोमवार को विशेष कोर्ट में आठ हजार 21 पन्नों का पहला आरोप पत्र पेश किया। यह मामला पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में सामने आया था। आरोप पत्र में अब तक हुई जांच के हवाले से ईडी ने आकलन दिया है कि डीएमएफ घोटाला 90 करोड़ 48 लाख रुपये का है। आरोप पत्र में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, महिला बाल विभाग की अफसर रहीं माया वारियर, ब्रोकर मनोज कुमार द्विवेदी समेत 16 आरोपितों…
Read Moreमध्यप्रदेश भाजपा संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में संपन्न, प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण पर्व को लेकर चर्चा
नई दिल्ली/भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण पर्व को लेकर चर्चा हुई। कल देर शाम हुई इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाले जनकल्याण पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री…
Read Moreमध्यप्रदेश के एथलीट विनोद सिंह ने 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रचा इतिहास
भोपाल भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 7 से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट विनोद सिंह ने बालक अंडर-20 वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। विनोद ने 14:12.67 मिनट के प्रदर्शन के साथ न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि नई मीट रिकॉर्ड भी बनाई। इसी इवेंट में अकादमी के एक अन्य प्रतिभाशाली एथलीट विकास कुमार बिंद ने 14:13.52 मिनट के प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया, जो पिछले मीट रिकॉर्ड से…
Read Moreसुकमा में दो नक्सली गिरफ्तार, आईईडी सहित विस्फोटक बरामद
सुकमा सुकमा| जिले के फूलबगड़ी पुलिस व डीआरजी की संयुक्त टीम ने दो नक्सलियों को विस्फोटक समेत गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की निशानदेही पर जंगल से 5 किलो वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, बरामद की हैं। दोनों ने अपना नाम माड़वी मंगा और माड़वी भीमा बताया। दोनों को फुलबगड़ी थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर 7 दिसंबर को थाना फुलबगड़ी से जिला बल की पार्टी…
Read More
