भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति के सदस्य विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री जयंत मलैया, श्री अभय कुमार मिश्रा, श्री दिनेश राय मुनमुन, श्री मुकेश टंडन और विपिन जैन उपस्थित थे। बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने, वैट अंतर्गत कर निर्धारण जैसे मुद्दों के निराकरण, करदाताओं को उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं, करदाताओं की सुविधा के लिए किए गए नवाचार, जीएसटी के अंतर्गत नए करदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए वेलकम किट जैसे विषयों…
Read MoreDay: December 17, 2024
लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, बुधवार को विधानसभा घेराव
लखनऊ भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश (पूर्वी) युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा लगाए गए पोस्टर से मिली है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर में प्रमुख रूप से लिखा गया है, “जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” और “18 दिसंबर लखनऊ चलो”। कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का…
Read Moreवाणिज्य उद्योग मंत्री 18 दिसम्बर को कोरबा में गुरुघासीदास जयंती समारोह में होंगे शामिल
रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 18 दिसम्बर को जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। प्रातः 11.05 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से मुख्यमंत्री के साथ कोरबा के लिए प्रस्थान कर 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेंगे। जहां वे 11.50 से 12.55 बजे तक सतनाम भवन में आयोजित बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोरबा के बालकों में सतनाम कल्याण समिति…
Read Moreमध्यप्रदेश-राजस्थान के किसानों की तकदीर बदलेगी पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना
भोपाल म ध्यप्रदेश और राजस्थान को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाने वाली पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिये त्रि-स्तरीय अनुबंध प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज जयपुर में हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के स्वप्न को साकार करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच समझौता कराते हुए पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को मूर्त रूप दिया। यह परियोजना मध्यप्रदेश के देवास, गुना, शिवपुरी, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर एवं मुरैना के किसानों को सिंचाई के लिये भरपूर…
Read Moreमेरठ : विश्वकर्मा बिल्डर्स पर आयकर विभाग की दबिश, कई ठिकानों पर रेड
मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को आयकर विभाग ने विश्वकर्मा बिल्डर्स पर शिकंजा कसा है। विभाग की टीम विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा इन्ड्रस्ट्रियल एरिया में भी छापेमारी की, जिसे बिल्डर ने डेवलप किया था। इसके अलावा, मेरठ समेत कई अन्य शहरों में भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कई निर्माण प्रोजेक्ट्स हैं। विभाग ने इन प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक गतिविधियों की जांच की है,…
Read Moreविद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, उप मुख्यमंत्री शुक्ल हुए शामिल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पेंशनर्स हमारे समाज की धरोहर हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सिंधु भवन भोपाल में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के प्रादेशिक वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संघ की स्मारिका का विमोचन भी किया। संगठन प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को पेंशनर्स की तीन प्रमुख मांगों – पेंशन की शासकीय गारंटी, महंगाई राहत का समय पर भुगतान और कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।…
Read Moreअरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर उलझा हुआ : वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा दिलचस्प पहलू है, और अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर भी इसी में उलझा हुआ है। 2011 में जब अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी, तब उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “केजरीवाल ने सीएजी (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए…
Read Moreरूस के राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका, मॉस्को बम धमाके में परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की गई जान
मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ा झटका लगा है। यहां की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई। किरिलोव की क्रेमलिन के पास रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर हत्या कर दी गई। स्कूटर में छिपाया गया था बम रूसी जांच एजेंसियों के अनुसार, धमाका एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम के कारण हुआ। बम फटने से किरिलोव और उनके एक सहायक की…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ स्व. देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा…
Read More‘चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत 18 दिसंबर से : राज्य मंत्री श्री लोधी
भोपाल प्रसिध्द ऐतिहासिक नगर चंदेरी में एडवेंचर के रोमांच और लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्ज़री ग्लैपिंग अनुभव देने के लिए 'चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत 18 दिसंबर से की जा रही है। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि 'चंदेरी इको रिट्रीट’ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से लाने का एक प्रयास है। चंदेरी इको रिट्रीट, पर्यटकों और आगंतुकों को चंदेरी की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों से…
Read Moreचीन में भ्रष्टाचार की कोई माफी नहीं, देश के सबसे बड़े घोटाले में लिप्त अधिकारी को फांसी पर चढ़ाया
बीजिंग. चीन की सरकार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है और इसी नीति के तहत चीन की सरकार ने अपने एक और शीर्ष अधिकारी को मौत की सजा दे दी है। चीन की सरकार ने मंगलवार को उत्तरी इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के पूर्व अधिकारी ली जियानपिंग को फांसी दे दी। ली जियानपिंग को देश के अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया था। यह भ्रष्टाचार 42 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का बताया जा रहा है। ली जियानपिंग चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट…
Read Moreब्राजील के राष्ट्रपति ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया ऐलान, तख्तापलट की साजिश रचने वालों को मिलेगी कड़ी सजा
साओ पाउलो। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा ब्रेन सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और 2022 में तख्तापलट की कोशिश में शामिल लोगों को 'कड़ी सजा' देने का ऐलान किया है। लूला के डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद सिरियो लिबनेस अस्पताल में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई जो पिछले सप्ताह हुई सर्जरी के बाद से उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। उनकी मेडिकल टीम और प्रथम महिला रोसांगेला डा. सिल्वा उनके साथ मौजूद थीं। लूला ने हिरासत में…
Read Moreपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः कोरिया जिले में बढ़ी रुचि, 300 घरों का लक्ष्य
सौर ऊर्जा ग्रीन एनर्जी है और पर्यावरण के अनुकूल कोरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कोरिया जिले में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। 39 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन जिले में 300 घरों में सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब-तक 39 लाभार्थियों ने इस योजना के लिए पंजीयन करवा लिया है। वहीं, मोबाइल ऐप के…
Read Moreमध्य प्रदेश के व्यापम मामले में चार आरोपियों को सुनाई सजा, 10-10 हजार का लगा जुर्माना
भोपाल मध्य प्रदेश के व्यापम मामले में चार आरोपियों को सजा सुनाई गई है। भोपाल की विशेष न्यायालय ने चार आरोपियों को सात-सात साल की सजा और 10-10 हजार का जुर्माना लगाया है। आरोपियों ने अपने स्थान पर दूसरे छात्रों को बिठाकर परीक्षा पास की थी। सीबीआई व्यापम प्रकरण के विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने एसटीएफ भोपाल के अपराध क्रमांक 12/2015 जो कि 15.04.2014 एसटीएफ भोपाल द्वारा कायम किया गया था। जिसमें माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार सीबीआई ने अग्रिम विवेचना कर पूरक अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था।…
Read Moreविधान सभा के रजत जयंती वर्ष में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ
विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ रायपुर छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव…
Read More