मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस ने क्या किया है, जानती है देश की जनता

रायपुर कांग्रेस के अंबेडकर मार्च पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान भाजपा पार्टी ने दिया है, वह दुनिया देख रही है. कांग्रेस ने क्या किया, यह देश जानता है. कांग्रेस के कहने का कोई मतलब नहीं है. दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिल्ली में इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम रखा गया है. देश के उद्योगपतियों से मुलाक़ात और बात होगी. छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति के विषय में बतायेंगे.…

Read More

राजस्थान-पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, ‘अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें’

जयपुर। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अधिकारी हर महीने चार रात्री गांव में विश्राम अवश्य करें। फील्ड में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखें। उन्हें शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव में ही रहना होगा। जिससे लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान हो सके। साथ ही माह में एक बार खुली जनसुनवाई अवश्य करें। दिलावर शनिवार को पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के बारे में समीक्षा…

Read More

राजस्थान-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, अवैध जल कनेक्शन काटकर दोषियों पर करें प्रभावी करवाई

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री भास्कर ए सावंत ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु वर्ष 2025 के लिए प्रस्ताव आगामी 5 जनवरी तक प्रस्तुत किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध जल कनेक्शन काटने में तेजी लायीं जाए एवं संबंधित दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध जल कनेक्शन काटते समय लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती है तो उसके बारे में उच्च स्तर पर बताया जाए जिससे उच्च स्तर पर पुलिस को कठोर कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया जा…

Read More

मानसिकता योगदान देने की थी, फॉलो-ऑन बचाने के बारे में नहीं सोच रहा था : आकाश दीप

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले, भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने खुलासा किया कि ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट के चौथे दिन बल्लेबाजी करते समय उनकी मानसिकता आउट न होने की थी और उन्हें खुशी है कि उनके प्रयासों से मेहमान टीम को फॉलो-ऑन टालने में मदद मिली। ब्रिसबेन में, आकाश उस समय बल्लेबाजी करने आए जब भारत का स्कोर 213/9 था, और उन्होंने 44 गेंदों पर 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे मेहमान टीम को फॉलो-ऑन से बचाया जा सका, जबकि उन्होंने अंतिम विकेट के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन को शानदार करियर के लिए हार्दिक बधाई दी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ऑफ-स्पिन मास्टर रविचंद्रन अश्विन को उनके शानदार करियर के लिए हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिकेट के मैदान में उनकी “जर्सी नंबर 99” की कमी खलेगी”। गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन करते हुए, अश्विन ने भारत के सबसे महान मैच विजेताओं में से एक के रूप में एक समृद्ध विरासत छोड़ी है। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने…

Read More

महतारी वंदन पर बैज के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर महतारी वंदन योजना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि दीपक बैज डरे हुए हैं. महतारी वंदन योजना से इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है. तथाकथित हेरोइन के नाम पर पैसे जारी होने का बस्तर से मामला आया है. इतनी बड़ी लाभकारी योजना में ऐसी छोटी-मोटी विसंगतियां हो जाती है. शुक्ला ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं से किए वादे को पांच सालों में पूरा नहीं किया. कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. बता दें कि…

Read More

राजस्थान-टीबी मुक्त भारत बनाने निःक्षय शिविरों का आयोजन, दिल्ली में समीक्षा बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में टीबी मुक्त भारत, 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए निरंतर निःक्षय शिविरों का आयोजन कर रहा है। टीबी रोगियों को निःक्षय पोषण योजना का लाभ देने के साथ ही पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जा रहा है। नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में टीबी…

Read More

महज एक दिन में अंधे हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा, बर्खास्त पुलिस कर्मी का हत्यारा कुठला पुलिस की गिरफ्त में, आपसी विवाद बना हत्या का कारण

कटनी  गुरुवार शुक्रवार की दरिया में रात कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जटवारा में हुए बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्याकांड के मामले का कुठला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्या एक युवक ने आपसी विवाद के कारण की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस ने बर्खास्त सिपाही के अंधे हत्याकांड का खुलासा करने…

Read More

बुमराह को लेकर कोंस्टास कुछ ज्यादा नहीं सोच रहे

मेलबर्न युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास इस समय अपने ऊपर जसप्रीत बुमराह के वीडियो देखकर दबाव नहीं बनाना चाह रहे। 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंड डे टेस्ट में कोंस्टास का बतौर ओपनर डेब्यू तय दिख रहा है और वह भारतीय पेसर के ख़िलाफ़ तैयार हैं। तीन हफ़्ते पहले अभ्यास मैच में भारत के ख़िलाफ़ कोंस्टास ने 97 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी। कैनबरा में खेले गए मैच में भारतीय दल के आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा शामिल थे। लेकिन उस मैच में जो…

Read More

मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए एटीसी भवन का किया लोकार्पण

इंदौर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नए एयर टैफिक कंट्रोल(एटीसी) भवन का लोकार्पण किया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा यह मेरा पहली बार जब मैं एटीसी की सीट पर बैठा हूं। मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय…

Read More

राजस्थान-अजमेर में नकली सरस घी और तेल बड़ी मात्रा में बरामद, पुलिस की ब्यावर में विजयनगर बड़ी कार्रवाई

अजमेर। विजयनगर थाना पुलिस ने नकली सरस ब्रांड घी और सुपर पोस्टमैन ब्रांड नकली खाद्य तेल की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली खाद्य तेल और घी जब्त कर आरोपी सांवरलाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। मैसर्स जगदम्बा वेजिटेबल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन मैनेजर प्रहलाद चंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी के सुपर पोस्टमैन ब्रांड के नकली तेल की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर बरल रोड…

Read More

राजस्थान-जयपुर प्रशासन ने एसएमएस अस्पताल में खोला कैंप कार्यालय, 3 शिफ्टों में अधिकारी और कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्थाएं

जयपुर। दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के पीड़ितों, घायलों के सर्वोत्तम उपचार एवं मृतकों के आश्रित परिजनों सभी जरूरतों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सवाई मानसिंह अस्पताल में कैंप कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इस कैंप कार्यालय में 24 घंटे के दौरान 3 शिफ्टों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। कैंप कार्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए…

Read More

सरकारी स्कूल की टीचर शिक्षिका शारदा साहू ने मैथ्स को बना दिया बच्चों के लिए खेल, कबाड़ से जुगाड़

धमतरी शासकीय प्राथमिक शाला सोरिदभाट में पदस्थ शिक्षिका शारदा साहू गणित विषय में नवाचारी प्रयोग से स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को अंक और संख्या का ज्ञान कराने खेलो चलो नंबरों का खेल का मॉडल, ज्यामितीय आकृतियां, गुणा-भाग मशीन सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित सीखा रही हैं। हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इसे मानने का मुख्य उद्देश्य मानवता के विकास के…

Read More

3 बिल्डर्स पर छापेमारी में खुलासा, सहारा की 200 करोड़ की जमीन 50 करोड़ में बेची

भोपाल त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी ग्रुप और ईशान ग्रुप के संचालकों और इनसे जुड़े ब्रोकर्स के 52 ठिकानों पर आयकर कार्रवाई शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। अभी तक की सर्चिग में 8 करोड़ रुपए नकद, ज्वेलरी बरामद की जा चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। जांच में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के राजेश शर्मा और उसके करीबियों के यहां से कई शैल कंपनियों और करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता चला है। शैल कंपनियों के जरिये एक से दूसरी में लेन-देन किया गया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक, जांच…

Read More

भारत ने जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया के साथ मीडिया मैच का बहिष्कार किया: रिपोर्ट

मेलबर्न भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के बीच निर्धारित प्रेस मैच को रद्द कर दिया गया, क्योंकि कथित तौर पर भारतीय मीडिया ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के बाद पहले से तय मैच का बहिष्कार किया। रिपोर्ट में कई स्रोतों के हवाले से बताया गया कि मेलबर्न के जंक्शन ओवल में रविवार को होने वाला टी20 मैच रद्द कर दिया गया, क्योंकि भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया। इस फैसले के कारण यात्रा करने वाले मीडिया दल के कई सदस्यों…

Read More