लखनऊ राजधानी लखनऊ में नए एचएमपीवी वायरस से पॉजिटिव होने के बाद ठीक हुई 60 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। महिला को 8 जनवरी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि महिला को टीवी, किडनी व हाइपरटेंशन की समस्या थी। इन बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से उसकी मृत्यु हुई है। अचानक बिगड़ी हालत नेहरू नगर के मोती नगर की निवासी आशा शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया…
Read MoreDay: January 16, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में राज्य के स्थानीय लोगों के लिए छत्तीसगढ़ पवेलियन पूरी तरह से तैयार है। राज्य के लोगों को प्रयागराज में भी अपनेपन का अहसास मिले इसलिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यहां स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए लोगों के निःशुल्क ठहरने और भोजन करने भी व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ के जो भी श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन महाकुंभ मेला के…
Read Moreछत्तीसगढ़-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कल, आज शाम तक होगा नामांकन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। इसकी जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम पांच से सात बजे तक नामांकन होगा। प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शामिल होंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और चुनाव पर्यवेक्षक गजेंद्र…
Read Moreसड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: नोबल पब्लिक स्कूल जैतहरी मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
अनूपपुर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नोबेल पब्लिक स्कूल जैतहरी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें शॉर्ट मूवी एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे ने बच्चों को बताया, कि सड़क पर पैदल चलते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कौन सी लापरवाहियां हैं जो दुर्घटना का कारण बनती हैं। बच्चों को रोड मार्किंग, रोड साइन ,ट्रैफिक सिग्नल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा गुड सेमोरिटर्न योजना, पीड़ित प्रतिकर…
Read Moreरायबरेली में कार की टक्कर से एक की मौत और BJP नेता समेत कई घायल
रायबरेली उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम मोहल्ले के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जानिए, क्या है पूरा मामला? पुलिस के मुताबिक, प्रगति पुरम मोहल्ले के पास तेज गति से जा रही एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया…
Read Moreरतलाम मंडल के तीन अधिकारियों समेत 17 रेलकर्मी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित
रतलाम मुम्बई के यशवंत राव चाव्हान प्रतिष्ठान, मुम्बई में पश्चिम रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 69वां रेल सप्ताह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों,उत्पादन एवं निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित 17 रेल कर्मियों को वर्ष 2024 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एफिसियंसी मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया…
Read Moreमुस्लिम है ‘नाम’ तो बदलने का है काम? इस्लामिक नाम बदलने में जुटी मोहन सरकार
भोपाल उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में भी सरकार शहरों, गांवों और इलाकों के इस्लामिक नाम बदलने की रणनीति पर तेजी से जुट गई है. इसकी शुरुआत सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. लेकिन अब वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव उनसे आगे निकलते दिख रहे हैं. कुछ दिन पहले ही सीएम ने अपने गृह नगर उज्जैन में तीन गांवों के नाम बदले, तो वहीं बीते रविवार को एक साथ 11 इस्लामिक नाम वाले गांवों के नाम बदल डाले. अब हिंदूवादी संगठनों ने नाम बदलने के लिए…
Read Moreहमीदिया अस्पताल मैनेजमेंट ने 400 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
भोपाल हमीदिया अस्पताल मैनेजमेंट ने 400 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।इनमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। 20 जनवरी को सेवा समाप्ति का लेटर कर्मचारियों को थमाया गया है। प्रबंधन के इस फैसले से कर्मचारियों में काफी नाराजगी है, और वे इसके विरोध में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सैलरी को लेकर आवाज उठाने की सजा दी जा रही है। गुरुवार सुबह से ही हमीदिया अस्पताल में हड़ताल जारी है। कर्मचारी लगातार अस्पताल परिसर में नारेबाजी…
Read Moreराजस्थान-ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू की जांचेंगे प्रगति
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू के कार्यान्वयन को सुचारू रूप से सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नोडल एजेंसी ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन (बीआईपी) ने बुधवार को प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इस सत्र में विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें एमओयू कार्यान्वयन पोर्टल राजनिवेश को सुचारू रूप से संचालित करने, प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति पर कुशलतापूर्वक नज़र रखने और अन्य विभागों के अवलोकन के लिए पोर्टल पर इसे अपडेट करने पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, खनन, पर्यटन, रीको, जयपुर…
Read Moreरील्स बनाने के चक्कर में नहर में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
भोपाल लोगों में खासकर युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने का नशा इस कदर चढ़ा हुआ है कि कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। कभी कभी यही जुनून मौत की वजह भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है जहां रील्स बनाने के चक्कर में दो दोस्तों की जान चली गई। गंभीर हादसे भी रहे हैं। दरअसल घटना कोलार थाना क्षेत्र के इनायतपुर नहर की है, जहां तीन दोस्त तेज रफ्तार कार में रील्स बना रहे थे, तभी…
Read Moreराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 17 जनवरी को करेगा जनसुनवाई
भोपाल मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग समूह के लिये 17 जनवरी को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई आयोजित की गई है। संबंधित समुदायों के प्रतिनिधि या व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिये 2-बी राजीव गांधी भवन, 35 श्यामला हिल्स, भोपाल स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित हो सकते हैं। मध्यप्रदेश के लिये दमामी, फूलमाली (फूलमारी), कलार (जायसवाल), लोढ़ा (तंवर) और कुड़मी वर्ग के संगठन, प्रतिनिधि और व्यक्ति जनसुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिये आ सकते हैं।
Read Moreराजस्थान-जयपुर में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में करेगा जागरूक
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को जयपुर स्थित परिवहन भवन से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) प्रथम के सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवहन मंत्री ने बताया कि यह जागरूकता रथ न केवल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा का संदेश प्रसारित करेगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि यह जागरूकता रथ विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी जाकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ-साथ सीपीआर एवं अन्य…
Read Moreबीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, तीन-चार नक्सली ढेर
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इसमें 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग रही है। एनकाउंटर दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रहा है। नक्सलियों के उपस्थिति की खबर मिलने के बाद से सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है. नक्सलियों को खोज कर उनका खात्मा करने डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और…
Read Moreराजस्थान-नगरीय विकास प्रमुख सचिव ने की समीक्षा बैठक, भूमि अधिग्रहण में त्वरित कार्यवाही कर लोगों को लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बुधवार को भूमि अधिग्रहण व अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री गालरिया ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे लैंड बैंक का विस्तार व भूमि अधिग्रहण के मामलो में त्वरित कार्यवाही कर आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुँचाए। उन्होंने राजस्थान आवासन मण्डल की इंदिरा गाँधी नगर विस्तार योजना की नामांकन प्रक्रिया तथा ज़मीन के बदले ज़मीन के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने जेडीए की प्रगतिरत योजनाओं की भी समीक्षा…
Read Moreराजस्थान-जल संचय जन भागीदारी विषय पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, ‘प्रदेश बनेगा हरा-भरा, समृद्ध और आत्मनिर्भर’
जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अनूठी संकल्पना ‘कैच द रेन’ को आगे बढ़ाते हुए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की शुरूआत की गई है। जल संचय का यह अभियान जन भागीदारी से जन आंदोलन बन रहा है और इसके अंतर्गत राजस्थान में प्रवासियों द्वारा जल संचय की संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। पाटिल मुख्यमंत्री निवास पर जल संचय जन भागीदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में विश्वभर की 18 प्रतिशत आबादी के…
Read More