मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाई-ओवर का करेंगे उद्घाटन 154 करोड़ की लागत से बना है 2900 मीटर लंबा फ्लाई-ओवर, 23 जनवरी को उद्घाटन फ्लाई-ओवर यातायात प्रबंधन में होगा सहायक भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुरवार 23 जनवरी को गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 154 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने में सहायक होगा। साथ ही यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। समारोह में…
Read MoreDay: January 22, 2025
कैबिनेट ने 2025-26 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी
नई दिल्ली 2025-26 सीज़न के लिए कच्चे जूट (टीडी-3 श्रेणी) का एमएसपी, 5,650/- रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन की भारित औसत लागत से 66.8 प्रतिशत अधिक की वापसी सुनिश्चित करेगा। विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट का अनुशंसित एमएसपी, अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन की भारित औसत लागत से एमएसपी को कम से कम 1.5 गुना निर्धारित करने के सिद्धांत के अनुरूप है, जिसकी घोषणा सरकार द्वारा 2018-19 के बजट में की गयी थी। विपणन सीजन 2025-26 के लिए कच्चे जूट…
Read Moreआग की अफवाह के बाद पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, 10 की मौत
जलगांव महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसके बाद यात्री दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का…
Read Moreकर्नाटक कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा- शादी से जुड़े विवादों में पुरुष भी क्रूरता और उत्पीड़न का शिकार होते हैं
बेंगलुरु कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि शादी से जुड़े विवादों में पुरुष भी क्रूरता और उत्पीड़न का शिकार होते हैं। बेंच ने कहा कि यह बात सही है कि मुख्य तौर पर महिलाएं ही शादी के विवादों में प्रभावित होती हैं, लेकिन पुरुषों के खिलाफ भी क्रूरता होती है। इसलिए अब सोच को बदलने की जरूरत है। अब वह समय है, जब हम जेंडर न्यूट्रल समाज की बात करें। 7 जनवरी को पारित आदेश में जस्टिस सी. सुमालता ने महिला की केस…
Read More‘आप’ से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया
नई दिल्ली दिल्ली चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां सक्रिय होती जा रही हैं। 70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप), मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होने की संभावना है। तीनों पार्टियों के बीच एक-एक विधानसभा सीट के लिए नजदीकी लड़ाई देखने की उम्मीद है, जिसमें करावल नगर विधानसभा सीट भी शामिल है। करावल नगर विधानसभा क्षेत्र, दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।…
Read Moreमहाकुंभ के दौरान आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचे, गंगा में लगाई डुबकी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जारी महाकुंभ के दौरान आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां पहले कैबिनेट की बैठक हुई। कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसलों की जानकारी दी। इसके बाद सभी 54 मंत्री नाव पर सवार होकर त्रिवेणी पहुंचे और यहां गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज देखने को मिला। गंगा स्नान के दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज नजर आया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक…
Read Moreकोटा में सुसाइड का मामला थम नहीं रहा, आज एक और कोचिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया
कोटा कोटा में सुसाइड का मामला थम नहीं रहा है। बुधवार को एक और कोचिंग छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सुसाइट करने वाली लड़की गुजरात की रहने वाली थी, वो कोटा के जवाहर नगर में रहकर तैयारी कर रही थी। सुसाइड की सूचना मिलने के बाद जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। कोटा शहर के जवाहर नगर थाना इलाके में पीजी में रह रही एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र अफसा शेख गुजरात से अहमदाबाद की रहने…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर एकमत नहीं पीठ, राहत नहीं
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में आज 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूर्व आप नेता ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर विभाजित फैसला सुनाया। ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ एकमत नहीं है। दो जजों की पीठ में से एक न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने पूर्व आप नेता की याचिका खारिज कर दी तो वहीं, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने याचिका को स्वीकार कर लिया। ताहिर हुसैन केस की सुनवाई अब तीन जजों…
Read MoreCGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और चेतन बोरघरिया किसी भी वक़्त हो सकते हैं गिरफ्तार !
रायपुर बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में अब पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघरिया को CBI गिरफ्तार करने वाली है। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने सरकार से अनुमति मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, अब यह खबर निकल कर सामने आई है कि साय सरकार के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुमति दे दी है। दरअसल, पीएससी घोटाले मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आरती वासनिक और चेतन बोरघरिया को भी…
Read Moreजन्म के आधार पर नागरिकता को लेकर बड़ा ऐलान कर चुके राष्ट्रपति को मुल्क की जनता का नहीं मिल रहा साथ
वाशिंगटन जन्म के आधार पर नागरिकता को लेकर बड़ा ऐलान कर चुके अमेरिका के नए राष्ट्रपति को मुल्क की जनता का ही साथ नहीं मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को लेकर चुनाव से पहले हुए एक सर्वे में पता चला है कि आधे से ज्यादा अमेरिक इसका विरोध कर रहे हैं। ट्रंप ने अमेरिका में जन्म लेने वाले अवैध प्रवासियों के बच्चों को नागरिकता नहीं देने के लिए संविधान में बदलाव का फैसला लिया है। जनवरी में एसोसिएटेड प्रेस की तरफ से किए गए एक सर्वे में…
Read Moreपुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूदे, इसी दौरान दूसरे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
महाराष्ट्र जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जाते वक्त आग की अफवाह से यात्रियों ने ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया। इसी दौरान दूसरे ट्रेक पर बेंगलुरु की चपेट में आ गए। इससे कुछ लोगाें की मौत हो गई और कई घायल गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों को संदेह हुआ कि उनकी ट्रेन में आग लग गई है, जिसके चलते वे कोच से बाहर निकल आए। घटना के बाद रेलवे अधिकारी और अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री गडकरी को कॉरिडोर निर्माण में हो रहे विलंब से राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कराया अवगत
भोपाल भोपाल के नर्मदापुरम मार्ग पर सुचारू आवागमन के लिए मिसरोद बीआरटीएस कॉरिडोर से सीआरआरआई एमप्री से रत्नागिरी तिराहा तक एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा भेंट करने के बाद संबंधित अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिए। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने 22 जनवरी को नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय मंत्री गडकरी के निवास पर उनसे भेंट कर कॉरिडोर के निर्माण में हो रहे विलंब की…
Read Moreमहाकुंभ में योगी कैबिनेट ने विंध्य एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी, लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को हरी झंडी दी
प्रयागराज यूपीवालों के लिए गुड न्यूज है। महाकुंभ में हुई योगी कैबिनेट ने अन्य कई प्रस्तावों के साथ मिर्जापुर से प्रयागराज तक छह लेन के एक्सप्रेस वे को भी मंजूरी दे दी है। इसे विन्ध्य एक्सप्रेसवे का नाम दिया गया है। लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। यह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट से शुरू होकर बारा तक जाएगा। महाकुंभ नगर के अरैल त्रिवेणी संकुल में मंत्री परिषद की बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग गंगा…
Read Moreआगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी द्वारा ‘पोशाक संबंधी सभी दिशानिर्देशों’ का पालन करेगी
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा ‘पोशाक संबंधी सभी दिशानिर्देशों' का पालन करेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने साझा करते हुए उन अटकलों को खारिज किया कि बोर्ड ने टीम की आधिकारिक जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था और वह अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। सैकिया ने…
Read Moreभारत पर्व में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक
रायपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़…
Read More
