सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली गैस से 38 स्कूली बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, कलेक्टर-SP पहुंचे मौके पर

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खपराडीह स्कूल में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई. एक-एक कर बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ छात्र बेहोश हो गए. स्कूल प्रशासन ने तत्काल विद्यार्थियों के पालकों को सूचना दी और बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बच्चों ने तबीयत बिगड़ने का कारण सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया है. वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी तत्काल बच्चों का हालचाल जानने सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे.…

Read More

गौहर खान ने ‘ ‘उई अम्मा’ पर किया जबरदस्त डांस

मुंबई टीवी और फिल्मों की दुनिया में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकीं गौहर खान इन दिनों ईशा मालवीय के साथ सरगुन मेहता और रवि दुबे के एक शो में नजर आ रही हैं, जो यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने उसी लुक में एक वीडियो बनाया, जो कि इंटरनेट पर हंगामा मचाए हुए है। राशा थडानी के गाने 'उई अम्मा' पर उन्होंने ऐसा ठुमका लगाया कि मलाइका अरोड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय तक ने रिएक्ट किया है। जहां रवीना टंडन की 19…

Read More

लिवरपूल चैंपियंस लीग के अंतिम 16 में, बार्सिलोना की रोमांचक जीत

लिवरपूल लिवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर लिली को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की, जबकि बार्सिलोना ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक रोमांचक मैच में बेनफिका को 5-4 से हराया। हार्वे इलियट ने विजयी गोल करके लिवरपूल को सात मैचों में सातवीं जीत दिलाई। इससे पहले मोहम्मद सलाह ने लिवरपूल की तरफ से 34वें मिनट में पहला गोल किया था लेकिन लिली कनाडा के स्ट्राइकर जोनाथन डेविड के 62वें मिनट में किए गए गोल के…

Read More

राजस्थान-अलवर में वन मंत्री ने देखी सरिस्का की मॉनिटरिंग व्यवस्था, वनकर्मी प्रो-एक्टिव रहकर निभाएं दायित्व’

जयपुर। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर जिला स्थित बाघ परियोजना क्षेत्र सरिस्का में पहुंचकर वन विभाग की मॉनिटरिंग व्यवस्था व चौकियों के जीर्णाेद्धार सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया। मंत्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन्य जीवों व वन सम्पदा की सुरक्षा का कार्य प्रो-एक्टिव रहकर सम्पादित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि चौकियों के जीर्णाेद्धार आदि का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जावे। इस कार्य में यथा सम्भव प्रकृति के अनुकूल सामग्री का उपयोग करें। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं सुव्यस्थित…

Read More

रिहैब के दौरान डर का एहसास था, लेकिन मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं: शमी

कोलकाता भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जब उन्होंने रिहैबिलिटेशन शुरू किया तो वह डर की भावना से घिर गए थे, लेकिन राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की दृढ़ इच्छाशक्ति से वह उस चरण से उबरने में कामयाब रहे। शमी को नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय विश्व कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद जब…

Read More

सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल सायबर क्राइम आज के दौर का नवीनतम और खतरनाक क्राइम हो गया है। वर्तमान में आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल हो रहा है। सायबर क्राइम से बचने का एकमात्र तरीका जागरूकता और सतर्कता है। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया बुधवार को भोपाल के समन्वय भवन में 9वीं नेशनल साइबर साइकोलॉजी क्रॉन्फ्रेंस के एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ पर सम्बोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि म.प्र. राज्य महिला आयोग और रिस्पॉन्सिबल नेटिज्म संस्था मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यौन उत्पीड़न के मामले में शारीरिक चोटों का न होना अपराध नहीं होने की पुष्टि नहीं करता

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यह स्पष्ट किया है कि यौन उत्पीड़न के मामले में शारीरिक चोटों का न होना अपराध नहीं होने की पुष्टि नहीं करता है। साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत ने यह भी साफ कहा है कि यह भी जरूरी नहीं है कि पीड़िता शोर मचाए या चिल्लाए। कोर्ट का मानना है कि ऐसे मामलों में पीड़ितों की प्रतिक्रिया विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करती है। अदालत ने यह भी कहा कि यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामाजिक कलंक और डर पीड़िता की ओर से…

Read More

घरेलू मुकाबले में हमें युवाओं को तैयार करने में मदद मिलेगी : रोहित राजपाल

नई दिल्ली भारत के डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल के अनुसार, भविष्य के डेविस कप सितारों को तैयार करने के लिए घरेलू मुकाबले से बेहतर कुछ नहीं है और टोगो के खिलाफ आगामी मुकाबला ऐसा करने का एक अच्छा अवसर है। डेविस कप, जो 1-2 फरवरी को खेला जाएगा, की पांच सदस्यीय टीम में शशिकुमार मुकुंद, रामकुमार रामनाथन, करण सिंह, एन.श्रीराम बालाजी और ऋत्विक चौधरी बोलिपल्ली शामिल हैं। भारत के शशिकुमार मुकुंद 368वें नंबर पर इस मुकाबले में सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी होंगे। लखनऊ में मोरक्को के खिलाफ खेलने के…

Read More

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खो खो विश्व कप विजेता टीमों को सम्मानित किया

नई दिल्ली खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला खो खो टीमों को सम्मानित किया, जिन्होंने पहली बार विश्व कप में इतिहास रच दिया। मेजबान भारत ने 19 जनवरी को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में पहला खिताब जीतकर टूर्नामेंट में दोहरी खुशी मनाई। दोनों टीमों ने अपने-अपने फाइनल में नेपाल को हराया। पुरुष और महिला खो खो टीमों की पूरी टीम के साथ-साथ कोच, भारतीय खो खो महासंघ (केकेएफआई) के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल…

Read More

डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ कार्यक्रम में खालिस्तानी आतंकी पन्नू पंहुचा और मंच के पास खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए

वाशिंगटन डोनाल्ड ट्रम्प ने (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुनियाभर से कई गणमान्य लोग और नेता शामिल हुए। लेकिन इस दौरान एक विवाद ने सबका ध्यान खींचा, जब भारतीय मूल के वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू  ने समारोह में खालिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पन्नू को ट्रम्प के मंच के पास खड़े होकर नारेबाजी करते हुए देखा गया। वीडियो में ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मंच पर मौजूद हैं। जनता…

Read More

राजस्थान-आवासन मण्डल के नवनियुक्त अभियंताओं का प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन में मील का पत्थर बनेगा प्रशिक्षण: प्रमुख सचिव

जयपुर। आवासन मण्डल के नवनियुक्त अभियंताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को एमएनआईटी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल की  प्रदेश में निर्मित/संचालित परियोजनाओं के तहत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूर्ण करने, जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने, आमजन के आशियाने का सपना साकार करने, मंडल में कार्मिकों की कमी को दूर करने एवं बेरोजगार युवाओं को राजकीय सेवा में अवसर देने हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत कम्प्यूटर…

Read More

मैडिसन कीज़ ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में

मेलबर्न मैडिसन कीज़ ने बुधवार को यहां पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके तीसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। कीज ने इस तरह से मौजूदा सत्र में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। यह उनकी लगातार दसवीं जीत है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उतरने से पहले एडिलेड में हमवतन जेसिका पेगुला को हराकर खिताब जीता था। अमेरिकी ओपन 2017…

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान का बहिष्कार समस्या का हल नहीं : बटलर

कोलकाता अगले महीने चैंपियंस ट्रॉफ़ी में इंग्लैंड की अफ़ग़ानिस्तान के साथ होने वाली भिड़ंत पर इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि अफ़ग़ानिस्तान का बहिष्कार करना समस्या का समाधान है। 26 फ़रवरी को लाहौर में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला लेबर पार्टी से सांसद टोनिया एंटोनियाज़ी द्वारा ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड को लिखे पत्र के बाद राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें कहा गया था कि अफ़ग़ानिस्तान में 14 मिलियन महिलाएं सत्तारूढ़ तालिबान द्वारा भेदभाव का शिकार हो रही…

Read More

महिला अंडर-19 विश्वकप में न्यूजीलैंड ने समोआ को 67 रनों से दी शिकस्त

कुचिंग (मलेशिया) ईव वोलैंड (48) रन की पारी के बाद ताश वेकलिन और ऋषिका जसवाल (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबलों में समोआ को 67 रनों से शिकस्त दी। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समोआ की टीम का कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नही टिक सका। समाओ की पूरी टीम 14.2 ओवर में 40 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। समाओ का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। न्यूजीलैंड की ओर…

Read More

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर

गरियाबंद  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद  जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जहां जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 AK47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। एसपी निखिल राखेचा पुरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराकर नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कुतुल एरिया कमेटी के इंटेलीजेंस प्रभारी दिलीप ध्रुवा ने भी सरेंडर किया…

Read More