गणतंत्र दिवस फूल ड्रेस रिहर्सल के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए, जाने

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 2025 के मद्देनजर आज फूल ड्रेस रिहर्सल के लिए यातायात प्रबंधों की जानकारी साझा की है। इस दिन दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए जाएंगे। यहाँ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है: परेड का मार्ग और मार्ग बंद होने का समय: परेड का मार्ग: विजय चौक → कर्तव्य पथ → सी-हेक्सागन → तिलक मार्ग → बहादुर शाह जफर मार्ग → नेताजी सुभाष मार्ग → लाल किला। समय: 23 जनवरी 2025 को सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक। -इन मार्गों पर…

Read More

अंडर-19 महिला विश्वकप में बंगलादेश की महिला टीम ने स्कॉटलैंड को 17 रनों से हराया

बंगी (मलेशिया) कप्तान सुमैया अख्तर (नाबाद 28) के बाद अनीसा अख्तर सोबा (चार विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश की महिला टीम ने बुधवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप में स्कॉटलैंड की टीम को 17 रनों से हरा दिया है। बंगलादेश के 120 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद पिप्पा स्प्राउल और निअम मुइर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 15वें ओवर में कप्तान निअम मुइर (22) रन…

Read More

ईपीएफओ ने नवंबर 2024 के दौरान 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 2.40 लाख नई महिला सदस्य

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2024 के दौरान 14.63 लाख शुद्ध सदस्य जोड़े। ईपीएफओ ने नवंबर 2024 के लिए प्रोविजनल पेरोल डेटा जारी किया है, जिसमें 14.63 लाख सदस्यों का शुद्ध जुड़ाव सामने आया है। वहीं, अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर महीने के दौरान शुद्ध सदस्य जोड़ में 9.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि महीने के दौरान जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख नई महिला सदस्य हैं। अक्टूबर 2024 के…

Read More

इजरायल और हमास के बीच गाजा में सीजफायर, इजरायल अब भी जंग में है!, मार गिराए आतंकी

तेल अवीव इजरायल और हमास के बीच गाजा में सीजफायर हो गया है। एक तरफ हमास ने इजरायल के तीन अगवा लोगों को रिहा किया तो वहीं यहूदी देश ने बदले में 90 कैदियों को छोड़ दिया। इस सीजफायर समझौते से शांति का माहौल बना है, लेकिन इजरायल ने नया मोर्चा खोल दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज की तरफ से अब वेस्ट बैंक के जेनिन में ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल की सेना ने बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को शुरू…

Read More

पंड्या को खेलते हुए देखना पसंद है : अकमल

इस्लामाबाद  पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा है ऑलरांउडर हार्दिक पंड्या उनके पसंदीदा खिलाड़ी है। अकमल ने कहा कि उन्हें पंड्या को खेलते हुए देखना पसंद है और वह चाहते हैं कि इस क्रिकेटर को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम ग्यारह में जगह मिलनी चाहिये। हार्दिक एकदिवसीय विश्व विश्व कप 2023 के दौरान हार्दिक भारतीय टीम में शामिल थे पर बीच में ही चोटिल होकर बाहर हो गये थे। कामरान ने कहा कि भारतीय टीम में मुख्य खिलाड़ी पंड्या हैं, उनके बिना अंतिम ग्यारह पूरी नहीं…

Read More

केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच अब मिडिल क्लास को साधने के लिए एक बड़ा दांव चला, केंद्र से 7 मांगें

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच अब मिडिल क्लास को साधने के लिए एक बड़ा दांव चला है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने केंद्र सरकार से मिडिल क्लास को राहत देने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार के सामने 7 मांगें रखते हुए इसे मिडिल क्लास के लिए अपना मेनिफेस्टो बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी देश में पहली बार मिडिल क्लास के लिए मेनिफेस्टो जारी कर रही है। हालांकि, इसमें उन्होंने कोई वादा नहीं किया कि यदि…

Read More

पानी की टंकी पर चढ़कर युवती ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, ‘बहन के देवर के साथ ही करनी है शादी,’ दी मरने की धमकी

बदायूं उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई और टंकी से कूदकर जान देने की बात कही। दरअसल, यह युवती अपनी बहन के देवर से शादी करना चाहती है। लेकिन, उससे शादी न होने से आहत होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी। उसने कहा, ''बहन के देवर से ही शादी करेगी, नहीं तो टंकी से कूदकर मर जाऊंगी।'' जानिए पूरा मामला यह पूरा मामला बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरायपुर…

Read More

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करना है लक्ष्य : श्रेयस

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का लक्ष्य अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी एकदिवसीय विश्व कप 2023 की तरह शानदार बल्लेबाजी करना है। एकदिवसीय विश्व कप 2023 में अय्यर ने 11 पारियों में 530 रन बनाए थे। तब उन्होंने दो अर्धशतकों के के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शानदार शतक भी लगाया था। घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी करने में सफल हुए हैं। अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और…

Read More

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘बिना सोचे समझे’ धन शोधन की जांच शुरू करने के लिए ED पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

मुंबई बंबई उच्च न्यायालय ने एक रियल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ 'बिना सोचे समझे' धन शोधन की जांच शुरू करने के लिए ED यानी प्रवर्तन निदेशालय पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। ईडी पर जुर्माना लगाते हुए जस्टिस मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को एक 'कड़ा संदेश' जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिकों को परेशान न किया जाए।…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बीजेपी के हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का दिया टारगेट

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘बड़ी जीत’ के लिए दो टारगेट दिए हैं। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नारे 'फिर आएंगे केजरीवाल' पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि ये कह रहे हैं कि फिर आएंगे, पर जनता कह रही है कि फिर खाएंगे। उन्होंने शीशहल को लेकर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संगठन…

Read More

एसए20 : किंग्समीड में बारिश के चलते मैच रद्द होने के बाद एमआई केपटाउन प्लेऑफ के करीब पहुंचा

डरबन मुंबई इंडियंस केपटाउन ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका 20 प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। किंग्समीड में डरबन सुपरजाइंट्स के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। मेहमान टीम ने दो अंक ले लिए, जिससे वह तालिका में शीर्ष पर स्थित पार्ल रॉयल्स के बराबर हो गई, जिसने अधिक जीत हासिल करके पहला स्थान बरकरार रखा है। इस बीच, डरबन के सुपर जायंट्स अपने दो अंकों के साथ तालिका में सबसे निचले पायदान पर बने हुए हैं, जिससे उनके आठ…

Read More

कोतवाली पुलिस के खिलाफ ज्वेलर्स एसोसिएशन का हल्ला बोल, तुलसी मार्ग पर बैठ रास्ता किया जाम

सिंगरौली कोतवाली थाना प्रभारी के लचर कार्याप्रणाली की वजह से मातहत पुलिस कर्मीयो द्वारा नियम क़ानून को ताक पर रख कर सर्राफा व्यवसाइयो के ऊपर किये जा रहे  हिटलरी पुलिसिया कार्यवाही से परेशान मुख्यालय के ज्वेलर्स संघ  पुलिस के खिलाफ मुखर हो गये. गत दिवस तड़के 4 बजे व रात्रि 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नौगई व गनियारी से दो सर्राफा व्यवसाइयो को उनके घर से उठाने व गृहणियों के साथ किये गये अभद्रता को लेकर सिंगरौली सर्राफा संघ के तत्वाधान मे आज वैढन मुख्यालय के सभी सर्राफा व्यवसायी…

Read More

राजधानी के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन, सीएम मोहन 23 जनवरी को करेंगे लोकार्पण

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक बनाए गए जीजी फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। अभी अभी बड़ा अपडेट सामने आया है कि, 148 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम राहगीरों के लिए खोल दिया जाएगा।  2734 मीटर लंबा ये भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर के लोकार्पण की अबतक 8 बार तारीखें…

Read More

प्रदेश में 28 जनवरी तक मनाया जायेगा आनंद उत्सव

भोपाल प्रदेश में आनंद विभाग द्वारा 14 जनवरी मकर संक्रांति के पर्व से लेकर 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आंनद उत्सव में आयोजित पारंपरिक मेलों में नागरिकों, महिलाओं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्वक सहभागिता हो रही है। राज्य शासन द्वारा संस्कृति के संरक्षण और परंपराओं को बरकरार रखने के उद्देश्य से आंनद उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। नागरिकों में सहभागिता और उत्साह बढ़ाने के लिये हर गांव और शहर में…

Read More

स्वीयाटेक ने नवारो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

मेलबर्न विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक बुधवार को 2022 यूएस ओपन जीतने के बाद से रौलां गैरो के बाहर अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पांच बार की प्रमुख चैंपियन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टर फाइनल में 89 मिनट में नंबर 8 एम्मा नवारो को 6-1, 6-2 से आसानी से हराया। स्वीयाटेक ने 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला हार्ड-कोर्ट ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेला, जहां वह डेनियल कोलिन्स से हार गईं। स्वीयाटेक ने रैली को नियंत्रित करने और नवारो को कोर्ट के चारों ओर घुमाने…

Read More