भोपाल मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत की चोरी के 808 प्रकरण दर्ज कर 63 लाख से अधिक की बिलिंग सहित 18 लाख से अधिक की वसूली की गई है। कंपनी ने बताया कि विजिलेंस बिलिंग पोर्टल पर पारितोषिक योजना में सूचनाकर्ता द्वारा विद्युत चोरी एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित गोपनीय सूचना दिये जाने की ऑनलाईन व्यवस्था की गयी है। अब ऑनलाइन पोर्टल के इन्फ्रार्मर सेक्शन में विद्युत की चोरी तथा अनियमितता की सूचना किसी व्यक्ति अथवा उपभोक्ता के अलावा आउटसोर्स कर्मी द्वारा…
Read MoreDay: January 23, 2025
रैली, सभा एवं प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए राजस्व अधिकारी अधिकृत
बिलासपुर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत रैली, सभा एवं प्रचार वाहनों की अनुमति के लिए जिला कार्यालय में पदस्थ राजस्व अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने इस आशय के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अनुपालन में चुनाव प्रचार सभाओं एवं प्रचार वाहनों में लाउडस्पीकरों के उपयोग, चुनाव सभाओं के आयोजन, जुलूस, रैली, रोड शो आदि निकालने, वाहनों की अनुमति देने जिला मुख्यालय की नगर पालिका क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी,…
Read Moreबिलासपुर जिले में धारा-163 प्रभावशील, जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने जारी किये आदेश
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत 2025 बिलासपुर छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में लोक परिशांति बनाए रखने एवं निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने अन्य उपायों के साथ साथ प्रतिबंधात्मक उपाय आवश्यक है। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा जारी…
Read Moreदिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश, वायु गुणवत्ता आज भी ‘खराब’
नई दिल्ली केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह हल्की बारिश के साथ हवा की गुणवत्ता 'खराब' रही और सुबह छह बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, कम तापमान के कारण कोहरे ने स्थिति को और भी जटिल बना दिया है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी और कम हो…
Read Moreमुंबई में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी के खिलाफ अभियान तेज, 9 साल से बिना वीजा रह रही कुलसुम शेख अरेस्ट
मुंबई महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को गैरकानूनी रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह महिला 2016 से भारत में रह रही थी। पुलिस ने 15 जनवरी को कुलसुम शेख उर्फ मोहिनी (31) को पकड़ा। मोहिनी ने प्रतिबंधित आईएमओ ऐप भी डिलीट कर दिया था। पुलिस ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, तब से उसने यह ऐप डिलीट किया। आईएमओ ऐप कम इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करता है। इस पर कॉल ट्रेस करना भी मुश्किल होता है। इसलिए अवैध प्रवासी…
Read Moreअनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप सहित ,बोलेरो एवं 61000 रुपए नगद व 04 आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा अनूपपुर जिले में नशे में प्रयुक्त होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियों की पतासाजी कराई गई एवं एस.पी. महोदय द्वारा एकत्र की गई सूचनाओं के आधार पर बुधवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध नशीली कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेप जप्त की गई, जिसमें 151 नग कफ सीरप शीशी कीमती 75, 500 रूपये, बोलेरो गाड़ी एवं 61,000 रुपए नगद के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली…
Read Moreविधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक हुए लापता, चार दिन से परिजनों से नहीं किया संपर्क
भोपाल भोपाल साइंस विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक, पंकज मोहन लापता हो गए है। बीते चार दिन से वैज्ञानिक रहस्य्मय ढंग से लापता है। पुलिस को वैज्ञानिक की लास्ट लोकेशन दिल्ली स्टेशन पर मिली है। परिजनों ने बुधवार देर रात शिकायत दर्ज करवाई है। कोलार थाने में वैज्ञानिक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई है। वैज्ञानिक का मोबाइल फ़ोन भी लगातार बंद आ रहा है। भोपाल साइंस विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक पंकज मोहन की उम्र 51 साल है। वे भोपाल के कोलर क्षेत्र में रहते हैं। 18 जनवरी…
Read Moreसतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध – उप मुख्यमंत्री देवड़ा
भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सतत् विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मध्यप्रदेश की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मूल विकास दर्शन से प्रेरित होकर विभिन्न सामाजिक विकास योजनाएँ लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला और विकास खंड स्तर पर अब विकास के लक्ष्यों पर निगरानी रखने पर ध्यान दिया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा सतत् विकास के लक्ष्यों के लिए निगरानी ढांचे, पर्यावरणीय आंकड़ों के संकलन और लिंग सांख्यिकी…
Read More24 साल के भारतीय गेंदबाज सिद्धार्थ देसाई का भयंकर तांडव, रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के एक मैच में 9 विकेट झटके
अहमदाबाद भारतीय क्रिकेट को यूं ही नहीं टैलेंट की खान कहा जाता है। अब गुजरात के बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई को ही ले लीजिए। सिद्धार्थ ने उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के एक मैच में 9 विकेट झटके। अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में एक पारी में 9 विकेट लेकर तहलका मचाने वाले सिद्धार्थ देसाई गुजरात के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उत्तराखंड के हर्ष पटवाल का एक विकेट अगर मिल जाता तो देसाई के एक पारी में सभी…
Read Moreअशोकनगर जिले में ब्रिज को ही कुतर गए चूहे, शहर के ब्रिज धंसता देख पीडब्ल्यूडी के उड़े होश
अशोकनगर अभी तक आपने चूहों को घरों में घरेलू सामान तो खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान करने के बारे में तो सुना होगा। लेकिन मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चूहों ने ब्रिज को कुतरकर खोखला कर दिया। इसके चलते ब्रिज के धंसने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद ब्रिज कॉर्पोरेशन और पीडब्ल्यूडी में हड़कंप मच गया। ब्रिज के आगामी भविष्य और खतरे को देखते हुए ग्वालियर के सीनियर प्रोफेसर्स की टीम को बुलाया। टीम ने क्षतिग्रस्त ब्रिज का निरीक्षण…
Read Moreउज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर लगा प्रतिबंध
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से आए दिन मोबाइल पर रील बनाकर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. बाबा महाकाल की भस्म आरती में अब श्रद्धालुओं को मोबाइल के साथ एंट्री नहीं मिलेगी. मोबाइल जमा करने के बाद ही श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती देख पाएंगे. आज से लागू हो जाएगा नियम महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक व एडीएम अनुकूल जैन ने अधिकारियों से चर्चा करने…
Read Moreमध्य प्रदेश में पिछले चार वर्षों में 4 हजार से अधिक बेटियों के लापता होने के मामले सामने आए
भोपाल मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष जितनी बालिकाएं गायब हो रही हैं, उनमें लगभग 25 प्रतिशत को पुलिस खोज ही नहीं पाती। पिछले चार वर्षों में गुम हुईं चार हजार से अधिक बालिकाओं को खोज पाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम है। यह आंकड़े जनवरी 2021 से लेकर दिसंबर 2024 तक के हैं। इसमें मानव तस्करी का भी संदेह है। यह प्रदेश के माथे पर कलंक की तरह है। कारण- यह कि सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी कई योजनाएं चला…
Read Moreछत्तीसगढ़- बिलासपुर के रतनपुर में बनेगा माता महामाया लोक, 150 करोड़ से बदलेगी मंदिर परिसर की तस्वीर
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर की तस्वीर जल्द बदलने वाली है. इसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. केंद्रीय एजेंसी द्वारा बनाई गई 150 करोड़ की योजना के क्रियान्वित होने पर मंदिर परिसर का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा. रतनपुर में विराजमान मां महामाया के प्रति देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है. लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर को 150 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा. इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर…
Read Moreछत्तीसगढ़-सुकमा के जंगल में भारी विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद, जवानों को मिला नक्सलियों का डंप
सुकमा. जिले में कोरबा और सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी छापेमारी की है. दुल्लेड़ और मेटागुड़ा के बीच जंगल में नक्सलियों का डंप यार्ड मिला है. यहां से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और उपकरण बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई की. कोरबा की 203 और सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नक्सलियों का डंप बरामद किया. जवानों ने डंप से जनरेटर से लेकर विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किया. इस दौरान…
Read Moreछत्तीसगढ़-कोरबा में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कोरबा. जिले के भैसमा में साप्ताहिक बाजार के पास सैगोन बाड़ी में आज एक युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है. शव की अबतक शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह उरगा थाना क्षेत्र का मामला है. यहां अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. उरगा थाना पुलिस…
Read More
