जयपुर। पर्यावरणीय चुनौतियों के सम्बन्ध में माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में प्रदेश में सभी ईंट-भट्टों को जिग-जैग तकनीक से संचालित करने के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा ईंट-भट्टे हितधारकों के साथ बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। ईंट-भट्टों से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जिग-जैग तकनीक से सभी ईंट-भट्टों को रूपान्तरित किया जा रहा है। जिग-जैग तकनीक से निर्मित ईंट-भट्टे परंपरागत भट्टों से बेहतर ताप एवं अधिक ऊर्जा दक्षता वाले होते है, साथ ही 20 से 40 फीसदी कम…
Read MoreDay: January 23, 2025
छत्तीसगढ़-कांकेर में भालू ने रिहायसी इलाके में जन्मे शावक, देखने पहुंचे ग्रामीणों पर किया हमला
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगातार भालुओं के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. लेकिन इन घटनाओं से भी ग्रामीण सबक लेने को तैयार नहीं हैं. नरहरपुर वन परिक्षेत्र के इमली पारा गांव में आज एक मादा भालु ने रिहायसी इलाके के सूने मकान में दो शावकों को जन्म दिया है. वहीं, इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण शावकों को देखने जा पहुंचे, भनक पड़ते ही मादा भालु आक्रामक हो गई और ग्रामीणों पर हमला करने दौड़ पड़ी. ग्रामीणों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. बता…
Read Moreफिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया, चेक बाउंस मामले दोषी पाएंगे
मुंबई फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया गया है। दरअसल, अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें चेक बाउंस मामले दोषी पाया है। कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने राम गोपाल वर्मा को आदेश दिया है कि उन्हें शिकायतकर्ता को तीन महीने के अंदर तीन लाख 72 हजार रुपये का मुआवजा देना होगा। अगर वह ऐसा कर पाने में विफल होते हैं तो उन्हें तीन महीने के लिए जेल जाना होगा। कोर्ट नहीं पहुंचे थे राम गोपाल वर्मा मिडिया रिपोर्ट…
Read Moreराजस्थान-रेरा अध्यक्ष ने किया ‘फॉरगॉटन स्टोरीज’ का उद्घाटन, स्कूली बच्चों को डेल्फिक ने करवाया कला-शिल्प से रूबरू
जयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती वीनू गुप्ता ने बुधवार को डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान और एमजीडी गर्ल्स स्कूल डेल्फिक क्लब द्वारा एमजीडी प्रांगण में आयोजित क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, “फॉरगॉटन स्टोरीज” का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम सैंकड़ों स्कूली छात्राओं को राजस्थानी संस्कृति और कला से रूबरू करवाने का माध्यम बना। प्रदर्शनी में विख्यात शिल्पकारों ने छात्राओं के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न शिल्पकलाओं के माध्यम से राजस्थान के बेहतरीन शिल्प-समृद्ध इतिहास को दर्शाया गया। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार विजेता श्री सुनील प्रजापति द्वारा राजस्थान की सुप्रसिद्ध…
Read Moreमाइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में किया गया शामिल
सिडनी माइकल क्लार्क को गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, जिससे वह यह सम्मान पाने वाले 64वें क्रिकेटर बन गए। 43 वर्षीय पूर्व कप्तान का 12 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा, इस दौरान उन्होंने 115 टेस्ट, 245 वनडे और 34 टी20 मैच खेले और 17,000 से अधिक रन बनाए। कप्तान के रूप में क्लार्क ने 47 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जिसमें 2013-14 में 5-0 की यादगार एशेज जीत भी शामिल है। उन्होंने संन्यास लेने से कुछ समय…
Read Moreछत्तीसगढ़-गरियाबंद में 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चुनावी सीजन में ओडिशा से पहुंची खेप
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है. अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. बता दें, छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में शराब के दाम काफी कम हैं. ओडिसा सीमा में ढाबा और भोजनालय के आड़ में शराब खपाया जाता है. जानकारी के अनुसार, अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब…
Read Moreअरविंद राजभर ने दी अखिलेश को नसीहत, बोले- गंगा में नहाकर कौन से पाप धोए थे
लखनऊ प्रयागराज के महाकुंभ में कैबिनेट बैठक की मीटिंग होने के बाद से पूरे प्रदेश में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गया है। आए दिन राजनीतिक छींटाकशी हो रही है इसी बीच में अब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बाद अब उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव को नसीहत दी है। दरअसल, गाजीपुर के सैदपुर में बुधवार शाम कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अरविंद राजभर ने कहा कि जो चीज परंपरागत तरीके से चल रही है अखिलेश…
Read Moreराजस्थान-विशेष योग्यजनों को आधारभूत सुविधाएं देने सरकार संकल्पबद्ध: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजनों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य सरकार विशेष योग्यजनों के पुनर्वास और उन्हें आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। गहलोत ने बुधवार को अंबेडकर भवन के सभागार में राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने विशेष योग्यजनों की सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग को पंचायत समिति, जिला स्तर पर कैंप लगाकर कम से कम समय में यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुगम्य भारत अभियान…
Read Moreमध्यप्रदेश में 25 जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर शुरू होगा, 3 डिग्री लुढ़केगा पारा
भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से ठंड का असर कम हो गया है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी तापमान में वृद्धि होने के संकेत दिए हैं। फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में लोगों को सर्दी से राहत मिल चुकी है, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। दरअसल फिलहाल हवाओं…
Read Moreमुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे
भोपाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश सीएम डा. मोहन यादव आज दिल्ली रवाना होंगे. सीएम दिल्ली के दो विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री आज दोपहर डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से दिल्ली रवाना होंगे और शाम को दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पश्चिमी दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. सीएम शाम 5 बजे पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर विधानसभा सीट के मादीपुर ग्राम सभा चौपाल में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो रोहिणी…
Read Moreसीएबी ने ईडन गार्डन्स में एक स्टैंड का नाम दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम पर रखा
कोलकाता भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच के दौरान, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने बुधवार को यहां प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम पर एक दर्शक स्टैंड का आधिकारिक रूप से अनावरण किया। सीएबी ने कहा कि उसने आयोजन स्थल पर एक और स्टैंड का नाम वीर सैन्य युद्ध नायक कर्नल एन.जे. नायर के नाम पर रखा है, जिसका अनावरण अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने किया। इसके साथ ही झूलन पहली प्रमुख महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिनके नाम पर स्टेडियम…
Read Moreराजस्थान-पीएचई मंत्री ने प्रयागराज महाकुम्भ में लगाई डुबकी, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की मंगलकामना
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले राजस्थानी यात्रियों की सुविधाओं हेतु मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर तैयार किये गए राजस्थान मंडप का बुधवार को अवलोकन किया और सुविधाओं व तैयारियों के लिए खुशी जताई। चौधरी ने सहपत्नीक त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और समस्त प्रदेशवासियों व देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री शुभकरण चौधरी ने भी संगम में स्नान कर मां गंगा से समस्त राजस्थानवासियों के लिए सर्वस्व मंगल की…
Read Moreमहिला एचआईएल: सूरमा हॉकी क्लब फाइनल से एक कदम दूर
रांची जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें शुक्रवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के खिलाफ कम से कम एक अंक हासिल करना होगा। मुख्य कोच जूड मेनेजेस ने मैच से पहले कहा, “इस पूरे अभियान के लिए हमारा दृष्टिकोण यह रहा है कि हम हर मैच जीतना चाहते हैं। इसलिए, हम अब केवल श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के खिलाफ मैच पर…
Read Moreग्वालियर में 15 साल की किशोरी को जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव
ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जापानी इंसेफेलाइटिस ने दस्तक दे दी है. 15 वर्षीय किशोरी में वायरस की पुष्टि हुई है. किशोरी तेज बुखार, सिर दर्द और उल्टी से पीड़ित थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया, जहां जांच के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई. दरअसल, किशोरी को तेज बुखार और उल्टी से पीड़ित थी. परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए. लेकिन हालत सुधरने की बजाय वह कोमा में चली गई. इसके बाद उसको गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल…
Read Moreअर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
कोलकाता कोलकाता के ईडन गार्डन में अर्शदीप ने अपनी जादुई गेंदबाजी का जलवा दिखाते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में फिल सॉल्ट के बाद बेन डकेट का विकेट लेते ही वह टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप यह उपलब्धि सबसे तेज (60 पारियां) हासिल करने वाले गेंदबाज भी हैं। उनके बाद 69 पारियों में 89 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह खड़े हैं। हार्दिक पांड्या के भी मैच शुरू होने तक 89 विकेट थे लेकिन यह विकेट…
Read More
